Wednesday, August 5सही समय पर सच्ची खबर...

Author: SamarNeeti

लखनऊ : BJP के सभी 9 प्रत्याशियों ने कराया नामांकन

लखनऊ : BJP के सभी 9 प्रत्याशियों ने कराया नामांकन

Uncategorized
समरनीति न्यूज, लखनऊ : UP MLC Election 2022 उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 13 सीटों पर 20 जून को चुनाव संपन्न होंगे। इसके लिए बीजेपी के सभी 9 प्रत्याशियों ने आज नामांकन दाखिल कर दिया। नामांकन के अंतिम दिन भाजपा प्रत्याशी नरेंद्र कश्यप कोरोना संक्रमित होने की वजह से नामांकन नहीं करा सके। उनकी ओर से प्रस्तावक ने नामांकन दाखिल किया। ये भी पढ़ें : वीडियो : जेल में मुख्तार का जलवा, ‘खातिरदारी के बाद तरफदारी’, DIG बोले-बस 1 आम मिला वह भी हाते में लगे पेड़ से गिरा.. बताते चले कि भाजपा ने मैदान में योगी आदित्यनाथ सरकार के 7 मंत्रियों सहित 9 प्रत्याशियों चुनावी मैदान में उतारा है। आज सभी ने एक साथ नामांकन कराया। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, डिप्टी सीएम उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य समेत सभी कैबिनेट मंत्री मौजूद रह...
प्रधान समेत दो के खिलाफ टायलेट में हिंदू देवी-देवताओं की फोटो वाले टायल्स लगवाने पर मुकदमा

प्रधान समेत दो के खिलाफ टायलेट में हिंदू देवी-देवताओं की फोटो वाले टायल्स लगवाने पर मुकदमा

Uncategorized
समरनीति न्यूज, सीतापुर : जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक ग्राम प्रधान और उसके सहयोगी ने गांव के टायलेट में हिंदू देवी-देवताओं की फोटो वाली टायल्स लगवा दीं। इसकी खबर फैलते ही लोगों में आक्रोश भर गया। हिंदूवादी संगठनों के विरोध पर पुलिस मामले का संज्ञान लिया। पुलिस ने ग्राम प्रधान समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया है। मामले में कार्रवाई की जा रही है। पूरा मामला सीतापुर जिले के थानगांव थाना क्षेत्र का है। बजरंग दल जिला संयोजक ने लिखाई एफआईआर मामले में बजरंग दल के जिला संयोजक संदीप ने पुलिस को तहरीर दी है। इसमें आरोप लगाया है कि ग्राम पंचायत बेर्रा बरौरा में एक विशेष समुदाय की ग्राम प्रधान रेशमा और उनके सहयोगी बुनियाद और नसीमुल्लाह ने क्षेत्र के शौचालयों में धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाते हुए हिंदू देवी-देवताओं की फोटो वाले टायल्स लगवा...
लखनऊ : डांसर सपना चौधरी जमानत के लिए कोर्ट में पेश, मंजूर

लखनऊ : डांसर सपना चौधरी जमानत के लिए कोर्ट में पेश, मंजूर

Uncategorized
समरनीति न्यूज, लखनऊ : डांसर सपना चौधरी अपनी जमानत के लिए कोर्ट में पेश हुईं। उन्हें एसीजेएम शांतनु त्यागी ने 60 हजार की दो जमानत व इतनी ही धनराशि के निजी मुचलके पर रिहा कर दिया गया। मामला सपना चौधरी द्वारा डांस का कार्यक्रम रद्द करने और टिकट का पैसा नहीं लौटाने का है। इसी मामले में सपना ने अदालत में जमानत की अर्जी दी थी। बताते हैं कि बीती 10 मई से अभियुक्ता सपना चौधरी इस मामले में अंतरिम जमानत पर चल रहीं थीं। यह है पूरा मामला बीती 13 अक्टूबर 2018 को स्मृति उपवन में दोपहर 3 बजे से रात 10 बजे तक सपना चौधरी का कार्यक्रम प्रस्तावित था। इसके लिए प्रति व्यक्ति 300 रुपए में आनलाइन और आफलाइन टिकट बेचे गए थे। हजारों लोगों ने टिकट खरीदे। सपना कार्यक्रम में नहीं पहुंची तो वहां हंगामा हुआ। फिर 14 अक्टूबर, 2018 को इस मामले की नामजद रिपोर्ट एसआइ फिरोज खान ने आशियाना पुलिस थाने में लिखाई थी। इसके बाद प...
लखनऊ में दिल दहलाने वाली घटना : PUBG खेलने से रोकने पर बेटे ने मां को गोली मारी, 3 दिन छिपाए रखा शव

लखनऊ में दिल दहलाने वाली घटना : PUBG खेलने से रोकने पर बेटे ने मां को गोली मारी, 3 दिन छिपाए रखा शव

Uncategorized
समरनीति न्यूज, लखनऊ : अपने बच्चों को संस्कार देने में हम कहीं न कहीं बहुत बड़ी गलती कर रहे हैं। शायद इसी का नतीजा है कि लखनऊ में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक नाबालिग लड़के ने अपनी मां को इसलिए गोली मार दी, क्योंकि मां ने बेटे को पबजी खेलने से रोका था। इतना ही नहीं बेटे ने मां के शव को पूरे 3 दिन तक घर में छिपाकर रखा। रूम फ्रेशनर से शव की दुर्गंध को रोके रखा। किशोर लड़के ने अपनी छोटी बहन को भी डरा-धमका करके चुप रखा। मामले को लेकर जिसको भी जानकारी मिली, वही चौंक गया। किसी को यकीन नहीं हो रहा कि बेटा ऐसा कर सकता है। शव सड़ने पर पिता को झूठी कहानी सुनाकर दी जानकारी बाद में शव सड़ने लगा तो झूठी कहानी गढ़ते हुए पिता को इसकी जानकारी दी। इसके बाद पर्त दर पर्द पुलिस ने इसका खुलासा कर दिया। घटना राजधानी के पीजीआई थाना क्षेत्र की है। दरअसल, मूलरुप से वाराणसी के नवीन सिंह सेना में सुबे...
वीडियो : जेल में मुख्तार का जलवा, ‘खातिरदारी के बाद तरफदारी’, DIG बोले-बस 1 आम मिला वह भी हाते में लगे पेड़ से गिरा..

वीडियो : जेल में मुख्तार का जलवा, ‘खातिरदारी के बाद तरफदारी’, DIG बोले-बस 1 आम मिला वह भी हाते में लगे पेड़ से गिरा..

Uncategorized
मनोज सिंह शुमाली, ब्यूरो : बांदा जेल इस समय माफिया मुख्तार अंसारी की खातिरदारी में सस्पेंड हुए जेल अधिकारी और चार सिपाहियों के घटनाक्रम से सुर्खियों में है। जेल में अनियमितताओं के साथ मुख्तार अंसारी की खातिरदारी की पुख्ता बातें सामने आई थीं। सूत्र बताते हैं कि जेल प्रशासन की भूमिका इस कदर संदिग्ध रही कि दोनों उच्चाधिकारियों (बांदा डीएम-एसपी) को जेल के गेट पर 10 से 15 मिनट तक ताला खुलने का इंतजार करना पड़ा। सूत्र तो यह भी कह रहें कि भीतर सबकुछ ठीक करने की क्रम में ऐसा हुआ। मामला काफी गंभीर है। बहरहाल, जांच के बाद ही सच्चाई सामने आ सकेगी। फिलहाल, तरह तरह की चर्चाएं हैं। डिप्टी जेलर और 4 सिपाही सस्पेंड, कुछ और कतार में.. बहरहाल, बात इतनी ही नहीं थी, बल्कि मुख्तार के बैरक के पास अलग से खाना बनते और माफिया के तन्हाई बैरक के पास ड्यूटी करने वाले बंदी रक्षकों द्वारा बाडी कैम न पहनने समेत और कई...
खबर का असर : बांदा के खनिज अधिकारी को शासन ने हटाया, मरौली में अवैध खनन पर एक्शन

खबर का असर : बांदा के खनिज अधिकारी को शासन ने हटाया, मरौली में अवैध खनन पर एक्शन

Uncategorized
मनोज सिंह शुमाली, ब्यूरो : शासन ने आज बड़ी कार्रवाई करते हुए बांदा के खनिज अधिकारी सौरभ गुप्ता को हटा दिया। बताते हैं कि यह कार्रवाई जिले की मरौली खदान समेत अन्य जगहों पर लगातार चल रहे अवैध खनन की पुष्टि होने पर की गई है। बताते चलें कि 'समरनीति न्यूज' ने मरौली और आसपास के क्षेत्र में स्वीकृत क्षेत्र के बाहर अवैध खनन का मामला कई बार प्रमुखता से प्रकाशित किया था। साथ ही मरौली में मशीनों से अवैध की खबरों को भी कई बार प्रमुखता दी। शिकायतों का संज्ञान लेते हुए शासन ने निरीक्षण एवं प्रवर्तन कार्य में लापरवाही पकड़ी। 'समरनीति न्यूज' में लगातार उठ रहा था अवैध खनन का मुद्दा इसके बाद बुधवार को बांदा के खान अधिकारी सौरभ गुप्ता को लखनऊ मुख्यालय से संबद्ध कर दिया। निदेशक खनन डॉ. रोशन जैकब ने हाल ही में बांदा के खान अधिकारी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की संस्तुति की थी।  संबंधित खबर पढ़ें : तीन BJ...
बांदा आयुक्त दिनेश सिंह की क्रास चेकिंग में दो सस्पेंड, कई रडार पर..

बांदा आयुक्त दिनेश सिंह की क्रास चेकिंग में दो सस्पेंड, कई रडार पर..

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : आज तिंदवारी ब्लाक के धौसड गांव का औचक निरीक्षण करने पहुंचे आयुक्त दिनेश कुमार सिंह ने ग्रामीणों से बातचीत की। गांव में लोगों से पूछा कि पंचायत सचिव और लेखपाल घर-घर दस्तक देकर समस्याओं के बारे में पूछ रहे हैं या नहीं। बताते हैं कि मौके पर मौजूद सैंकड़ों लोगों में मात्र 8 से 10 लोगों ने इसमें हामी भरी। 20 मई से चल रहा है अभियान बाकी ने सिरे से नकार दिया। जबकि इस संबंध एक अभियान 20 मई से चल रहा था। आयुक्त ने इसे घोर लापरवाही मानते हुए लेखपाल धर्मराज और पंचायत सचिव वीरेंद्र को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के आदेश दिए। इसके बाद धौसड़ गांव के बाद मरगहनी गांव का निरीक्षण किया। हालांकि, वहां ग्रामीणों ने लेखपाल और पंचायत सचिव के आने की बात स्वीकारी। साथ ही पंचायत सचिवालय में प्रधान और पंचायत सहायक उपस्थित मिले। ये भी पढ़ें : भाजपा ने कसी अपने प्रवक्ताओं की लगाम, भड़काऊ ब...
UP : विवादित पोस्ट करने वाला भाजपा नेता गिरफ्तार, फेसबुक-ट्विटर पर डाली थी आपत्तिजनक टिप्पणी

UP : विवादित पोस्ट करने वाला भाजपा नेता गिरफ्तार, फेसबुक-ट्विटर पर डाली थी आपत्तिजनक टिप्पणी

Uncategorized
समरनीति न्यूज, कानपुर : माहौल बिगाड़ने वालों को अब पुलिस छूट देने के मूड में नहीं है। सोशल मीडिया पर भड़काऊ और आपत्तिजनक पोस्ट के आरोप में पुलिस ने एक भाजपा नेता को गिरफ्तार किया है। आरोपी भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री है। मामला कानपुर का है। मामले में कर्नलगंज पुलिस ने भाजपा नेता हर्षित श्रीवास्तव उर्फ लाला को गिरफ्तार कर लिया है। उनके खिलाफ सख्त धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। युवा मोर्चा का जिला मंत्री है गिरफ्तार नेता बताते हैं कि हर्षित श्रीवास्तव उर्फ लाला कानपुर भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा के जिला मंत्री हैं। वह पहले डीएवी कालेज के अध्यक्ष थे। आरोप है कि उन्होंने अपनी फेसबुक और ट्विटर अकाउंट से धर्म विशेष के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट डाली थी। जानकारी होते ही कर्नलगंज पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस आयुक्त विजय सिंह मीना ने लोगों से अपील की है कि ऐसा को...
कानपुर डीएम नेहा शर्मा समेत 21 IAS के तबादले, लखनऊ-गोरखपुर और जालौन के डीएम भी बदले

कानपुर डीएम नेहा शर्मा समेत 21 IAS के तबादले, लखनऊ-गोरखपुर और जालौन के डीएम भी बदले

Uncategorized
समरनीति न्यूज, लखनऊ : योगी आदित्यनाथ की सरकार ने प्रदेश में बड़े पैमाने पर आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। कानपुर हिंसा के चौथे दिन मंगलवार को कानपुर की डीएम नेहा शर्मा को हटा दिया गया है। उनकी जगह अब कानपुर की कमान मुख्यमंत्री योगी के सचिव विशाख जी को सौंपी गई है। विशाख जी कानपुर, सूर्यपाल लखनऊ डीएम 2011 बैच के आईएएस अधिकारी विशाख जी मूलरूप से केरल के निवासी हैं। वह वाराणसी, मेरठ के सीडीओ और हमीरपुर व कानपुर के डीएम रह चुके हैं। लखनऊ के डीएम अभिषेक प्रकाश सिंह को भी हटा दिया गया है। उन्हें सचिव, अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास बनाया गया है। वहीं फिरोजाबाद के डीएम सूर्यपाल गंगवार को लखनऊ का जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। करुणेश कुमार बने गोरखपुर जिलाधिकारी गोरखपुर के डीएम रहे विजय करन आनंद को प्रभारी महानिदेशक बेसिक शिक्षा विभाग तथा अनामिका सिंह सचिव बेसिक शिक्षा विभाग को महिला कल्याण ...
बड़ी खबर : जेल में मुख्तार की खातिरदारी में डिप्टी जेलर समेत 4 बंदी रक्षक सस्पेंड

बड़ी खबर : जेल में मुख्तार की खातिरदारी में डिप्टी जेलर समेत 4 बंदी रक्षक सस्पेंड

Uncategorized
समरनीति न्यूज, लखनऊ/बांदा : उत्तर प्रदेश के बुंदेलखंड से बड़ी खबर सामने आ रही है। बांदा जेल में बंद माफिया डान मुख्तार अंसारी की जेल में खातिरदारी पकड़ी गई है। दरअसल, इस पूरे मामले का खुलासा सोमवार रात उस वक्त हुआ जब बांदा के जिलाधिकारी अनुराग पटेल और पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने जेल पर रात में छापा मारा। जिले के दोनों उच्चाधिकारियों ने जेल में भारी अनियमितताएं पकड़ीं। मुख्तार के बैरक की चाबी लाने में लदा दिए 15 से 20 मिनट बताते हैं कि जेल निरीक्षण के दौरान डिप्टी जेलर वीरेश्वर प्रताप सिंह अधिकारियों का सहयोग करने की बजाय अड़ंगा डालते नजर आए। संदेह होने पर दोनों अधिकारियों ने माफिया मुख्तार के तनहाई बैरक की तलाशी ली। इसके बाद जो दिखा वह विश्वास करने लायक नहीं था। माफिया के बैरक में आम, खजूर और किवी के भंडार मिले मुख्तार के बैरक में देशी आम, खजूर और किवी जैसे फलों के भंडार लगे थे। साथ ही दूसर...