UP Triple Murder : सपा नेता, उनकी मां और पत्नी की गोली मारकर हत्या
समरनीति न्यूज, मुरादाबाद : बदायूं में एक सपा नेता, उनकी पत्नी और मां की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्यारों ने वारदात को बड़ी ही चालाकी से अंजाम दिया। हत्या की यह वारदात बदायूं जिले के उसहैत थाना इलाके के सथरा गांव में सोमवार देर शाम हुई। सपा नेता राकेश गुप्ता (58) जिले के पूर्व जिला पंचायत सदस्य भी रहे हैं।
गांव के ही कुछ लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा
हत्यारों ने उनकी पत्नी शारदा (55) और मां शांतिदेवी (80) की भी घर में ही गोली मारकर हत्या कर दी। बताते हैं कि बदमाश दो बाइकों पर सवार होकर आए थे।
हत्या की वजह पुरानी दुश्मनी बताई जा रही है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही रविंद्र दीक्षित, उसके बेटों सार्थक, अर्चित और चालक विक्रम समेत कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा लिखा है।
ये भी पढ़ें : शरारती तत्वों ने पूर्व पीएम इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर पोता काला रंग...
