बांदा में पुलिस ने पकड़ी चोरी से बिकती शराब-आबकारी अधिकारी का बेतुका जवाब
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले में आबकारी विभाग के अधिकारियों की भ्रष्ट कार्यशैली किसी से छिपी नहीं है। शायद ही कोई ऐसा हो, जिसे आबकारी विभाग के अधिकारियों की कारगुजारी पता न हो। अब एक बार फिर आबकारी विभाग के अधिकारियों की भ्रष्टतम कार्यशैली की पोल खुली है। दरअसल, सीओ सदर सत्यप्रकाश शर्मा, प्रभारी निरीक्षक अर्जुन सिंह और एसआई रमाशंकर सिंह ने कस्बे में चोरी-छिपे एक शराब ठेके के सेल्समैन द्वारा अवैध शराब बिक्री पकड़ी। हालांकि, सेल्मैन पुलिस को देखकर शराब की बोतले छोड़कर भाग निकला। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अर्जुन सिंह का कहना है कि चोरी छिपे देशी शराब की दुकान से सेल्समैन शराब बेच रहा था। बताते चलें कि चुनावों के बीच जिले में अवैध रूप से देर रात तक शराब की बिक्री बढ़ी है।
पुलिस को देखकर बोतले छोड़ा भागा सेल्समैन
पुलिस के पहुंचते ही शराब छोड़कर भाग निकला। अज्ञात सेल्समैन के खिलाफ आईपीसी की धारा ...


