Sunday, May 5सही समय पर सच्ची खबर...

Breaking : बांदा में पत्नी से आहत पति ने फांसी लगाई, तो महिला-युवती ने भी उठाया जान देने को कदम

Banda Breaking : Young man hanged in Banda's Naraini some time ago, due to this
सांकेतिक फोटो।

समरनीति न्यूज, बांदा : बीते 24 घंटे में जिले में एक युवक और एक महिला के अलावा एक युवती ने अपनी जीवन लीला समाप्त करने की कोशिश की। युवक की मौत हो गई। वहीं महिला और युवती की हालत गंभीर है। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर, मृतक के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बताया जाता है कि बबेरू कोतवाली क्षेत्र के टोलाकलां गांव के रहने वाले रामफल (30) पुत्र रामशहीद ने अपने घर में फांसी लगा ली। जब देर तक कमरे से बाहर नहीं निकले तो परिवार के लोगों को अनहोनि का अंदेशा हुआ। इसके बाद परिवार के लोग दरवाजा तोड़ककर भीतर घुसे तो उनका शव लटकता मिला।

बदौसा और शहर में भी हुईं घटनाएं

सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। मृतक के बड़े भाई सुरेंद्र का कहना है कि रामफल मेहनत मजदूरी करते थे। उनके दो बच्चे हैं। आपसी अनबन के चलते 3 साल के पत्नी मायके बछेही थाना क्षेत्र गिरवां में रह रही है। मकर संक्राति पर पत्नी को लेने गए थे। वहां ससुरालियों से विवाद हो गया था। तभी से वह परेशान थे। इसी के चलते उन्होंने सुसाइड कर लिया है।

ये भी पढ़ें : बांदा में BJP सदर प्रत्याशी के समर्थन में कई वरिष्ठ विपक्षी नेताओं ने पार्टी ज्वाइन की

उधर, बांदा शहर के कुशवाहा नगर की रहने वाली क्षमा (28) पत्नी राजेश ने घरेलू किसी बात से नाराज होकर आज मंगलवार सुबह घर में दुपट्टे से फांसी लगा ली। गंभीर हालत में परिवार के लोग अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां से मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। इसी तरह बदौसा थाना क्षेत्र के तुर्रा गांव निवासी मुनिया (33) ने घरेलू विवाद में जहर खा लिया। उनको भी गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजन कारण नहीं बता सके हैं।

ये भी पढ़ें : बांदा शहर में BJP नेता अनुराग ठाकुर का जबरदस्त रोड-शो, सदर प्रत्याशी प्रकाश द्विवेदी को जिताने की अपील