बांदा में ग्राम प्रधान समेत 10 के खिलाफ छेड़छाड़ और लूट का मुकदमा
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले एक ग्राम प्रधान समेत 10 लोगों के खिलाफ छेड़छाड़ और लूट का मुकदमा दर्ज हुआ है। मामला बिसंडा थाना क्षेत्र से जुड़ा है। मुकदमा कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ है। पीड़ित महिला ने अपनी बहू, उसके ग्राम प्रधान पिता और बाबा समेत 10 लोगों को नामजद आरोपी बनाते हुए 3 अज्ञात के खिलाफ भी आरोप लगाए हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जानकारी के अनुसार बांदा के बिसंडा थाना क्षेत्र के बड़ा गांव की रहने वाली वृद्धा चंदा देवी गांव में रहकर खेती का काम कराती हैं।
ये हैं आरोप, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा
उनका आरोप है कि वह अपने बेटे कुलदीप और उसकी पत्नी पूजा को वर्ष 2019 में चल-अचल संपत्ति से बेदखल कर चुकी हैं। मामला न्यायालय में विचाराधीन है। आरोप है कि वह 27 मई को घायल पति को देखने लखनऊ गई हुईं थीं। उनका कहना है कि पड़ोसियों ने बताया कि उनकी छोटी बहू पूजा अपने ग्राम प्रधान पिता जुगुल क...


