यूक्रेन में फंसी बांदा की MBBS छात्रा अलिशा और छात्र हेमेंद्र, परिवारों की भावुक अपील
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा के एमएमबीएस छात्र नीरज गुप्ता के बाद अब शहर की एक MBBS छात्रा अलीशा और छात्र हेमेंद्र के यूक्रेन में फंसे होने की जानकारी सामने आ रही है। तीन दिन पहले बांदा के छावनी मोहल्ले के रहने वाले पंचायत सचिव रफीक मंसूरी की बेटी अलीशा की परिवार से बात हुई थी। यूक्रेन में फंसी अलीशा ने अपने परिवार से मोबाइल से कहा था कि किसी तरह उसको बचा लिया जाए। परिवार के कानों में बेटी के यही शब्द गूंज रहे हैं। बम धमाकों और सायरन की आवाजें उसे डरा रही हैं। इसके बात को करीब 36 घंटे बीत चुके हैं, लेकिन परिवार का अलीशा से कोई संपर्क नहीं है। परिवार के लोगों की चिंता बढ़ी हुई है। उनको बेटी को लेकर फिक्र हो रही है।
कहा, बम धमाके और सायरन की आवाजें डरा रहीं
ऐसे में पिता रफीक और मां सलमा की चिंता बढ़ी हुई है। बताते हैं कि अलीशा यूक्रेन की राजधानी किवी में स्थित यूनिवर्सिटी से एमबीबीएस की छा...
