Monday, August 3सही समय पर सच्ची खबर...

Author: SamarNeeti

बिन ब्याही युवती ने बेटी को दिया जन्म, पिता बोला-होने वाला दामाद ही बाप, पढ़िए ! पूरी खबर..

बिन ब्याही युवती ने बेटी को दिया जन्म, पिता बोला-होने वाला दामाद ही बाप, पढ़िए ! पूरी खबर..

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में एक बिन ब्याही युवती ने बेटी को जन्म दिया। युवती ने अपनी नानी के घर में बच्ची को जन्मा। वहीं बच्ची की तबियत ठीक न होने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां मासूम ने कुछ ही देर बाद दम तोड़ दिया। वहीं युवती के पिता का आरोप है कि बेटी का होने वाला पति ही बच्ची का बाप है, जो अब शादी से मुकर गया है। उधर, पुलिस का कहना है कि बच्चे के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। यह पूरा प्रकरण बांदा जिले के बबेरू थाना क्षेत्र से जुड़ा है। युवती की नवंबर में थी शादी बताया जाता है कि बबेरू कोतवाली क्षेत्र में रहने वाले एक व्यक्ति ने अपनी 19 साल की बेटी की शादी पड़ोसी गांव के मजदूर युवक के साथ तय की थी। दोनों परिवार तिलक की रस्म भी पूरी कर चुके हैं। नवंबर में शादी की तारीख पक्की की गई थी। इसी बीच बेटी गर्भवती हो गई।...
UP : गर्लफ्रेंड की स्कूटी से करते थे लूट, डिग्गी में छिपाते थे जेबर-नगदी, पुलिस ने दिल्ली के पालम से पकड़े दो लुटेरे

UP : गर्लफ्रेंड की स्कूटी से करते थे लूट, डिग्गी में छिपाते थे जेबर-नगदी, पुलिस ने दिल्ली के पालम से पकड़े दो लुटेरे

Uncategorized
  वंदना श्रीवास्तव, कानपुर : हमारी यह खबर उन लड़कियों के लिए बड़ा सबक है जो गलत युवकों को बायफ्रैंड बनाने के चक्कर में भारी खामियाजा भुगत जाती हैं। कानपुर पुलिस ने ऐसे ही मामले का खुलासा करते हुए दो लुटेरों को गिरफ्तार किया है। दोनों लुटेरे अपने गर्लफ्रैंड की स्कूटी से लूट की घटनाओं को अंजाम देते थे। फिर दिल्ली जाकर छिप जाते थे। चौंकाने वाली बात यह है कि दोनों लुटेरों को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने उनकी निशानदेही पर गर्लफ्रैंड की स्कूटी की डिग्गी से ही लूट की चैन बरामद की है। पुलिस ने दिल्ली के पालम से पकड़े दोनों शातिर लुटेरे कानपुर शहर में लूट की घटनाओं की अंजाम देकर दिल्ली के पालम गांव में जाकर छिपे दो शातिर लुटेरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बताते हैं कि ये लुटेरे अपनी महिला मित्र यानी गर्लफ्रैंड की स्कूटी से लूट की घटनाओं को अंजाम देते थे। गर्लफ्रैंड की स्कूटी में रखे...
UP में तबादले : लखनऊ-कानपुर-बांदा, मुरादाबाद-अमरोहा और सीतापुर समेत 37 जिलों के CFO बदले

UP में तबादले : लखनऊ-कानपुर-बांदा, मुरादाबाद-अमरोहा और सीतापुर समेत 37 जिलों के CFO बदले

Uncategorized
आशा सिंह, लखनऊ : एक ही जगह पर लंबे समय से जमे 37 जिलों के सीएफओ (CFO) यानी मुख्य अग्निशमन अधिकारियों को उत्तर प्रदेश सरकार ने इधर से उधर करते हुए सुधार की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। बताते हैं कि इनमें से ज्यादातर एक ही जिले में 3 से ज्यादा साल से जमे हुए थे। अब इन सभी का तबादला कर दिया गया है। खास बात यह है एक दिन पहले ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अग्निशमन विभाग की समीक्षा की थी। उन्होंने अग्निशमन विभाग को आपदा प्रबंधन तथा आपात सेवा के रूप में तैयार करने पर जोर दिया था। इसी के बाद एक जगह जमे अधिकारियों को बदला गया है। ये हैं स्थानांतरित हुए CFO की लिस्ट नाम - वर्तमान तैनाती - नवीन तैनाती मंगेश कुमार - बस्ती - लखनऊ दीपक शर्मा - शामली - कानपुर नगर मुकेश कुमार - मुरादाबाद - बांदा सुभाष सिंह द्वितीय - चंदाैली - सीतापुर अनिल कुमार सिंह - सिद्धार्थनगर - अमरोहा सुभाष कुमार - म...
बांदा जेल में ‘हक हमारा भी तो है’ के तहत लगा कैंप

बांदा जेल में ‘हक हमारा भी तो है’ के तहत लगा कैंप

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अधिकारियों ने आज नागरिकों के सशक्तिकरण के लिए 'हक हमारा भी तो है' के तहत खास जागरुकता अभियान चलाया। यह अभियान राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (लखनऊ) के आदेश पर चलाया गया। जिला कारागार बांदा में भी अभियान के तहत जागरुकता शिविर लगा। सरल तरीके से दी कानूनी जानकारी इसमें जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव बीडी गुप्ता के साथ जिला कारागार के प्रभारी अधीक्षक वीरेन्द्र कुमार वर्मा भी मौजूद रहे। प्रभारी जेल अधीक्षक श्री वर्मा ने बताया कि जेल में 18 साल से कम उम्र के बंदियों को कानूनी सलाह के साथ पूरी जानकारी दी गई। ये भी पढ़ें : खास खबर : बांदा जेल की चार दीवारी में गौवंश को नया जीवन और समाज को बड़ा संदेश दे रहे अधिकारी जेल अधीक्षक वीरेन्द्र वर्मा ने यह भी बताया कि करीब 1 घंटे चले इस शिविर में बड़े ही व्यापक और सरल तरीके से बंदियों को कानूनी मदद...
वीडियो वायरल : छात्रा को नशे का इंजेक्शन देकर गैंगरेप, 5 आरोपियों की तलाश

वीडियो वायरल : छात्रा को नशे का इंजेक्शन देकर गैंगरेप, 5 आरोपियों की तलाश

Uncategorized
समरनीति न्यूज, लखनऊ : एक छात्रा को कालेज परिसर में पकड़कर पांच दरिंदों ने उसे काबू में लिया। फिर बेहोशी का इंजेक्शन लगाकर उसके साथ गैंगरेप किया। इतना ही नहीं पांचों ने इस घिनौने कुकृत्य का वीडियो भी बनाया। वारदात 10 अक्टूबर की बताई जा रही है। मामले का खुलासा तब हुआ जब आरोपियों का पीड़िता के साथ गैंगरेप करते हुए वीडियो वायरल हुआ। उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले की पुलिस ने पांचों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा लिखा है। सभी आरोपियों की तलाश की जा रही है। कोचिंग से लौटते समय बनाया शिकार बताया जाता है कि सादाबाद कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले व्यक्ति की बेटी 10 अक्टूबर को दोपहर में घर से कोचिंग गई थी। वहां से लौटते समय रास्ते में गांव के कुछ युवकों ने उसे रोक लिया। फिर पकड़कर उसे नशे का इंजेक्शन लगाया। इसके बाद छात्रा को कुछ होश नहीं रहा। बताते हैं कि फिर पांचों युवकों ने उसके साथ गैंगरेप किया...
Lucknow : यूपी पुलिस का नया प्रतीक चिह्न, पढ़िए खास बातें

Lucknow : यूपी पुलिस का नया प्रतीक चिह्न, पढ़िए खास बातें

Uncategorized
आशा सिंह, लखनऊ : UP Police New Insignia उत्तर प्रदेश पुलिस के लिए मंगलवार का दिन खास साबित हुआ। यूपी पुलिस को अपना पहला प्रतीक चिह्न मिला है। डीजीपी डा. डीएस चौहान ने इस नए प्रतीक चिह्न का अनावरण करते हुए उसे अधिकारियों व जवानों की वर्दी पर लगाया भी। DGP डीएमस चौहान ने किया अनावरण अब इसी नए प्रतीक चिह्न को डीजीपी से लेकर सिपाही तक अपनी वर्दी पर लगाएंगे। प्रतीक चिह्न को वर्दी की शर्ट दाहिनी जेब के ऊपरी हिस्से पर लगाया जाएगा। अभी पुलिस अधिकारी और कर्मचारी पुलिस चिह्न को वर्दी में बाजू पर उत्तर प्रदेश शासन का प्रतीक चिह्न लगाते रहे हैं। ये हैं इसकी खास बातें और अलग पहचान इसमें पुलिस कलर का उपयोग किया गया है। यानी लाल और नीले रंग का उपयोग हुआ है। इसमें अशोक की लाट के नीचे सत्यमेव जयते लिखा है। नीचे उत्तर प्रदेश पुलिस लिखा है। बीच में दो मछलियों की आकृति भी बनी है। बताते हैं कि उत्तर प्रदे...
Video Viral : रायफल से ताबड़तोड़ फायरिंग, पुलिस ने पकड़ा-अब लाइसेंस होगा रद्द

Video Viral : रायफल से ताबड़तोड़ फायरिंग, पुलिस ने पकड़ा-अब लाइसेंस होगा रद्द

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : लाइसेंसी रायफल से ताबड़तोड़ फायरिंग करना और फिर उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करना एक युवक को भारी पड़ गया। फायरिंग से इलाके में तहशत फैली। मामले का पुलिस ने संज्ञान लेते हुए वीडियो के जरिए युवक की पहचान की। फिर उसे गिरफ्तार कर लिया। अब पुलिस रायफल का लाइसेंस रद्द कराने की कार्यवाही कर रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई जारी है। बताते चलें कि इससे पहले भी इस तरह के वीडियो वायरल हुए हैं, जिनपर पुलिस ने एक्शन लिया है। यह है पूरा मामला, वीडियो हुआ था वायरल दरअसल, दो दिन पहले सोशल मीडिया पर एक युवक का वीडियो वायरल हुआ। वीडियो में एक युवक 315 बोर की लाइसेंसी रायफल लेकर हवा में गोलियां चलाता हुआ दिखाई दे रहा था। उसका साथी वीडियो बना रहा था और साथ-साथ कह रहा था कि हवा में गोलियां न उड़ाओ। कारतूस बहुत महंगे हो गए हैं। मगर युवक उसकी एक नहीं स...
Accident : पानी भरे गड्ढे में पलटी कार, 3 दोस्तों की मौत, दो बाल-बाल बचे

Accident : पानी भरे गड्ढे में पलटी कार, 3 दोस्तों की मौत, दो बाल-बाल बचे

Uncategorized
समरनीति न्यूज, हरदोई : जिले के कासिमपुर थाना क्षेत्र के संडीला बांगरमऊ रोड पर आज मंगलवार शाम एक बड़ा हादसा हो गया। तेज रफ्तार अनियंत्रित कार 10 फीट गहरे गड्ढे में जा पलटी। कार में 5 दोस्त सवार थे। दो युवकों को शीशा तोड़कर बचा लिया गया। वहीं तीन की मौत हो गई। बताते हैं कि सभी दोस्त एक शादी में शामिल होने जा रहे थे। शादी में जा रहे थे सभी दोस्त बताया जाता है कि अमानतुल्लाह (30), किसान टोला के बिलाल (28) मंडई के आरिफ (28), छोटा चौराहा के अम्मार (25), सनई गांव के अजीज (24) तिलकखेड़ा के तालिब (25) आपस में दोस्त हैं। ये भी पढ़ें : Bollywood : अभिनेत्री रंभा की कार का एक्सीडेंट, बेटी अस्पताल में..  आज ये सभी कस्बे के बसअड्डा के पास रहने वाले दोस्त सुहैल की शादी में शामिल होने जा रहे थे। बारात को उन्नाव के बांगरमऊ जाना था। रास्ते में उनकी कार कासिमपुर थाना क्षेत्र में संडीला-बांगरमऊ ...
Bollywood : अभिनेत्री रंभा की कार का एक्सीडेंट, बेटी अस्पताल में..

Bollywood : अभिनेत्री रंभा की कार का एक्सीडेंट, बेटी अस्पताल में..

Uncategorized
समरनीति न्यूज, मनोरंजन डेस्क : बालीवुड की फेमस एक्ट्रेस की कार आज हादसे का शिकार हो गईं। अभिनेत्री रंभा के साथ कनाडा में आज यह घटना हुई है। इसकी जानकारी खुद अभिनेत्री ने ही ट्वीट करते हुए दी है। कार में हादसे के समय उनकी बेटी साशा और बच्चों की देखभाल करने वाली महिला भी सवार थीं। हालांकि, किसी को ज्यादा चोट नहीं आई है। अभिनेत्री रंभा की बेटी साशा जरूर अस्पताल में भर्ती है। हिंदी-अंग्रेजी और मलयालम फिल्मों में कर चुकीं अभिनय बताते चलें कि अभिनेत्री रंभा ने घर वाली-बाहर वाली और क्यों कि मैं झूठ नहीं बोलता, जैसी फिल्मों में दमदारी से काम किया था। हिंदी फिल्मों के साथ-साथ रंभा ने तमिल, तेलुगू, कन्नड़, मलयालम, बंगाली और अंग्रेजी फिल्मों में भी अभिनय किया है। कुछ समय भोजपुरी फिल्मों में भी उन्होंने अपने अभिनय का प्रदर्शन किया था। आज हादसे की फोटोज को ट्वीटर पर शेयर करते हुए अभिनेत्री रंभा ने लो...
बांदा डीएम हैं अध्यक्ष, फिर भी हार्पर क्लब कमेटी का वर्षों से चुनाव नहीं, सबकुछ ठीक नहीं..

बांदा डीएम हैं अध्यक्ष, फिर भी हार्पर क्लब कमेटी का वर्षों से चुनाव नहीं, सबकुछ ठीक नहीं..

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा का हार्पर क्लब एक ऐसी ऐतिहासिक जगह है, जहां से बीते कुछ वर्षों से कई निशानेबाज अपनी जगह बना चुके हैं। यहां निशानेबाजी को नई पहचान मिली है। जिले की कई प्रतिभाएं देश में अपना डंका बजा चुकी हैं। हालांकि, इसके साथ कई शर्मनाक पहलू भी जुड़ रहे हैं। जुआखोरी को लेकर पुलिस के छापे भी पड़े हैं। कुछ लोग पकड़े भी गए। पूर्व में पुलिस ने छापा मारकर जुआ का भंडाफोड़ किया था। पुलिस ने जुआ खेलते पकड़े थे सदस्य, प्रशासन ने लगाई थी फटकार सूत्रों की माने तो तब शहर के एक व्यवसाई की तो दीवार कूदकर भागने में टांग ही टूट गई थी। जुआ खेलने वालों में बाहर के लोग नहीं थे, बल्कि हार्पर क्लब में आने वाले कुछ लोग ही शामिल थे। तत्कालीन जिला प्रशासन ने क्लब के सदस्यों को बुलाकर फटकार लगाई थी। ये भी पढ़िए : बांदाः हार्पर क्लब मामले में प्रशासन का तगड़ा एक्शन, 4 की सदस्यता खत्म, FIR के आदेश क...