Thursday, August 6सही समय पर सच्ची खबर...

Author: SamarNeeti

करनी का फल : 6 STF जवानों के हत्यारे 13 डकैतों को उम्रकैद, विशेष अदालत ने सुनाई सजा

करनी का फल : 6 STF जवानों के हत्यारे 13 डकैतों को उम्रकैद, विशेष अदालत ने सुनाई सजा

Uncategorized
समरनीति न्यूज, ब्यूरो (बांदा) : चित्रकूट में 22 जुलाई 2007 को 6 यूपी एसटीएफ जवानों और एक मुखबिर की हत्या करने वाले ठोकिया गैंग के 13 डकैतों को बांदा की अदालत ने उम्रकैद की सजा सुनाई है। 15 साल बाद आए अदालत के इस फैसले ने उन पुलिस परिवारों को राहत दी है जो इन दरिंदों को सजा मिलने का इंतजार कर रहे थे। ये सभी डकैत बांदा की जेल में बंद हैं।मामले की सुनवाई चल रही थी। अदालत का फैसला आते ही लोगों ने खुशी जाहिर की है। बांदा की विशेष अदालत ने सुनाई सजा विशेष न्यायाधीश नुपुर की अदालत ने अंबिका पटेल उर्फ ठोकिया गैंग के इस डकैत राम प्रसाद विश्वकर्मा निवासी जबई, पडरी थाना मोहब्बतपुर पईसा, जिला कौशांबी समेत कुल 13 डकैतों को सजा सुनाई है। साथ ही सभी पर 20-20 हजार का जुर्माना भी लगाया है। बताते चलें कि इस मामले की सुनवाई 24 जून को पूरी हो गई थी। इसके बाद अदालत ने फैसला सुरक्षित रख लिया था। आज अदालत ने 1...
UPCATET Result 2022 : बांदा कृषि विश्वविद्यालय ने जारी किया रिजल्ट, देवरिया के आदित्य यूपी टाॅपर

UPCATET Result 2022 : बांदा कृषि विश्वविद्यालय ने जारी किया रिजल्ट, देवरिया के आदित्य यूपी टाॅपर

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : उत्तर प्रदेश संयुक्त कृषि एवं प्रौद्योगिकी प्रवेश परीक्षा (यूपीकैटेट) का गुरुवार को रिजल्ट घोषित हो गया। इस परीक्षा को कुल 14550 परीक्षार्थियों ने दिया था। इनमें से 4339 परीक्षार्थियों ने इसे पास किया। देवरिया के रहने वाले छात्र आदित्य सिंह ने पूरे प्रदेश में परीक्षा टाॅप की है। वहीं गाजीपुर के नवनीत राय दूसरे और अयोध्या के फैसल वारसी तीसरे स्थान पर रहे। बांदा कृषि विश्वविद्यालय ने कराई थी परीक्षा आयोजित दरअसल, यूपी के चार कृषि विश्वविद्यालयों में स्नातक, परास्नातक और पीएचडी के पाठ्यक्रमों के लिए इंट्रेंस एग्जाम (प्रवेश परीक्षा) आयोजित की गई थी। आज इसका रिजल्ट बांदा कृषि विश्वविद्यालय से घोषित किया गया है। इस बार बांदा कृषि विश्वविद्यालय ने ही परीक्षा आयोजित कराई गई थी। ये भी पढ़ें : #WeatherNews : यूपी में पूरब से पश्चिम तक बारिश, अगले दो दिनों में तूफान का अलर्ट...
#WeatherNews : यूपी में पूरब से पश्चिम तक बारिश, अगले दो दिनों में तूफान का अलर्ट

#WeatherNews : यूपी में पूरब से पश्चिम तक बारिश, अगले दो दिनों में तूफान का अलर्ट

Uncategorized
समरनीति न्यूज, लखनऊ : उत्तर प्रदेश के कई बड़े शहरों में आज सुबह से ही झमाझम बारिश हो रही है। इससे एक ओर मौसम सुहावना हो गया है। वहीं दूसरी ओर लोगों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत मिली है। तामपान में कई डिग्री की गिरावट आ गई है। आज कानपुर, गोरखपुर, मेरठ, गाजियाबाद और मथुरा में सुबह से ही झमाझम बारिश हो रही है। आसमान में काले घने बादल छाए हुए हैं और मौसम पूरी तरह से सुहावना हो चुका है। कानपुर, मेरठ, मुरादाबाद और गोरखपुर तक झमाझम बारिश मुरादाबाद और गोरखपुर में तो बारिश से कई जगहों पर जलभराव हो चुका है। इससे लोगों को आवागमन में दिक्कतें भी हो रही हैं। उधर, मौसम विभाग की माने तो बुधवार को यूपी के 30 जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। गोरखपुर बस्ती मंडल में बुधवार सुबह से ही बरसात जारी है। वहीं वाराणसी के आसपास भी हल्की बारिश हो रही है। इसी तरह प्रयागराज में भी बरसात का मौस...
सीएम योगी ने कसे अफसरों के पेंच, बाढ़ से निपटने की तैयारियों पर निर्देश

सीएम योगी ने कसे अफसरों के पेंच, बाढ़ से निपटने की तैयारियों पर निर्देश

Uncategorized
समरनीति न्यूज, लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज राज्य में बाढ़ की संभावित स्थिति से निपटने की तैयारियों को लेकर अधिकारियों की बैठक बुलाई। उनके पेंच कसे और जरूरी निर्देश दिए। कहा कि इसमें किसी तरह की लापरवाही न की जाए। अगर कोई लापरवाही हुई, जिससे जनहानि या लोगों तक समय पर राहत नहीं पहुंचने की जानकारी मिली। तो ऐसे संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस मामले में कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने तेजी से काम पूरा करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि हर विषम परिस्थिति से निपटने की पूरी तैयारी की जाए। जिलों में आपदा प्रबंधन टीम बनाने के निर्देश साथ मुख्यमंत्री योगी ने जिलास्तर पर आपदा प्रबंधन टीम बनाने के निर्देश दिए हैं, ताकि बाढ़ की स्थिति से निपटा जा सके। इस दौरान जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के अलावा सभी संबंधित वरिष्ठ अधिकार...
बांदा डीएम ने होनहारों को प्रशस्तिपत्र देकर किया सम्मानित

बांदा डीएम ने होनहारों को प्रशस्तिपत्र देकर किया सम्मानित

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले के टाप टेन मेधावी छात्र-छात्राओं को आज यहां एक डिग्री कालेज में सम्मानित किया गया। जिलाधिकारी अनुराग पटेल ने इंटरमीडिएट और हाईस्कूल के मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र भी दिए। साथ ही प्रधानाचार्यों को भी शिक्षा के स्तर में सुधार के लिए चल रहीं सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। अधिकारियों ने बढ़ाया मेधावियों का हौंसला जिलाधिकारी ने कहा कि बच्चों की प्रथम पाठशाला माता-पिता होते हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक विनोद सिंह ने कहा कि आज इंटर-हाईस्कूल बच्चों ने नाम रोशन किया है। आने वाले दिनों में अलग-अलग क्षेत्रों में अपना, परिवार का और गुरुजनों का नाम रोशन करेंगे। इस मौके पर जिला समाज कल्याण अधिकारी गीता सिंह, अंबुजा, संजय तिवारी, डा. शिवाकांत त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। ये भी पढ़ें : बांदा में सड़क हादसा, शिक्षिका की मौत-अनुदेशक घायल...
Bijnor News : ‘हर परिस्थिति में दें धैर्य का परिचय’, जेल में महिला बंदियों के लिए खास पहल

Bijnor News : ‘हर परिस्थिति में दें धैर्य का परिचय’, जेल में महिला बंदियों के लिए खास पहल

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बिजनौर : जिला कारागार में प्रभारी जेल अधीक्षक शैलेंद्र प्रताप सिंह की मौजूदगी में श्री नारायण सेवा ट्रस्ट (बिजनौर) की ओर से अध्यक्ष उषा भटनागर के नेतृत्व में एक नई पहल शुरू हुई। ट्रस्ट की जिला सचिव दीपा काकरान, सदस्य साधना रस्तोगी और पूनम भटनागर आदि ने महिला बंदियों के जीवन में परिवर्तन के लिए कई उदाहरण पेश किए। महिला बंदियों को जरूरत का सामान भी बांटा कार्यक्रम के मुख्य आयोजक ने कहा कि मनुष्य को अपने जीवन में हमेशा धैर्य का परिचय देना चाहिए। फिर चाहे परिस्थितियां कुछ भी हों। ट्रस्ट की ओर से महिला बंदियों को साबुन, शैंपू, तेल, बिस्कुट, चिप्स, बिंदी और चप्पलें वितरित की गईं। ये भी पढ़ें : Good News : बिजनौर की बेटी काजल ने UPSC में 202वीं रैंक हासिल कर रोशन किया नाम कार्यक्रम के अंत में जिला कारागार अधीक्षक शैलेंद्र प्रताप सिंह ने महिला बंदियों से कहा कि वे अपनी सोच ...
पुलिस ने गैंगस्टर की 4 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति की कुर्क

पुलिस ने गैंगस्टर की 4 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति की कुर्क

Uncategorized
समरनीति न्यूज, पीलीभीत : जिलाधिकारी पीलीभीत के के निर्देशों पर गजरौला क्षेत्र में पुलिस ने आज एक बड़ी कार्रवाई की। पीलीभीत के अपर पुलिस अधीक्षक पवित्र मोहन त्रिपाठी ने जानकारी देते हुए बताया है कि जिले के सुनगढ़ी के वसुंधरा कालोनी के रहने वाले हरपाल पुत्र महेंद्र सिंह के खिलाफ पुलिस ने कुर्की की कार्रवाई की। पुलिस ने गैंगस्टर का एक मकान और चार दुकानें आदि कुर्क करने की कार्रवाई की। इस दौरान उपजिलाधिकारी सदर तथा क्षेत्राधिकारी नगर मौजूद रहे। कुल अनुमानित कीमत करीब 4 करोड़ 99 हजार के आसपास बताई जा रही है। ये भी पढ़ें : उदयपुर में कन्हैयालाल की हत्या के बाद UP में अलर्ट, पढ़िए-डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने क्या कहा.....
उदयपुर में कन्हैयालाल की हत्या के बाद UP में अलर्ट, पढ़िए-डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने क्या कहा..

उदयपुर में कन्हैयालाल की हत्या के बाद UP में अलर्ट, पढ़िए-डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने क्या कहा..

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : राजस्थान के उदयपुर में एक दर्जी की गला काटकर हत्या के मामला काफी तूल पकड़ गया है। उदयपुर की इस हैवानियतपूर्ण घटना के बाद पूरे उत्तर प्रदेश अलर्ट है। सभी थाना पुलिस को अलर्ट पर रखा गया है। इस मामले में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कांग्रेस सरकार पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि वहां की पुलिस को पहले से घटना की जानकारी थी। इसके बावजूद कोई ठोक कदम नहीं उठाए गए। डिप्टी सीएम ने यह भी कहा कि घटना पुलिस की नाकामी का परिणाम है। राजस्थान की घटना बेहद दुखद है। इसके लिए हत्यारों को सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए। हत्या के बाद जारी किया था वीडियो इस निर्मम हत्या की यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और जनसत्ता दल के मुखिया राजा भैय्या ने भी निंदा की। ये भी पढ़ें : बड़ी खबर : यूपी में 11 और IAS अफसरों के तबादले, बांदा के ज्वाइंट कमिश्नर सुधीर बने CD...
बड़ी खबर : यूपी में 11 और IAS अफसरों के तबादले, बांदा के ज्वाइंट कमिश्नर सुधीर बने CDO अंबेडकरनगर

बड़ी खबर : यूपी में 11 और IAS अफसरों के तबादले, बांदा के ज्वाइंट कमिश्नर सुधीर बने CDO अंबेडकरनगर

Uncategorized
समरनीति न्यूज, लखनऊ : यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार ने प्रदेश में 11 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। मंगलवार देर शाम अधिकारियों की एक ट्रांसफर लिस्ट जारी हुई है। इस क्रम में बांदा के ज्वाइंट कमिश्नर सुधीर कुमार (IAS) को अब अंबेडकर नगर सीडीओ बनाकर भेजा गया है। प्रेम प्रकाश मीणा यूपीसीडा कानपुर इसी तरह आईएएस प्रेम प्रकाश मीणा को यूपीसीडा कानपुर, प्रेरणा शर्मा को अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी ग्रेटर नोएडा, घनश्याम मीणा को नगर आयुक्त फिरोजाबाद बनाया गया है। ये भी पढ़ें : UP में 11 आईएएस अफसरों के तबादले, लखनऊ के मंडलायुक्त, बिजनौर के CDO भी बदले वहीं ज्ञानेंद्र सिंह को संयुक्त प्रबंध निदेशक जल निगम नगरीय, गजल भारद्वाज को नगर आयुक्त सहारनपुर बनाकर भेजा गया है। आईएएस नंदकिशोर कलाल को रामपुर का सीडीओ और पूर्ण वोहरा को बिजनौर जिले का सीडीओ नियुक्त किया गया है। पूर्ण वोहरा बने सीडीओ बिजनौर व...
बांदा में सड़क हादसा, शिक्षिका की मौत-अनुदेशक घायल

बांदा में सड़क हादसा, शिक्षिका की मौत-अनुदेशक घायल

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले में हुए एक सड़क हादसे में डीएम कालोनी में रहने वाली शिक्षिका की मौत हो गई। वहीं एक अनुदेशक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना की जानकारी मिलने पर शिक्षक संघ के अध्यक्ष आशुतोष त्रिपाठी समेत कई शिक्षकों ने वहां पहुंचकर दुख जताया। शोकसभा भी हुई। शहर के डीएम कालोनी निवासी थीं शिक्षिका बताया जाता है कि शहर कोतवाली क्षेत्र के डीएम कालोनी में रहने वाली सुषमा शिवहरे (43) पत्नी अमित शिवहरे राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय चकला पुरवा (नरैनी) में अध्यापिका थीं। वह सोमवार को स्कूल से घर लौट रही थीं। ये भी पढ़ें : हिंसा की साजिश : मजार पर भगवा रंग पोता, हंगामे के बाद पीएसी तैनात शिक्षिका शहर कोतवाली क्षेत्र के छावनी मोहल्ले में रहने वाले अनुदेशक अशोक साहू के साथ बाइक से घर आ रही थीं। बताते हैं कि अतर्रा रोड पर श्रीन...