Lucknow : यूपी में 11 पीसीएस अफसरों के तबादले, पढ़िए ! पूरी लिस्ट..
समरनीति न्यूज, लखनऊ : उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की सरकार ने आज 11 पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। तबादलों के इस क्रम में श्रावस्ती में एडीएम न्यायिक कुंवर पंकज को प्रयागराज में मुख्य राजस्व अधिकारी के पद पर नियुक्त किया गया है। वहीं एसडीएम रायबरेली सुभाष चंद्र यादव का प्रमोशन करते हुए उन्हें श्रावस्ती में एडीएम न्यायिक के पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। स्थानांतरित किए गए सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
मेरठ के SDM अरुण गोंड इटावा स्थानांतरित
इसी क्रम में आगरा की अपर मुख्य नगर अधिकारी सुशीला को आगरा में ही एडीएम नागरिक आपूर्ति के पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी तरह मेरठ के एसडीएम रहे मेरठ अरुण गोंड को इटावा का सिटी मजिस्ट्रेट बना दिया गया है। संभल में एडीएम रहे कमलेश अवस्थी को आजमगढ़ का अपर आयुक्त नियुक्त किया गया है।
अलीगढ़ के सिटी...


