Thursday, August 6सही समय पर सच्ची खबर...

Author: SamarNeeti

लखनऊ में दिनदहाड़े रेलवे ठेकेदार की गोली मारकर हत्या, घर में घुसकर वारदात से फैली दहशत

लखनऊ में दिनदहाड़े रेलवे ठेकेदार की गोली मारकर हत्या, घर में घुसकर वारदात से फैली दहशत

Uncategorized
समरनीति न्यूज, लखनऊ : राजधानी लखनऊ में आज दिनदहाड़े बिहार के रहने वाले एक रेलवे ठेकेदार की घर में घुसकर हत्या कर दी गई। हत्यारों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं। इस वारदात से पूरे इलाके में दहशत फैल गई। मरने वाला बिहार का रहने वाला था। उसने अपनी सुरक्षा के लिए तीन प्राइवेट गार्ड रखे हुए थे। हत्या से पहले बेटों को कमरे में किया बंद चौंकाने वाली बात यह है कि वारदात के समय तीनों मौके से भाग निकले हैं। हत्या से पहले हत्यारों ने मृतक के परिवार को एक कमरे में बंद कर दिया था। गोली चलाकर दहशत फैलाई। हत्या की वारदात को अंजाम देकर हत्यारे बाइक से हवा में गोलियां चलाते हुए भाग निकले। पुलिस हत्यारों की तलाश में जुटी है। सीसीटीवी फुटैज खंगाल रही है। बिहार के चंपारण के थे मृतक वीरेंद्र बताया जाता है कि मूलरूप से बिहार के चंपारण बिहार के रहने वाले वीरेंद्र बीते 13 सालों से लखनऊ के नीलमथा में अपनी दूसरी पत्न...
बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे : बांदा और जालौन में अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी, समीक्षा और निरीक्षण भी

बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे : बांदा और जालौन में अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी, समीक्षा और निरीक्षण भी

Uncategorized
समरनीति न्यूज, ब्यूरो (बांदा) : उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी ने आज बुंदेलखंड का दौरा किया। उन्होंने जालौन और बांदा पहुंचकर बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे का निरीक्षण किया। साथ ही यूपीडा और बांदा व जालौन के अधिकारियों के साथ बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के कार्यों की समीक्षा बैठक भी की। अपर मुख्य सचिव श्री अवस्थी ने बांदा और जालौन के अधिकारियों से तैयारियों की जानकारी ली। उन्हें इस संबंध में जरूरी निर्देश दिए। जुलाई के दूसरे सप्ताह में प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण अपर मुख्य सचिव ने कहा कि बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे का प्रोजेक्ट 36 महीने का था। इसे 8 महीने पहले पूरा किया गया है। कहा कि किसी भी पुल को बनाने में 6 से 7 साल का समय लगता है। फिर भी इस प्रोजेक्ट को इतनी जल्दी पूरा करना बड़ी उपलब्धि है। एक्सप्रेसवे का काम 97 प्रतिशत पूरा हो चुका है। कहा कि जुलाई के दूसरे सप्ताह में प्रधानमंत्री ...
UP : सीएम योगी की केंद्रीय मंत्री गडकरी से मुलाकात, ब्रज के विकास पर चर्चा

UP : सीएम योगी की केंद्रीय मंत्री गडकरी से मुलाकात, ब्रज के विकास पर चर्चा

Uncategorized
समरनीति न्यूज, लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री नीतिन गडकरी समेत अन्य मंत्रियों से मुलाकात की। इस दौरान ब्रज क्षेत्र के विकास पर चर्चा की गई। खासतौर पर 361 किमी लंबी ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा परियोजना और 52 किमी लंबी ब्रज तीर्थ पथ परियोजना के साथ-साथ 72 किमी लंबी गोवर्धन कनेक्ट परियोजना को लेकर विचार-विमर्श हुआ। इस मौके पर सीएम योगी ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी, केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, केंद्रीय जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनेवाल, केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री जी. किशन रेड्डी से मुलाकात की। ये भी पढ़ें : UP : लिव इन में रह रही महिला की अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से फेंककर हत्या, बंधे थे दोनों हाथ    ...
UP : प्रेमिका के ब्रेकअप से भड़के सिरफिरे ने वायरल की अश्लील फोटो

UP : प्रेमिका के ब्रेकअप से भड़के सिरफिरे ने वायरल की अश्लील फोटो

Uncategorized
समरनीति न्यूज, लखनऊ : राजधानी लखनऊ में एक युवक ने अपनी प्रेमिका अश्लील फोटोज इंटरनेट पर वायरल कर दीं। बताते हैं कि युवक के कृष्णा नगर में रहने वाली एक युवती से प्रेम संबंध थे। कुछ महीने पहले दोनों में दूरियां बढ़ गईं। बाद में युवती ने उससे ब्रेकअप कर लिया। इसपर सिरफिरा युवक भड़क गया। उसने युवती की कुछ अश्लील फोटोज इंटरनेट पर वायरल कर दीं। युवती को जब इस बात की जानकारी हुई तो उसने कृष्णानगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। प्रतापगढ़ का रहने वाला है आरोपी युवक कृष्णानगर के इंस्पेक्टर आलोक राय का कहना है कि पीड़िता का प्रतापगढ़ के रहने वाले परमीत सिंह नाम के युवक से प्रेम संबंध थे। प्रेमिका ने पुलिस को बताया है कि कुछ महीने पहले दोनों में नजदीकियां बढ़ने लगीं और ब्रेकअप हो गया। इससे नाराज सिरफिरे प्रेमी ने उसकी अश्लील फोटोज वायरल करने की धमकी दी। कुछ को वायरल कर भी दिया। बाकी को वायरल करने की...
UP : लिव इन में रह रही महिला की अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से फेंककर हत्या, बंधे थे दोनों हाथ

UP : लिव इन में रह रही महिला की अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से फेंककर हत्या, बंधे थे दोनों हाथ

Uncategorized
समरनीति न्यूज, डेस्क : यूपी के आगरा में लिव इन में रहने वाली एक महिला की अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से गिरने के बाद मौत हो गई। उनके दोनों हाथ बंधे हुए थे। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। अपार्टमेंट के लोगों ने भागने की कोशिश कर रहे एक महिला समेत तीन आरोपियों को दबोच लिया है। इनमें से एक आरोपी महिला का पति बताया जा रहा है। पुलिस सभी से पूछताछ कर रही है। बताते हैं कि आरोपियों ने महिला के बायफ्रेंड को भी मारने की कोशिश की। लेकिन तबतक लोगों के पहुंचने के कारण उसकी जान बच गई। घटना के बाद अपार्टमेंट के लोगों ने आरोपियों को पकड़ा पुलिस का कहना है कि महिला अपार्टमेंट में एक व्यक्ति के साथ लिव-इन में रह रही थीं। पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसएसपी सुधीर सिंह खुद मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पुलिस हिरासत में पति समेत तीन लोग, एक महिला भी ...
UP News : स्कूल में प्रधानाध्यापक ने महिला शिक्षामित्र को जूतों से पीटा, देखें वीडियो

UP News : स्कूल में प्रधानाध्यापक ने महिला शिक्षामित्र को जूतों से पीटा, देखें वीडियो

Uncategorized
समरनीति न्यूज, लखीमपुर खीरी : जिले के खीरी थाना क्षेत्र के महगुखेड़ा प्राथमिक विद्यालय में एक प्रधानाध्यापक और शिक्षामित्र के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि जूते-चप्पल चल पड़ीं। समय से आने को लेकर दोनों में कहासुनी हुई। इसके बाद प्रधानाध्यापक ने आपा खो दिया और जूते से महिला शिक्षामित्र की पिटाई शुरू कर दी। बाद में महिला शिक्षामित्र ने भी प्रतिरोध किया। आसपास मौजूद दूसरे स्टाफ ने स्थिति को संभाला। घटना को लेकर पूरे शिक्षा विभाग में खलबली सी मच गई। शिकायत-शिकबे होने लगीं। साथ ही लोगों ने प्रधानाध्यापक के इस अमर्यादित आचरण की घोर निंदा की। प्रधानाचार्य निलंबित, आचरण की निंदा इसका वीडियो वायरल होते ही विभाग में हड़कंप मच गया। प्रधानाध्यापक के इस आचरण की हर तरफ निंदा हो रही है। बताते हैं कि सुबह स्कूल खुलने पर प्रधानाध्यापक अजीत कुमार ने कक्षा में महिला शिक्षामित्र की जूतों से पिटाई करना शुरू कर द...
बांदा : अन्ना गोवंशों के खाने पर बजट का ग्रहण, महीनों से अटका है प्रोत्साहन राशि का भुगतान

बांदा : अन्ना गोवंशों के खाने पर बजट का ग्रहण, महीनों से अटका है प्रोत्साहन राशि का भुगतान

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार ने बुंदेलखंड में अन्ना पशुओं की दुर्गति को देखते हुए बड़ी पहल की थी। योगी सरकार ने बुंदेलखंड के अन्ना पशुओं के पालन-पोषण और आश्रय की व्यवस्था करते हुए इसके लिए मुख्यमंत्री निराश्रित/बेसहारा गोवंश सहभागिता योजना लांच की थी। इस योजना के तहत ऐसे पशुओं के लिए 30 रुपए प्रतिदिन के हिसाब से आर्थिक मदद देने की व्यवस्था भी की गई। 3 महीने से नहीं मिली प्रोत्साहन राशि बांदा में सभी 498 ग्राम पंचायतों में ऐसी गो शालाएं खोली गईं। इनमें अन्ना मवेशियों को रखा जाता है। समस्या इस बात की है कि बीते कई महीनों से इन गो पालकों को प्रोत्साहन राशि नहीं मिली है। ये भी पढ़ें : बांदा : शादियों में महिलाओं पर खुजली पाउडर डालकर करते थे लूट, लाखों की ज्वैलरी-कैश के साथ 5 गिरफ्तार दरअसल, आने वाले दिनों के लिए गो पालक पहले ही कम कीमत में भूसा खरीदकर रख लेते ...
UP : लखनऊ में खुला यूपी का पहला ट्रांसजेंडर पुलिस सहायता केंद्र

UP : लखनऊ में खुला यूपी का पहला ट्रांसजेंडर पुलिस सहायता केंद्र

Uncategorized
समरनीति न्यूज, लखनऊ : उत्तर प्रदेश का पहला ट्रांसजेंडर पुलिस सहायता केंद्र लखनऊ में खुल गया है। यह सहायता केंद्र कैसरबाग थाने में गुरुवार को खोला गया है। अब इस केंद्र पर ट्रांसजेंडरों की शिकायतें 24 घंटे सुनी जाएंगी। सहायता केंद्र पर एक दरोगा और चार सिपाहियों की टीम तैनात की गई है। एक सादे समारोह में डीसीपी पश्चिम सोमेन वर्मा और एडीसीपी पश्चिम चिरंजीवनाथ सिन्हा द्वा इस केंद्र का उद्घाटन किया गया। खुलकर बात कहने का मिलेगा मौका एडीसीपी चिरंजीव नाथ सिन्हा का कहना है कि समाज के थर्ड जेंडर समुदाय को खुलकर अपनी बात रखने का मौका मिलेगा। उन्होंने कहा कि ट्रांसजेंडरों की शिकायत मिलते ही तत्काल कार्रवाई की जाएगी। सहायता केंद्र पर महिला दरोगा संगम यादव को तैनात किया गया है। उनके सहयोग के लिए चार सिपाहियों की तैनाती की गई है। ये भी पढ़ें : शासन ने लखनऊ विकास प्राधिकरण के मुख्य अभियंता इंदु शेखर सिं...
बांदा में अवैध प्लाटिंग से लाखों की स्टांप चोरी, विकास प्राधिकरण की मेहरबानी से भू-माफियाओं की मौज

बांदा में अवैध प्लाटिंग से लाखों की स्टांप चोरी, विकास प्राधिकरण की मेहरबानी से भू-माफियाओं की मौज

Uncategorized
समरनीति न्यूज, ब्यूरो (बांदा) : बुंदेलखंड के बांदा जिले में भू-माफियाओं पर विकास प्राधिकरण के अधिकारी इस कदर मेहरबान हैं कि उन्हें करोड़ों रुपए की स्टांप चोरी भी दिखाई नहीं दे रही है। 'समरनीति न्यूज' ने पहले ही बांदा शहर के चारों ओर अवैध प्लाटिंग के मुद्दे को प्रमुखता से प्रकाशित किया है। बावजूद इसके बांदा विकास प्राधिकरण के अधिकारियों ने वह तेजी नहीं दिखाई, जिसकी जरूरत है। सरकार को होने वाली भारी राजस्व हानि को लेकर भी जिम्मेदार जागने को तैयार नहीं है। ऐसे में कई गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। छोटी सी कार्रवाई कर बीडीए हुआ शांत दो दिन पहले बांदा विकास प्राधिकरण के अधिकारियों ने चिल्ला रोड से तिंदवारी जाने वाले रास्ते पर जाकर बुल्डोजर से एक ढांचा गिराया। दो लोगों को अवैध रूप से बिना अनुमति लिए प्लाटिंग कराने के लिए नोटिस दिया। फिर दोबारा मुड़कर वापस नहीं देखा। यह है पूरा मामला दरअसल, बांदा...
तबादले की खबर : कानपुर, बांदा, सीतापुर व अमरोहा समेत कई जिलों से अधिकारियों के तबादले

तबादले की खबर : कानपुर, बांदा, सीतापुर व अमरोहा समेत कई जिलों से अधिकारियों के तबादले

Uncategorized
समरनीति न्यूज, लखनऊ : शासन ने देर शाम 10 तहसीलदारों के तबादले किए हैं। सचिव मनीषा त्रिघटिया ने तबादला आदेश जारी किया है। तबादला सूची के अनुसार प्रमोद कुमार-2 को रामपुर से श्रावस्ती और अभय कुमार सिंह को अमरोहा से बलरामपुर स्थानांतरित कर दिया गया है। वहीं प्रदुमन कुमार को गोरखपुर से बहराइच और राकेश पाठक को लखीमपुर खीरी से चित्रकूट भेज दिया गया है। इसी तरह तहसीलदार परशुराम को बांदा से गोंडा जिला तथा विजय प्रताप सिंह को गाजीपुर भेजा गया है। सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभार से कार्यभार ग्रहण करने के आदेश दिए गए हैं। केडीए और उपशा से भी तबादले इसी क्रम में अजीत कुमार सिंह को कानपुर विकास प्राधिकरण से कौशांबी जिला तथा अरसला नाज को कानपुर विकास प्राधिकरण से जिला सीतापुर स्थानांतरित किया गया है। ये भी पढ़ें : यूपी में भीषण हादसे में 10 लोगों की मौत, सीएम योगी ने जताया दुख तबादलों के क्रम में शशि...