Tuesday, August 4सही समय पर सच्ची खबर...

Author: SamarNeeti

UP : गर्ल्स हास्टल के बाथरूम में स्पाई कैमरे लगाकर वीडियो बनाता था सिरफिरा, ऐसे आया पकड़ में..

UP : गर्ल्स हास्टल के बाथरूम में स्पाई कैमरे लगाकर वीडियो बनाता था सिरफिरा, ऐसे आया पकड़ में..

Uncategorized
समरनीति न्यूज, प्रयागराज : एक सिरफिरे की हरकत ने सभी को चौंका दिया है। दरअसल, यह व्यक्ति गर्ल्स हास्टल के बाथरूम में स्पाई कैमरे लगाकर लड़कियों के अश्लील वीडियो बनाता था। उनको देखता और शक है कि ऐसे वीडियो अश्लीली साइटों पर बेचता भी हो। हालांकि, पुलिस इसकी जांच में जुटी है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ एक्शन लिया जा रहा है। मामला प्रयागराज का है। बताते हैं कि शहर के म्योहाल चौराहे के पास एक गर्ल्स हास्टल है। वहां का संचालक आशीष खरे है जो कि एक डाक्टर का बेटा है। लड़कियां खुद शिकायत लेकर पहुंचीं थाने खुलासा हुआ है कि उसने अपने यहां गर्ल्स हास्टल के बाथरूम में स्पाई कैमरा लगा रखा था। उसपर लड़कियों के वीडियो रिकार्ड करता था। इसका खुलासा हुआ तो प्रयागराज की कर्नलगंज पुलिस ने आशीष खरे को गिरफ्तार कर लिया। ये भी पढ़ें : लखनऊ के छात्र ने कानपुर में छात्रा से किया होटल में रेप, अ...
चित्रकूट में 20वां मंदाकिनी महोत्सव 9 जून को..

चित्रकूट में 20वां मंदाकिनी महोत्सव 9 जून को..

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : चित्रकूट में 20वां मंदाकिनी महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। इसका आयोजन गंगा दशहरा पर्व के दिन 9 जून गुरुवार को होगा। इसकी जानकारी नंद किशोर त्रिपाठी उर्फ भोले महाराज ने दी। उन्होंने बताया कि यह आयोजन रामायणी कुटी चित्रकूटधाम में होगा। कार्यक्रम के क्रम में सुबह 8 बजे रामायणी कुटी से शोभा यात्रा निकलेगी। इसके बाद वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ गंगा पूजन होगा। गंगा में नौकाओं में राम नाम संकीर्तन और पूजन होगा। फिर प्रसाद बांटा जाएगा। शाम को भंडारे का आयोजन होगा। ये भी पढ़ें : Ayodhya Ram Mandir : मुख्यमंत्री योगी ने रखी गर्भगृह की आधार शिला, बोले-यह देश का राष्ट्रीय मंदिर होगा...
बांदा : खेल-खेल में मासूम के गले में फंदा कसा, सांसें थमी और मौत

बांदा : खेल-खेल में मासूम के गले में फंदा कसा, सांसें थमी और मौत

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले से एक बेहद ह्रदय विदारक घटना सामने आ रही है। एक 10 साल के मासूम की खेल-खेल में जान चली गई। परिवार में कोहराम मच गया। मासूम कक्षा 5 में पढ़ रहा था। घटना बांदा जिले के बिसंडा थाना क्षेत्र की है। बताते हैं कि बिसंडा के देवी नगर में रज्जू का बेटा मोहित (10) मां की साड़ी से बने झूले में अपनी सात माह की बहन अंकिता के साथ खेल रहा था। ये भी पढ़े : बांदा : रेस्टोरेंट में आग से झुलसे 5 लोग गंभीर हालत में कानपुर रेफर खेल-खेल में झूले की साड़ी का फंदा उसके गले में फंस गया। फंदा कसने से उसकी मौत हो गई। कुछ देर बाद चचेरा भाई टिंकू कमरे में पहुंचा तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। उसने भाई का शव लटकते देखा। किसी तरह शव को नीचे उतारा है। बताते हैं कि मासूम की मां सावित्री खेतीबाड़ी और मजदूरी करके परिवार का पालन-पोषण कर रही हैं। उनके पति मानसिक रूप से कमजोर हैं। ये भी पढ़े : UP...
Banda News : बांदा में नर्सिंग छात्रा की पति ने की सोते समय पीटकर हत्या

Banda News : बांदा में नर्सिंग छात्रा की पति ने की सोते समय पीटकर हत्या

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : एक नर्सिंग छात्रा की उसी के पति ने सोते समय पीटकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देकर पति फरार हो गया है। परिवार के लोगों का कहना है कि आरोपी मानसिक रूप से अस्वस्थ है। उसका इलाज चल रहा है। हालांकि, बताते हैं कि आरोपी पहले भी इस तरह हमला कर चुका है। सोते समय पत्नी पर डंडों से हमला घटना बांदा जिले के बबेरू थाना क्षेत्र का है। बताया जाता है कि बबेरू के अछाह गांव में तड़के सुबह रसना (20) अपने घर में सो रही थीं। इसी बीच उसके पति असित पटेल ने सोते समय डंडे से रसना पर ताबड़तोड़ प्रहार किए। समरनीति न्यूज, बांदा : एक नर्सिंग छात्रा की उसी के पति ने सोते समय पीटकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देकर पति फरार हो गया है। परिवार के लोगों का कहना है कि आरोपी मानसिक रूप से अस्वस्थ है। उसका इलाज चल रहा है। हालांकि, बताते हैं कि आरोपी पहले भी इस तरह हमला कर चुका है। सोते समय पत्नी प...
सोनिया गांधी के बाद प्रियंका गांधी भी कोरोना पाॅजिटिव

सोनिया गांधी के बाद प्रियंका गांधी भी कोरोना पाॅजिटिव

Uncategorized
समरनीति न्यूज, नई दिल्ली : कांग्रेस पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी के बाद उनकी बेटी एवं पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी भी कोरोना पाॅजिटिव हो गई हैं। इसकी जानकारी खुद प्रियंका ने ट्वीट करते हुए दी है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा है कि हल्के लक्षण के साथ वह कोरोना पॉजिटिव आई हैं। खुद ट्वीट कर दी प्रियंका गांधी ने जानकारी कहा कि सभी प्रोटोकॉल का पालन करते हुए उन्होंने खुद को होम क्वारंटाइन किया है। साथ ही उन्होंने लोगों से अनुरोध किया है कि जो लोग उनके संपर्क में आए हैं, वे भी अपनी जांच करा लें। उधर, सोनिया गांधी का डाक्टरों की देख-रेख में इलाज चल रहा है। वहीं कांग्रेस के कई और नेता भी कोरोना संक्रमण की चपेट में हैं। ये भी पढ़ें : हार्दिक पटेल..जिस बीजेपी के खिलाफ आंदोलन कर नेता बने, उसी के झंडे तले शरणागत...
बांदा : रेस्टोरेंट में आग से झुलसे 5 लोग गंभीर हालत में कानपुर रेफर

बांदा : रेस्टोरेंट में आग से झुलसे 5 लोग गंभीर हालत में कानपुर रेफर

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : बर्गर रेस्टोरेट में सिलेंडर फटने पर गंभीर रूप से झुलसे रेस्टोरेंट संचालक और उसके बेटे समेत 5 लोग गंभीर हालत में कानपुर रेफर हो गए हैं। रेफर होने वालों में संचालक बद्रीनाथ अग्रवाल, उनका बेटा आयुष अग्रवाल, संतोष सिंह तोमर, संदीप राज साहू और किशन शामिल हैं। वहीं अन्य झुलसे लोगों में सचिन साहू, सोनू, मोहसिन, सिद्दीक अहमद, संतोष सिंह और अखिलेश आदि का मेडिकल कालेज में इलाज चल रहा है। मेडिकल कालेज में डा. सोमेश त्रिपाठी की निगरानी में इलाज चल रहा है। डाक्टर ने बताया कि बर्न यूनिट और प्लास्टिक सर्जन न होने से 40 फीसदी से ज्यादा झुलसे मरीजों को रेफर किया गया है। ये भी पढ़ें : बांदा में बर्गर शाॅप में सिलेंडर फटने से भीषण आग, 13 झुलसे, दो की हालत गंभीर...
आज पीएम मोदी लखनऊ और कानपुर में, राष्ट्रपति के गांव में करेंगे जनसभा

आज पीएम मोदी लखनऊ और कानपुर में, राष्ट्रपति के गांव में करेंगे जनसभा

Uncategorized
आशा सिंह, लखनऊ : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के दौरे पर रहेंगे। वह राजधानी लखनऊ पहुंचेंगे। फिर सीधे कानपुर देहात जाएंगे। वहां राष्ट्रपति के गांव परौंख में एक जनसभा को संबोधित भी करेंगे। इससे पहले पीएम मोदी लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में यूपी इंवेस्टर्स समिट 3 की ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में शामिल होंगे। बता दें कि प्रधानमंत्री बीते 18 दिनों में दूसरी बार लखनऊ आ रहे हैं। पीएम के आगमन को लेकर भव्य तैयारियां की गई हैं। सुरक्षा के लिहाज से सुरक्षा एजेंसियां भी सतर्क हैं। चप्पे-चप्पे पर फोर्स तैयार तैनात कर दिया गया है। 2 बजे कानपुर देहात के परौंख गांव पहुंचेंगे पीएम मोदी जानकारी के अनुसार पीएम का विमान लखनऊ के चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंड करेगा। वहां से पीएम मोदी दिन में करीब 11 बजे इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में 3 समारोह में हिस्सा लेंगे। दोपहर करीब पौन...
बांदा पहुंचीं BJP प्रदेश उपाध्यक्ष कमलावती सिंह ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश

बांदा पहुंचीं BJP प्रदेश उपाध्यक्ष कमलावती सिंह ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले में आज बीजेपी बूथ सदस्यता अभियान के तहत पार्टी कार्यालय में एक कार्याशाला का आयोजन हुआ। इसमें जिला प्रभारी एवं पार्टी प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमति कमलावती सिंह और प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ला शामिल हुए। प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमति सिंह ने इस मौके पर कहा कि बीते 8 वर्षों में प्रधानमंत्री मोदी ने जो ऐतिहासिक फैसले लिए हैं, वे इतिहास में सुनहरे अक्षरों में दर्ज हो गया है। बूथ सदस्यता अभियान को लेकर कार्यशाला उन्होंने कहा कि अंत्योदय के लक्ष्य की प्राप्ति के साथ देश आज विकास के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छू रहा है। कहा कि पीएम मोदी ने 8 वर्षों में इतिहास रच दिया है। उन्होंने पार्टी के बूथ सदस्यता अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं में जोश भी भरा। कहा कि सभी लोग सदस्यता अभियान में पूरी तरह से जुट जाएं। इस मौके पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों के अलावा पार्टी पदाधिकारी और...
UP : बेटे की हत्या में 17 साल जेल काटकर लौटे पिता ने खुद को गोली से उड़ाया

UP : बेटे की हत्या में 17 साल जेल काटकर लौटे पिता ने खुद को गोली से उड़ाया

Uncategorized
समरनीति न्यूज, डेस्क : बेटे की हत्या में 17 साल की जेल काटकर घर लौटे व्यक्ति ने खुद को गोली मार ली। बाद में उसकी मौत हो गई। परिवार के लोगों में रोना-पीटना मचा है। परिजनों का कहना है कि जेल से आने के बाद से ही वह तनाव में था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पूरा मामला बांदा जिले के कमासिन थाना क्षेत्र के लाखीपुर मनकहड़ी गांव का है। 7 मई को जेल से हुआ था रिहा, 2003 में की थी बेटे की हत्या बताते हैं कि गांव के वीरेंद्र ने ट्यूबवेल के पास एक पेड़ के नीचे खुद को तमंचे से गोली मार ली। कनपटी पर गोली लगने से मौके पर ही उनकी मौत हो गई। गोली की आवाज सुनकर परिवार के लोगों के साथ ग्रामीण भी वहां पहुंचे। सूचना पर पुलिस भी वहां पहुंच गई। पुलिस ने खून से लथपथ वीरेंद्र का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के भतीजे देव कुमार ने पोस्टमार्टम हाउस पर बताया कि उ...
बांदा सर्किट हाउस में अब गंगा, केन और चंद्रावल भी, डीएम की पहल को नेताओं ने सराहा

बांदा सर्किट हाउस में अब गंगा, केन और चंद्रावल भी, डीएम की पहल को नेताओं ने सराहा

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : आज बांदा सर्किट हाउस में एक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस मौके पर जल शक्त राज्य मंत्री, सांसद और सदर विधायक मौजूद रहे। सभी ने पूजन करते हुए सर्किट हाउस के कक्षों का नदियों के नामों पर नामांकरण किया। इन कक्षों को गंगा, केन, बागेन, चंबल, मंदाकिनी, डेल्टा, यमुना, रंज, बेतवा, धसान, चंद्रावल नाम दिया गया। नवेली-बुंदेली अभियान संबंधित पुस्तक का विमोचन भी मिशन शक्ति के तहत नवेली-बुंदेली अभियान (कन्या जन्मोत्सव) संबंधित पुस्तिका का विमोचन भी किया गया। जिलाधिकारी अनुराग पटेल की इस पहल की जनप्रतिनिधियों ने सराहना की। सांसद ने कहा कि जिला बांदा की प्रशासनिक टीम अच्छा कार्य कर रही है। सांसद ने कहा, बांदा के जिलाधिकारी हैं बधाई के पात्र जिलाधिकारी समेत अन्य अधिकारी बधाई के पात्र हैं। कार्यक्रम में राज्यमंत्री रामकेश निषाद के अलावा सांसद आरके सिंह पटेल, विधायक सदर प्रकाश द्विवे...