भाजपा ने कसी अपने प्रवक्ताओं की लगाम, भड़काऊ बयान देने वाले 38 नेताओं की लिस्ट तैयार..
मनोज सिंह शुमाली, ब्यूरो : नुपुर शर्मा मामले को लेकर विपक्षी पार्टियों के हमले और विरोध के बाद बैकफुट पर नजर आ रही भारतीय जनता पार्टी ने अपने प्रवक्ताओं की लगाम कसी है। सूत्रों का कहना है कि राष्ट्रीय नेतृत्व ने भड़काऊ बयान देकर पार्टी की छवि धूमिल करने वाले 38 नेताओं की लिस्ट तैयार भी कर ली गई है। साथ ही भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सभी राष्ट्रीय और प्रदेश प्रवक्ताओं को विवादित बयान देने से बचने के निर्देश दिए हैं।
कुछ नेताओं को दी गई सख्त हिदायत
सूत्रों के अनुसार भाजपा ने भड़काऊ बयानबाजी करने वाले 38 नेताओं की लिस्ट तैयारी की है। इमें से 27 नेताओं को सख्त हिदायत दी गई है कि कुछ भी बोलने से पहले, यानी बयान देने से पहले पार्टी से अनुमति जरूर लें। सूत्र बताते हैं कि साक्षी महाराज, संगीत सोम, अनंत हेगड़े, गिरिराज सिंह, शोभा करंडलाजे, तथागत राय, प्रताप सिन्हा, विनय कटियार, महेश श...

