Saturday, May 18सही समय पर सच्ची खबर...

कानपुर में हादसा, 19 पुलिस कर्मी घायल, चुनाव ड्यूटी से लौट रहे थे सभी

Accident in Kanpur, 19 police personnel injured, all returning from election duty

समरनीति न्यूज, कानपुर : नौबस्ता थाना क्षेत्र में आज सोमवार को हाईवे पर एक रोडवेज बस हादसे का शिकार हो गई। बस में सवार 19 पुलिस कर्मी घायल हो गए। ये पुलिस कर्मी चुनाव ड्यूटी करके वापस लौट रहे थे। सभी रोडवेज बस से फिरोजाबाद से अमरोहा जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में हादसा हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची कानपुर की नौबस्ता थाना पुलिस ने सभी घायलों को बस से निकलवाकर इलाज के लिए एलएलआर अस्पताल भिजवाया। वहां दो की हालत गंभीर बताई गई। हालांकि, वे भी खतरे से पूरी तरह बाहर हैं। पुलिस ने समय पर पहुंचकर सभी को अस्पताल पहुंचाया।

फिरोजाबाद ड्यूटी करके अमरोहा लौट रहे थे पुलिसकर्मी

बताया जाता है कि यूपी विधानसभा चुनाव में तीसरे चरण के मतदान में ड्यूटी करके पुलिस कर्मी वापस लौट रहे थे। नौबस्ता क्षेत्र में हाइवे पर अमरोहा डिपो की रोडवेज बस यूपी पुलिस के 45 सिपाहियों को लेकर अमरोहा जा रही थी। ये पुलिस कर्मी फिरोजाबाद जिले से ड्यूटी करके लौट रहे थे। उप निरीक्षक विपिन कुमार इस टीम का निर्देशन कर रहे थे।

ये भी पढ़ें : लखनऊ में महिला सिपाही की हत्या में तहसीलदार, पत्नी समेत 3 गिरफ्तार, ये है मर्डर मिस्ट्री..

एसपी विपिन ने बताया कि गिट्टी लदी ट्रक को ओवरटेक करने के टक्करमें बस चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया। इसके बाद बस पलटा खा गई। आसपास के लोग भागकर वहां पहुंचे। पुलिस को जानकारी दी गई। इसके बाद नौबस्ता थाना प्रभारी अमित कुमार भड़ाना फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे।

दो सिपाहियों के हाथ और पैर टूटे, बाकी को मामूली चोटें

राहगीरों की मदद से बस में फंसे पुलिस कर्मियों को बाहर निकालकर एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया गया। बताते हैं कि 19 में 17 सिपाहियों को मामूली चोटें हैं। वहीं दो सिपाहियों के हाथ और पैर टूटे हैं। घायल हुए सिपाहियों में अनुज कुमार, विष्णु, मोहित कुमार, नितिन कुमार, संजय कुमार, अभिषेक, तेज पाल सिंह, आलोक शर्मा, विपिन, परशुराम, साहब सिंह आदि शामिल हैं।

ये भी पढ़ें : यूपी चुनाव 2022 : कानपुर मेयर प्रमिला पांडे ने उड़ाई नियमों की धज्जियां, वोट डालते फोटो वायरल