Monday, August 3सही समय पर सच्ची खबर...

Author: SamarNeeti

कानपुर में राज्यपाल ने किया नमो वन का लोकार्पण, कहा-शहरों की सेहत के लिए वन जरूरी

कानपुर में राज्यपाल ने किया नमो वन का लोकार्पण, कहा-शहरों की सेहत के लिए वन जरूरी

Uncategorized
वंदना श्रीवास्तव, कानपुर : उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने आज कानपुर में नमो वन का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि शहरों की सेहत के लिए वन बेहद जरूरी हैं। हमें प्रकृति को बचाना होगा। प्रकृति को बचाने के लिए गंदगी फैलने से रोकने के साथ नियमों का पालन करना होगा। राज्यपाल ने कहा कि नियमों में हमें पानी बचाना है, गंदगी को रोकना है। साथ ही पौधे लगाना है। विजयनगर स्थित चिल्ड्रेन पार्क में नमो वन का लोकार्पण आज रविवार को विजय नगर स्थित ट्रैफिक चिल्ड्रेन पार्क में बने नमो वन का राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने एक समारोह में लोकार्पण किया। यह पार्क प्रदेश का पहला ऐसा पार्क है जो मियावाकी पद्वति से बनकर तैयार हुआ है। ये भी पढ़ें : Surya Grahan 2022 : सूर्य ग्रहण का दुर्लभ संयोग, देखें खूबसूरत फोटोज..  राज्यपाल आनंदी बेन ने कहा कि सबसे बड़ी छठ पूजा का अंतिम दिन है। नदी के घाट पर जल के बीच पू...
हादसे में मां-बेटे की मौत, महिला सीओ ने दिखाई मानवता, पढ़ें पूरी खबर..

हादसे में मां-बेटे की मौत, महिला सीओ ने दिखाई मानवता, पढ़ें पूरी खबर..

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : आज एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक मां और उनके मासूम बेटे की मौत हो गई। मृतक महिला गर्भवती भी थीं। यह सड़क हादसा बांदा जिले के बबेरू थाना क्षेत्र में हुआ। वहां मटियारा नाला के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे बाइक पर सवार महिला, उनके 4 साल के बेटे की मौत हो गई। 8 माह की गर्भवतीं थीं मृतक मिथिलेश कुमारी, 4 साल का था बेटा हादसा परिवार को बड़ा दुख देने वाला रहा। बताते हैं मृतक मिथलेश कुमार 8 माह की गर्भवती थीं। वह अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराने ही डाक्टर के पास जा रही थीं। सीओ ने अपनी गाड़ी से भिजवाया घायलों को अस्पताल वहीं बाइक चला रहा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसी दौरान वहां से गुजर रहे सीओ सिटी अंबुजा त्रिवेदी ने मानवता का परिचय देते हुए घायलों को देखकर अपनी गाड़ी रुकवाई। एंबुलेंस को बुलवाया। बाद में एं...
कानपुर में गंगा घाट पर चला व्यापक सफाई अभियान

कानपुर में गंगा घाट पर चला व्यापक सफाई अभियान

Uncategorized
समरनीति न्यूज, कानपुर : कानपुर प्लॉगर्स और नगर निगम कानपुर के संयुक्त तत्वावधान में आज रविवार को कानपुर के गंगा बैराज पर स्थित गंगा घाट पर सफाई अभियान चलाया गया। यह सफाई अभियान 75वीं "प्लॉगिंग ड्राइव" के तहत किया गया। अभियान के दौरान घाट से प्लास्टिक की साफ-सफाई का आयोजन किया गया। इसमें स्वयं सेवी संस्था कानपुर प्लॉगर्स के साथ जनमानस ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में नगर आयुक्त की पत्नी डॉ तनुशा टीआर और ब्लॉगर सौम्या टंडन उपस्थित रहीं। कानपुर प्लॉगर्स की ओर से डा. संजीवनी शर्मा, इशांक, विनोद, वरिष्ठ अधिवक्ता अनूप द्विवेदी आदि मौजूद रहे। ये भी पढ़ें : प्रेमिका की अश्लील फोटो पर दरोगा का नंबर लिखकर किया वायरल, लिखा..’मुझे काॅल करो ना’, अब सिरफिरे आशिक की तलाश में पुलिस...
बांदा में भागवत प्रसाद कैंपस में डिस्ट्रिक्ट वालीबॉल चैंपियनशिप में भिड़ीं टीमें, बेटियां भी अव्वल..

बांदा में भागवत प्रसाद कैंपस में डिस्ट्रिक्ट वालीबॉल चैंपियनशिप में भिड़ीं टीमें, बेटियां भी अव्वल..

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : भागवत प्रसाद मेमोरियल एकेडमी श्रीनाथ बिहार में डिस्ट्रिक्ट वॉलीबॉल चैंपियनशिप 2022 का आयोजन किया गया। इस मौके पर बीपीएम समूह के चेयरमैन शिव शरण कुशवाहा ने कहा कि आगे भी इस तरह सकारात्मक आयोजन होते रहेंगे। कहा कि बच्चों की ऐसी नर्सरी तैयारी की जाएगी, जो बांदा को अच्छे खिलाड़ी दे सके। इस एक दिवसीय चैंपियनशिप में महिला-पुरुष दोनों वर्गों की टीमों ने प्रतिभाग किया। महिला वर्ग में 5 टीमों ने हिस्सा लिया। इन टीमों के बीच हुआ जोरदार मुकाबला इनमें आयोजनकर्ता एकेडमी की टीम समेत, भागवत प्रसाद वॉलीबॉल एकेडमी, छोटी बड़ोखर के कृष्ण आइडियल पब्लिक स्कूल और तथागत ज्ञानस्थली सीनियर सेकेंडरी स्कूल (अतर्रा) की टीमें शामिल रहीं। टूर्नामेंट के फाइनल मैच में बीपी वालीबॉल एकेडमी और किसान एकेडमी छोटी बड़ोखर के बीच में खेला था। यह मुकाबला भागवत प्रसाद एकेडमी की वालीबाल टीम की बच्चियों ने...
बांदा विधायक ने किया सीसी सड़कों का लोकार्पण

बांदा विधायक ने किया सीसी सड़कों का लोकार्पण

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा विधायक प्रकाश द्विवेदी ने वार्ड नंबर-16 के देवनगर झील के पुरवा में सर्वोदय नगर, जवाहर नगर और शुकुल कुआं में आरसीसी रोडों का लोकार्पण किया। इसके साथ ही वार्ड का भ्रमण कर समस्याओं पर चर्चा की। लोगों ने अपनी-अपनी समस्याएं बताईं। साथ ही विधायक ने विद्युत एवं पेयजल व्यवस्था दुरस्त करने का आश्वासन भी दिया। इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि रजत सेठ समेत अन्य लोग मौजूद रहे। ये भी पढ़ें : बांदा में भीषण हादसे, दो दोस्तों समेत 4 की जानें गईं, 3 की हालत गंभीर, मरने वालों में तीन छात्र ये भी पढ़ें : बांदा : रंजिश में दिनदहाड़े मारी गोली, आरोपी की तलाश में पुलिस  ...
मंदिर में दर्शन के बाद ठिकाने लगानी थी लाश, फिर ऐसे खुला मामला, कानपुर के युवक की बांदा लाकर हत्या

मंदिर में दर्शन के बाद ठिकाने लगानी थी लाश, फिर ऐसे खुला मामला, कानपुर के युवक की बांदा लाकर हत्या

Uncategorized
समरनीति न्यूज, कानपुर : कानपुर के एक युवक की दो युवकों ने बांदा लाकर हत्या कर दी। दोनों हत्यारोपी भी कानपुर के रहने वाले हैं। दोनों ने युवक की कार बांदा के लिए बुक की। यहां अपनी ननिहाल लाकर उसकी हत्या कर दी। हालांकि, घटनाक्रम ऐसा घूमा कि दोनों गिरफ्तार हो गए। पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वहीं कानपुर के नौबस्ता थाना की पुलिस भी बांदा पहुंची है। पुलिस शव का पोस्टमार्टम करा रही है। वहीं आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू हो गई है। एएसपी बांदा लक्ष्मी निवास मिश्रा ने बताया कि मामले में कार्रवाई की जा रही है। कानपुर के युवकों ने बुक कराई थी कार बताया जाता है कि नौबस्ता के हसंपुरम दयालपुरम के रहने वाले रवींद्र पांडेय का बेटा आशुतोष (26) अपनी ओमनी कार किराय पर चलाता था। चौबेपुर के रहने वाले सुरेश तिवारी के बेटे दीपक तिवारी और सुधीर तिवारी ने...
Lucknow : अभियान चलाकर छूटे नाम जुड़वाएगी भाजपा, प्रदेश अध्यक्ष व महामंत्री का पदाधिकारियों से वर्चुअल संवाद

Lucknow : अभियान चलाकर छूटे नाम जुड़वाएगी भाजपा, प्रदेश अध्यक्ष व महामंत्री का पदाधिकारियों से वर्चुअल संवाद

Uncategorized
समरनीति न्यूज, लखनऊ : UP Urban Body Elections उत्तर प्रदेश में होने वाले नगर निकाय चुनावों को लेकर भारतीय जनता पार्टी जबरदस्त ढंग से तैयारी कर रही है। इसी कड़ी में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी और प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने तैयारियों को लेकर पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों, क्षेत्रीय अध्यक्षों, जिला अध्यक्षों, जिला प्रभारियों और निकाय चुनाव से जुड़े पदाधिकारियों से वर्चुअल संवाद किया। 31 अक्टूबर को वार्ड स्तर पर बड़े कार्यक्रम की तैयारी कहा कि पार्टी 31 अक्टूबर को सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती पर वार्ड स्तर पर कार्यक्रम करेगी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी ने कार्यकर्ताओं से कहा कि सभी लोग चुनाव में जीत के संकल्प के साथ तैयारियों में जुट जाएं। कहा कि हमारी मेहनत और तैयारियां हमें जरूर जीत दिलाएगी। मोर्चा-प्रकोष्ठों के कार्यकर्ताओं की सक्रियता पर भी जोर प्...
Hate Speech : आजम खां की विधायकी गई, रामपुर सीट रिक्त घोषित

Hate Speech : आजम खां की विधायकी गई, रामपुर सीट रिक्त घोषित

Uncategorized
आशा सिंह, लखनऊ : Hate Speech Azam Khan भड़काऊ और नफरती भाषण देने के मामले में 3 साल की सजा मिलने के बाद सपा नेता आजम खां की विधायकी भी आज खत्म हो गई। आजम की विधानसभा सदस्यता समाप्त कर दी गई है। दरअसल, रामपुर की एमपी एमएलए कोर्ट ने गुरुवार को आजम खां को भड़काऊ भाषण मामले में 3 साल की सजा सुनाई थी। साथ ही 6 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया था। गुरुवार को कोर्ट ने दी थी 3 साल की सजा गुरुवार को सजा के बाद आज शुक्रवार को विधानसभा सचिवालय में आजम खां की सदस्यता समाप्त कर दी गई। इसके साथ ही रामपुर विधानसभा सीट को रिक्त घोषित कर दिया गया। विधानसभा सचिवालय की ओर से रामपुर सीट के रिक्त होने की घोषणा से संबंधित सूचना चुनाव आयोग को भेज दी गई है। अब चुनाव आयोग की ओर से सीट पर उप चुनाव की घोषणा किए जाने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। 7 अप्रैल 2019 में दिया था भड़काऊ भाषण दरअसल, 7 अप्रैल 2019 को अपने चुनाव ...
बांदा में भीषण हादसे, दो दोस्तों समेत 4 की जानें गईं, 3 की हालत गंभीर, मरने वालों में तीन छात्र

बांदा में भीषण हादसे, दो दोस्तों समेत 4 की जानें गईं, 3 की हालत गंभीर, मरने वालों में तीन छात्र

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा जिले में बीते 24 घंटे के भीतर हुए तीन अलग-अलग हादसों में दो दोस्तों समेत 4 लोगों की जानें चली गईं। एक हादसा बीती रात हुआ। वहीं दूसरा हादसा तिंदवारी थाना क्षेत्र में आज दोपहर का है। मरने वालों में एक युवक घर का इकलौता बेटा था। हादसों से परिवारों में कोहराम सा मच गया। धनतेरस पर पिता ने दिलाई थी इकलौते बेटे को बाइक परिवार के लोग बेहद दुखी हैं और उनका रो-रोकर बुरा हाल है। आज तिंदवारी थाना क्षेत्र में फतेहपुर-बांदा राजमार्ग पर तेज रफ्तार क्रेटा कार ने बाइक सवार तीन युवकों को टक्कर मार दी। युवक हेलमेट नहीं लगाए हुए थे। गुजरात के नंबर वाली क्रेटा कार का चालक युवकों की बाइक में टक्कर मारने के बाद वाहन लेकर वहां से भाग निकला। उधर, मौके पर भीड़ जुट गई। गुजरात के नंबर वाली क्रेटा कार ने मारी टक्कर बताते हैं कि तिंदवारी कस्बे के प्रेमनगर के रहने वाले श्रीपाल ने अपने बेटे...
लखनऊ : सड़क पर पुलिस दीवान को पीटने वालों की हुई पहचान, तलाश में पुलिस

लखनऊ : सड़क पर पुलिस दीवान को पीटने वालों की हुई पहचान, तलाश में पुलिस

Uncategorized
समरनीति न्यूज, लखनऊ : राजधानी लखनऊ में पारा इलाके में बुधवार रात गश्त के दौरान थाने के दीवान को चार युवकों ने पीट दिया था। दीवान ने बाइक से जाते समय इन चारों युवकों को रोककर पूछताछ की थी। इसपर चारों ने दीवान को सड़क पर दौड़ा-दौड़कर बुरी तरह से पीटा था। पुलिस ने चारों के खिलाफ मुकदमा लिखा था। अब पुलिस उनकी तलाश में जुटी है। चारों की तलाश के लिए पुलिस टीमें गठित सोशल मीडिया पर इसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस ने चारों लड़कों की पहचान कर ली है। अब उनकी तलाश की जा रही है। ये भी पढ़ें : प्रेमिका की अश्लील फोटो पर दरोगा का नंबर लिखकर किया वायरल, लिखा..’मुझे काॅल करो ना’, अब सिरफिरे आशिक की तलाश में पुलिस डीसीपी दक्षिणी राहुल राज का कहना है कि चारों आरोपियों सलेमपुर पतौरा के हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगा दी गई हैं। जल्द ही चारों को पकड़ा जाएगा। बताया जा रहा है कि...