PM Modi : उत्तर प्रदेश को पीएम मोदी देंगे बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे की सौगात
समरनीति न्यूज, लखनऊ : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 जुलाई को यूपी के जालौन आएंगे। वहां उत्तर प्रदेश को बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे की सौगात देंगे। जानकारी के अनुसार जालौन में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी एक्सप्रेसवे का लोकार्पण करेंगे। इससे पहले 7 जुलाई को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी का भी दौरा करेंगे। यह जानकारी सूचना निदेशक शिशिर ने दी। उन्होंने बताया कि इससे पहले पीएम मोदी अपने संसदीय क्षेत्र काशी का भी दौरा करेंगे।
सूचना निदेशक शिशिर ने दी जानकारी
उन्होंने बताया है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा प्रदेश सरकार के 100 दिनों के कामकाज पर 4 जुलाई को प्रेसवार्ता की जाएगी। वह इस दौरान सरकार के फैसलों की जानकारी देंगे।
ये भी पढ़ें : देश को गर्व : मेरठ की बेटी अन्नू रानी का कमाल, भाला फेंक प्रतिस्पर्धा में जीता गोल्ड
पीएम मोदी के कार्यक्रम को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं।...


