Update-यूपी चुनाव 2022 : चौथे चरण में कुल 61.52% मतदान, पीलीभीत-लखीमपुर में सबसे ज्यादा वोटिंग
समरनीति न्यूज, लखनऊ : UP Election 2022 fourth Phase यूपी में आज चौथे चरण का मतदान समाप्त हो चुका है। 9 जिलों में कुल 59 विधानसभा सीटों पर कुल 61.52% मतदान हुआ है। इस दौरान पीलीभीत और लखीमपुर खीरी में सबसे ज्यादा वोटिंग हुई है। वहीं उन्नाव में सबसे कम मतदान देखा गया है। शाम 5 बजे तक 57.45% मतदान हुआ। इनमें सबसे ज्यादा मतदान लखीमपुर खीरी जिले में हुआ। चौथे चरण में यूपी के चार मंत्रियों समेत कुल 624 प्रत्याशी मैदान में रहे। लखीमपुर खीरी में सबसे ज्यादा वोटिंग हुई।
2017 से ज्यादा हुई इस बार वोटिंग
बताते चलें कि 2017 में इन 9 जिलों की 59 सीटों में 51 अकेले भाजपा ने जीती थी। वहीं 4 पर सपा और 2-2 सीटें बसपा और कांग्रेस के हिस्से में आई थीं।
2017 यहां कुल 55.31% मतदान हुआ था। आज हुए मतदान में शाम 5 बजे तक सबसे ज्यादा 62.42% मतदान लखीमपुर खीरी जिले में हुई। फिर दूसरे नंबर पर पीलीभीत में 61.3...
