Wednesday, July 29सही समय पर सच्ची खबर...

Author: SamarNeeti

बांदा में आज BJP स्टार प्रचारक अनुराग ठाकुर का रोड शो

बांदा में आज BJP स्टार प्रचारक अनुराग ठाकुर का रोड शो

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : बीजेपी के स्टार प्रचारक अनुराग ठाकुर आज बांदा में रोड शो करेंगे। वह बीजेपी के सदर प्रत्याशी विधायक प्रकाश द्विवेदी के लिए वोट मागेंगे। तय कार्यक्रम के अनुसार केंद्रीय मंत्री ठाकुर 11 बजे बांदा के जीआईसी मैदान से रोड शो शुरू करेंगे। इसके बाद महाराणा प्रताप चौक, जरैली कोठी, जेल रोड, क्योटरा चौराहा, किरन कालेज चौराहा और कटरा पहुंचेंगे। वहां से झंडा चौराहा, कोतवाली रोड, महेश्वरी देवी मंदिर चौराहा, गूलरनाका, बाबू लाल चौराहा, खूंटी चौराहा होते हुए गणेश भवन पर पहुंचेंगे। वहां रोड शो समाप्त हो जाएगा। बताते चलें कि बांदा में चौथे चरण में चुनाव होना है। इसके लिए आज शाम को चुनाव प्रचार समाप्त हो जाएगा। ये भी पढ़ें : बांदा में मालगाड़ी पर चढ़ा युवक, बिजली करंट से धू-धूकर जला ...
बांदा में मालगाड़ी पर चढ़ा युवक, बिजली करंट से धू-धूकर जला

बांदा में मालगाड़ी पर चढ़ा युवक, बिजली करंट से धू-धूकर जला

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : रेलवे स्टेशन पर माल गोदाम के पास शंटिग कर रही मालगाड़ी पर चढ़े युवक की दर्दनाक ढंग से मौत हो गई। उपर से निकली रेलवे की इलेक्ट्रिक लाइन की चपेट में आकर धमाके के साथ वह धू-धूकर जलने लगा। घटना शनिवार रात की बताई जा रही है। बताते हैं युवक के हाईटेंशन विद्युत लाइन की चपेट में आते ही तेज धमाका हुआ। इससे वह अफरा-तफरी मच गई। कुछ लोगों का कहना है कि करंट से युवक धू-धूकर जल रहा था। लोगों ने इसकी सूचना रेलवे अधिकारियों को दी। अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो सके। युवक बुरी तरह से जल चुका था। युवकी की पहचान कराने में जुटी जीआरपी रेलवे अधिकारियों ने एंबुलेंस से उसे अस्पताल भिजवाया। हालांकि, तबतक वह दम तोड़ चुका था। स्टेशन अधीक्षक कृष्ण कुमार कुशवाहा ने बताया है कि मालगाड़ी माल गोदाम में जाने के लिए लूप लाइन से पीछे हो रही थी। मालगाड़ी की रफ...
बांदा में पुलिस ने 24 घंटे में किया लाखों की चोरी का खुलासा, CCTV बने मददगार

बांदा में पुलिस ने 24 घंटे में किया लाखों की चोरी का खुलासा, CCTV बने मददगार

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : एसओजी टीम और थाना कमासिन पुलिस की संयुक्त टीम ने लाखों की चोरी का 24 घंटे में खुलासा करने में सफलता हांसिल की है। खुलासे में सीसीटीवी कैमरों ने अहम भूमिका निभाई है। खुलासे के बारे में खुद पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने प्रेसवार्ता करते हुए जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 19 फरवरी की रात थाना कमासिन के विनय स्वीट हाउस के पास सिद्धार्थ गौतम के घर में लाखों रुपए की चोरी हुई थी। इसके बाद से पुलिस घटना के खुलासे में जुटी थी। बताते हैं कि पुलिस ने सीसीटीव फुटैज जुटाए। इसके बाद छानबीन में काफी मदद मिली। लाखों के चोरी गए जेबर बरामद घटना के समय परिवार शादी में गया हुआ था। इसी का फायदा उठाते हुए चोरों ने घटना को अंजाम दिया था। चोरी का खुलासा करने के लिए पुलिस अधीक्षक ने एसओटी प्रभारी मयंक सिंह और थाना पुलिस की टीम गठित की थी। पुलिस ने आरोपी दीपक पुत्र सुखराम निवासी सिंहवाहिनी गेट कस...
Bignews : लखनऊ में महिला सिपाही की हत्या, हिरासत में नायाब तहसीलदार, पूछताछ जारी

Bignews : लखनऊ में महिला सिपाही की हत्या, हिरासत में नायाब तहसीलदार, पूछताछ जारी

Uncategorized
समरनीति न्यूज, लखनऊ : राजधानी लखनऊ के पुलिस मुख्यालय में तैनात महिला सिपाही रुचि चौधरी की हत्या करने के बाद उनका शव पीजीआई के पास नाले में फेंक दिया गया। पुलिस ने शव बरामद करने के बाद इस लापता महिला सिपाही के बारे में जानकारी जुटाई। बताते हैं कि महिला सिपाही बीते 13 फरवरी से लापता थीं। पुलिस का कहना है कि महिला का आरोपी तहसीलदार के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी में उनकी हत्या कर दी गई। पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। आरोपी प्रतापगढ़ के रानीगंज में तैनात नायाब तहसीलदार पद्मेश श्रीवास्तव है। पुलिस ने उसकी पत्नी को भी हिरासत में लिया है। सूत्र बताते हैं कि दोनों में गहरे संबंधों की बात सामने आ रही है। बिजनौर जिले की रहने वाली थीं महिला सिपाही बताया जाता है कि बिजनौर जिले की रहने वाली महिला सिपाही रुचि चौधरी 12 फरवरी से लापता थीं। वह घर से ड्यूटी के लिए निकली थीं। बाद में ...
यूपी चुनाव 2022 : तीसरे चरण में 5 बजे तक 57.58% मतदान

यूपी चुनाव 2022 : तीसरे चरण में 5 बजे तक 57.58% मतदान

Uncategorized
समरनीति न्यूज, लखनऊ : UP Election 2022 Phase 3 : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के लिए तीसरे चरण में मतदान हुआ। शाम 5 बजे तक सभी 16 जिलों की 59 विधानसभा सीटों पर 57.58% मतदान हुआ। यह मतदान सुबह 7 बजे शुरू हुआ। शाम 6 बजे तक मतदाता कतार में डटे रहे। बताते चलें कि 2017 में इन सीटों पर कुल 62 प्रतिशत मतदान हुआ था। इन बातों को लेकर दिनभर रही चर्चा इस दौरान सैफई में पूर्व सीएम अखिलेश यादव और उनकी पत्नी डिंपल यादव ने वोट डाला। इसके अलावा शिवपाल यादव, रामगोपाल यादव ने भी वोट डाला। दोनों साथ-साथ नजर आए। इसे लेकर काफी चर्चा रही। मुलायम कुनबे ने एकता का प्रदर्शन किया। इसी तरह मुलायम सिंह यादव भी बीमारी की हालत में व्हील चेयर से वोट डालने के लिए पहुंचे। उधर, कानपुर में शुरूआती दौर में मतदान का प्रतिशत कम नजर आया। फिर शाम होते-होते वोटरों का उत्साह बढ़ता देखा गया। सभी पोलिंग बूथ पर सुरक्षा के ...
यूपी चुनाव 2022 : कानपुर मेयर प्रमिला पांडे ने उड़ाई नियमों की धज्जियां, वोट डालते फोटो वायरल

यूपी चुनाव 2022 : कानपुर मेयर प्रमिला पांडे ने उड़ाई नियमों की धज्जियां, वोट डालते फोटो वायरल

Uncategorized
समरनीति न्यूज, कानपुर : हाल ही में अपना डांस वीडियो वायरल होने के बाद चर्चा में रहीं कानपुर की मेयर प्रमिला पांडे फिर चर्चा में हैं। आज यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के तीसरे चरण के लिए मतदान में कानपुर मेयर प्रमिला पांडे ने जमकर नियमों की धज्जियां उड़ाईं। वोट डालते हुए उन्होंने अपनी फोटो खिंचवाई। फिर ईवीएम का बटन दबाते हुए अपनी फोटो फेसबुक पर वायरल भी की। डीएम ने दिए FIR दर्ज करने के आदेश मामला संज्ञान में आने पर जिलाधिकारी कानपुर ने उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए हैं। डीएम ने ट्विट करते हुए कहा है कि मेयर कानपुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है। हालांकि, एक न्यूज चैनल के सवाल पर मेयर प्रमिला ने मामले में गोलमोल जवाब दिया। कहा कि उनके पास अभी फोटो नहीं आई हैं। शाम को देखकर मामले में जवाब देंगी। दूसरी ओर सवाल उठ रहे हैं। इतनी तगड़ी सुरक्षा के बावजूद बूथ के भ...
अपडेट यूपी चुनाव 2022 : आज तीसरे चरण में 11 बजे तक 21.18% मतदान, अखिलेश यादव-स्वतंत्र देव सिंह ने डाले वोट

अपडेट यूपी चुनाव 2022 : आज तीसरे चरण में 11 बजे तक 21.18% मतदान, अखिलेश यादव-स्वतंत्र देव सिंह ने डाले वोट

Uncategorized
समरनीति न्यूज, लखनऊ : UP Election 2022 : यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के लिए आज तीसरे चरण का मतदान जारी है। सुबह 11 बजे तक 21.18% मतदान हुआ है। इस दौरान कानपुर में काफी कम मतदान प्रतिशत देखने को मिला है। इससे पहले 9 बजे तक 8.15% मतदान हो चुका है। तीसरे चरण में कुल 16 जिलों की 59 विधानसभा सीटों के लिए वोट डाले जा रहे हैं। इसमें 627 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला होने वाला है। इनमें कई कद्दावर नेता भी हैं। अखिलेश यादव ने भी बूथ पर पहुंचकर अपना वोट डाला। उनके साथ उनकी पत्नी डिंपल यादव भी मौजूद रहीं। उधर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने भी जालौन में वोट डाला। उनके साथ भी उनका परिवार मौजूद रहा। इन जिलों में हो रहा है मतदान आज यूपी के कानपुर नगर, कानपुर देहात, महोबा, झांसी, जालौन, ललितपुर, हमीरपुर, हाथरस, फिरोज़ाबाद, एटा, कासगंज, मैनपुरी, फर्रुख़ाबाद, कन्नौज, इटावा और औरैया में मतदान ...
बांदा में औवैसी, कहा-एक दिन हिजाब और बुर्के वाले बनेंगे हिंदुस्तान के प्रधानमंत्री

बांदा में औवैसी, कहा-एक दिन हिजाब और बुर्के वाले बनेंगे हिंदुस्तान के प्रधानमंत्री

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : एआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन औवैसी आज बांदा पहुंचे। यहां उनके जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबू सिंह कुशवाह भी थे। बताते चलें कि यूपी में कुशवाह और औवैसी की पार्टी मिलकर चुनाव लड़ रही हैं। दोनों नेताओं ने बांदा के जीआईसी मैदान में जन अधिकार पार्टी के प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। इस मौके पर औवैसी ने फिर अपने अंदाज में भड़काने वाली बातें कीं। हालांकि, जीआईसी मैदान में औवैसी को सुनने और देखने के लिए कोई बड़ी भीड़ नजर नहीं आई। ये भी पढ़ें : यूपी चुनाव 2022 : बांदा में अमित शाह बोले, पहले-दूसरे चरण में सपा-बसपा का सूपड़ा साफ औवैसी के निशाने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रहे। औवैसी ने कहा कि कर्नाटक के एक स्कूल में हिजाब पहने पर बवाल होने के बाद भी प्रधानमंत्री चुप हैं। कहा कि अखिलेश यादव और बीजेपी...
बांदा में बारातियों की ट्रैक्टर ट्राली पलटी, दूल्हे के ममेरे भाई समेत 2 की मौत

बांदा में बारातियों की ट्रैक्टर ट्राली पलटी, दूल्हे के ममेरे भाई समेत 2 की मौत

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : बारातियों से भरी ट्रैक्टर-ट्राली पलट जाने से दूल्हे के ममेरे भाई समेत दो लोगों की मौत हो गई। ट्राली में सवार करीब 15 बाराती घायल हो गए। हादसे के बाद चीखपुकार मच गई। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने किसी तरह सभी घायलों को बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को नरैनी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। डाक्टर ने 8 लोगों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया। दो ने दम तोड़ दिया। बताते हैं कि मध्यप्रदेश के पन्ना जिले के पैरहा गांव निवासी प्रमोद पुत्र द्वारिका पटेल की शादी थी। इसके बाद बारात विदाई से लौट रही थी। इसी दौरान हादसे ने परिवार की खुशियों पर ग्रहण लगा दिया। विदाई के बाद लौट रहे थे बाराती बारात शुक्रवार को फतेहगंज थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव गई थी। शनिवार को बारात ट्रैक्टर से वापस लौट रहे थे। इसमें करीब 20 बाराती सवार थे। जैसे ही ट्रैक्टर कालिंजर के पास पहुंचा...
UP : प्यार की अनोखी कहानी : सिंगापुर से डाक्टर बुलाकर सर्जरी से लड़की से लड़का बन सहेली से शादी, अब पुलिस..

UP : प्यार की अनोखी कहानी : सिंगापुर से डाक्टर बुलाकर सर्जरी से लड़की से लड़का बन सहेली से शादी, अब पुलिस..

Uncategorized
समरनीति न्यूज, डेस्क : आपसी आकर्षण में इंसान क्या कुछ नहीं कर गुजर रहा। इसमें लड़कियां भी पीछे नहीं हैं। ऐसे ही एक अनोखे मामले में फिरोजाबाद की एक युवती ने सिंगापुर से डाक्टर बुलवाकर अपनी सर्जरी कराई। अपना गुप्तांग बदलवाया, लड़का बनी। इसके बाद अपने सहेली से शादी कर ली। घटना से दोनों परिवारों के लोग स्तबद्ध है। मामला अब पुलिस के पास भी पहुंचा है। पुलिस इस अजीबो-गरीब घटना की जांच में जुटी है। जांच में पुलिस को पता चली गुप्तांग बदलवाने की बात बीती 11 फरवरी को फिरोजाबाद थाना क्षेत्र के लाइनपार थाना क्षेत्र की रहने वाली अपनी सहेली के साथ सात फेरे लिए। सहेली के घर वालों को पता चला तो उन्होंने थाने में एफआईआर के लिए पुलिस को तहरीर दी। बचपन से ही साथ-साथ पढ़ी थीं दोनों सहेलियां पुलिस दोनों को पकड़कर थाने ले गई। वहां मामले की जांच चल रही है। बताते हैं कि लड़की से लड़का बनी युवती नोएडा में जाब क...