Friday, May 3सही समय पर सच्ची खबर...

UP : लिव इन में रह रही महिला की अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से फेंककर हत्या, बंधे थे दोनों हाथ

UP : Woman living in live-in in Agra was murdered by throwing her from fourth floor of apartment, both hands were tied

समरनीति न्यूज, डेस्क : यूपी के आगरा में लिव इन में रहने वाली एक महिला की अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से गिरने के बाद मौत हो गई। उनके दोनों हाथ बंधे हुए थे। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। अपार्टमेंट के लोगों ने भागने की कोशिश कर रहे एक महिला समेत तीन आरोपियों को दबोच लिया है। इनमें से एक आरोपी महिला का पति बताया जा रहा है। पुलिस सभी से पूछताछ कर रही है। बताते हैं कि आरोपियों ने महिला के बायफ्रेंड को भी मारने की कोशिश की। लेकिन तबतक लोगों के पहुंचने के कारण उसकी जान बच गई।

घटना के बाद अपार्टमेंट के लोगों ने आरोपियों को पकड़ा

पुलिस का कहना है कि महिला अपार्टमेंट में एक व्यक्ति के साथ लिव-इन में रह रही थीं। पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसएसपी सुधीर सिंह खुद मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली।

UP : Woman living in live-in in Agra was murdered by throwing her from fourth floor of apartment, both hands were tied

पुलिस हिरासत में पति समेत तीन लोग, एक महिला भी

बताया जाता है कि थाना ताजगंज क्षेत्र के नगला मेवाती में श्री अपार्टमेंट में यह घटना आज शुक्रवार को लगभग 11 बजे हुई। वहां लिफ्ट से जाते समय लोगों ने एक महिला को अपार्टमेंट से गिरते हुए देखा। भागकर नीचे पहुंचे तो एक महिला खून से लथपथ हालत में पड़ी थी। महिला की पहचान 30 साल की रितिका सिंह के रूप में हुई है।

Banda : Anna Go dynasty should not remain hungry due to budget, payment of incentive amount stuck

पुलिस का कहना है कि महिला फिरोजाबाद के विपुल अग्रवाल के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहती थीं। महिला का उनके पति आकाश गौतम से विवाद था। आज आकाश अपने दो परिचितों और दो महिलाओं के साथ फ्लैट पर पहुंचा। वहां आपस में मारपीट शुरू हो गई। आरोप है कि पति ने ही रितिका को हाथ बांधकर अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से नीचे फेंक दिया। पुलिस ने पति और दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें : सेक्स, धोखा और मर्डर की फिल्मी कहानी जैसा माडल एंजेल और मंजीत की साजिश वाला संगीता हत्याकांड