UP : प्रेम प्रसंग में दिनदहाड़े छात्रा की चाकू से गला रेतकर हत्या, तमाशा देखती रही भीड़
समरनीति न्यूज लखनऊ : एक सिरफिरे दरिंदे ने कथित प्यार के नाम पर स्कूल जा रही छात्रा का चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। बाद में बेखौफ होकर खुद ही कोतवाली जा पहुंचा। उसने पुलिस को बताया कि 'छात्रा का प्रेमप्रसंग में कत्ल कर दिया है, उसे गिरफ्तार कर लिया जाए, उसे अपने किए पर कोई अफसोस नहीं है।' चौंकाने वाली बात यह है कि जिस समय यह सिरफिर दरिंदा छात्रा का कत्ल कर रहा था। छात्रा ने हिम्मत दिखाते हुए विरोध किया, लेकिन वहां इकट्ठा भीड़ ने कोई मदद नहीं की। बाद में छात्रा की भांजी के शोर मचाने पर हत्यारा खुद ही भाग निकला। हत्या की यह दुस्साहसिक वारदात पश्चिमी यूपी के बागपत की है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसे जेल भेजा जा रहा है। वहीं आरोपी को अपने किए पर पछतावा नहीं है।
छोले-कुलछे का ठेला लगाने का काम करता था आरोपी
बताया जाता है कि बागपत के ठाकुरद्वारा मोहल्ले का रहने वाला रिंकू, सिसान...

