Monday, October 26सही समय पर सच्ची खबर...

Author: समरनीति न्यूज

बांदा डीएम ने गिरवां में डंप भंडारण में पकड़ीं गड़बड़ियां

बांदा डीएम ने गिरवां में डंप भंडारण में पकड़ीं गड़बड़ियां

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : डंप की आड़ में बांदा में खनन का खेल किसी से छिपा नहीं है। नियमों को ताक पर रखकर धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल ने ऐसे ही डंपों पर छापे मारने के निर्दश दिए। खुद भी एक डंप पर छापा मारा। कई अनियमितता भी पकड़ी हैं। न सीसीटीवी, न मौके पर कोई दस्तावेज-बोर्ड डीएम बंसल ने गिरवां क्षेत्र में डंप परमिट धारक अतुल मोहन द्विवेदी के भंडारण स्थल पर का निरीक्षण किया। वहां नियम विरुद्ध कई बातें पकड़ीं। बताया गया है कि डंप स्थल मुख्य मार्ग से मात्र 19 मीटर की दूरी पर है, जबकि नियमतः इसे कम से कम मुख्य मार्ग से 50 मीटर की दूरी पर होना चाहिए। ये भी पढ़ें : बांदा : पुलिसकर्मी का आडियो वायरल होने के बावजूद नरैनी में नहीं रुका अवैध खनन, किसकी शह पर..?   वहां न तो सीसीटीवी कैमरे लगे थे और न ही कोई बोर्ड लगा था। खास बात यह है कि वहां डंप से संबंधित कोई दस्तावेज मौजूद न...
Update : बांदा में पुलिस ने पकड़े अवैध खून के तीन सौदागर, दो यूनिट ब्लड मिला

Update : बांदा में पुलिस ने पकड़े अवैध खून के तीन सौदागर, दो यूनिट ब्लड मिला

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, सेहत
समरनीति न्यूज, बांदा : रोडवेज बस स्टैंड से पुलिस ने आज बुधवार शाम को तीन युवकों को धर दबोचा। उनके पास से दो यूनिट ब्लड भी बरामद हुआ है। पुलिस का दावा है कि पकड़े गए तीनों युवक ब्लड बेचने का काम करते थे। पुलिस तीनों को सिविल लाइन पुलिस चैकी ले गई। वहां से उनको कोतवाली ले जाया गया। बता दें कि जिले में खून बेचने का गड़बड़झाला काफी दिनों से चल रहा है। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। कोतवाली प्रभारी दिनेश सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। वहीं स्वास्थ्य विभाग की टीम भी जांच में जुटी है। पुलिस को मिली थी मुखबिर से सूचना बताया जाता है कि बुधवार दोपहर को कोतवाली पुलिस को खबर मिली थी कि तीन युवक अवैध ढंग से खून बेचने का काम करते हैं। तीनों बस से ब्लड लेकर बांदा पहुंच रहे हैं। जानकारी पर पुलिस रोडवेज पर तैनात हो गई। शाम को बस बांदा पहुंची तो पुलिस ने थर्माक...
Update : बड़ी खबर : बांदा में कोरोना से दो की मौत, मेडिकल स्टाफ समेत 26 नए मरीज मिले

Update : बड़ी खबर : बांदा में कोरोना से दो की मौत, मेडिकल स्टाफ समेत 26 नए मरीज मिले

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, सेहत
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले में कोरोना का प्रकोप जारी है। आज बुधवार को राजकीय मेडिकल कालेज में इलाज के लिए भर्ती महोबा और चित्रकूट के रहने वाले कोरोना संक्रमित दो बुजुर्गों की मौत हो गई। दोनों के शवों को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सील कर दिया। दोनों के शवों का मुक्तिधाम स्थित विद्युत शवदाह गृह में अंतिम संस्कार कर दिया गया। बताते हैं कि जिले में अबतक कोरोना से मौतों का आंकड़ा 16 हो गया है। जिले में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 12 सौ से उपर पहुंच गई है। मेडिकल कालेज का स्टाफ भी कोरोना संक्रमित उधर, आज आई जांच रिपोर्ट में 26 नए कोरोना संक्रिमत केस मिले हैं। जिले में कुल संख्या 1201 हो गई है। बताया जाता है कि राजकीय मेडिकल कालेज में चित्रकूट के एक 58 वर्षीय बुजुर्ग व महोबा के 60 वर्षीय बुजुर्ग की कोरोना से इलाज के दौरान मौत हो गई। मेडिकल कालेज के प्राचार्य डा. मुकेश कुमार ने बताया कि महोब...
Update : यूपी : महोबा के SP मनिलाल पाटीदार भी सस्पैंड, 24 घंटे के भीतर दो IPS नपे

Update : यूपी : महोबा के SP मनिलाल पाटीदार भी सस्पैंड, 24 घंटे के भीतर दो IPS नपे

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ/बांदा : भ्रष्टाचार के खिलाफ ताबड़तोड़ एक्शन मोड पर योगी आदित्यनाथ की सरकार ने 24 घंटे के भीतर एक और आईपीएस अधिकारी को निलंबित कर दिया है। पहले प्रयागराज के एसपी अभिषेक दीक्षित के निलंबित होने की खबर आई। आज बुधवार को योगी सरकार ने बुंदेलखंड के महोबा जिले के पुलिस अधीक्षक मणिलाल पाटीदार को भी निलंबित कर दिया। एसपी महोबा के उपर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप थे। एक व्यवसाई ने उनपर पैसे मांगने का आरोप लगाया था। बाद में उसे गोली लग गई थी। गिट्टी की गाड़ियों से अवैध वसूली का था आरोप बताया जाता है कि मणिलाल पाटीदार पर परिवहन की गाड़ियों से अवैध रुपए मांगने का आरोप लगा था। साथ ही वाहन स्वामी के उत्पीड़न का भी आरोप लगा था। उनकी जगह पर अब आईपीएस अफसर अरुण कुमार श्रीवास्तव को महोबा का पुलिस अधीक्षक बनाकर भेजा गया है। ये भी पढ़ें : यूपी की बड़ी खबर : गंभीर आरोपों के साथ प्रयागराज SSP ...
बांदा के व्यापारियों ने पूर्व मंत्री बोस जी को दी श्रद्धांजलि

बांदा के व्यापारियों ने पूर्व मंत्री बोस जी को दी श्रद्धांजलि

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बुंदेलखंड के गांधी कहे जाने वाले पूर्व मंत्री वयोवृद्ध जमुना प्रसाद बोस को श्रद्धांजलि देने का सिलसिला जारी है। आज जिला एवं नगर उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों एवं व्यापारियों ने पूर्व मंत्री के निधन पर एक शोकसभा का आयोजन किया। साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग के तहत स्वर्गीय बोस जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। दो मिनट का मौन रखकर की प्रार्थना साथ ही 2 मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। इस दौरान लोगों ने उनको याद करते हुए अपने विचारों से उनका सम्मान किया। कहा कि बोस जी के रूप में बांदा के युगपुरुष का अंत हो गया है। कहा कि चार बार के विधायक और दो बार मंत्री रहे बोस का सादगीपूर्ण जीवन दूसरों के लिए बड़ी मिसाल है। ये भी पढ़ें : बड़ी खबर : बुंदेलखंड के गांधी पूर्व मंत्री जमुना प्रसाद बोस का कोरोना से निधन कहा कि उनका पूरा जीवन समा...
सुहागरात पर दुल्हन का घूंघट उठाते ही पति के होश उड़े, पुलिस भी हैरान..

सुहागरात पर दुल्हन का घूंघट उठाते ही पति के होश उड़े, पुलिस भी हैरान..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश
समरनीति न्यूज, डेस्क : कुछ घटनाएं ऐसी हो जाती हैं जिनपर एकाएक किसी को यकीन नहीं होता। ऐसा कुछ यूपी के बरेली जिले के एक व्यक्ति के साथ हुआ, जिसने शादी के बाद सुहागरात पर बड़े ही अरमानों के साथ अपनी नई-नवेली पत्नी का घूंघट उठाया। फिर जो उसने देखा, उसके होश उड़ गए और उसकी पूरी दुनिया ही बदल गई। पूरे रस्मों-रिवाज से हुई शादी, नहीं लगी भनक दरअसल, इस व्यक्ति ने जिससे लड़की समझकर शादी की, वह एक किन्नर निकला। अब आप समझ सकते हैं कि उसके दिल पर क्या बीती होगी। रात में ही हंगामा हो गया। युवक ने इसका विरोध किया। किन्नर पत्नी उसकी पिटाई करके घर से जेवर-नगदी लेकर फरार हो गई। ये भी पढ़ें : 29 साल छोटे प्रेमी के प्यार में हद से गुजरी 55 साल की महिला, हर सितम सहकर रिश्ते पर लगवाई सामाजिक बंधन की मुहर पीड़ित निजामत अली ने एसपी देहात संसार सिंह से शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की है। इंसाफ की गुहार लग...
प्रयागराज के नए SSP सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी, 5 और IPS अधिकारियों के तबादले

प्रयागराज के नए SSP सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी, 5 और IPS अधिकारियों के तबादले

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज के एसएसपी अभिषेक दीक्षित को निलंबित कर दिया है। इसके साथ ही प्रदेश में छह आईपीएस अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है। अब सर्वश्रेष्‍ठ त्रिपाठी को प्रयागराज का एसएसपी बनाया गया है। अबतक वह राजधानी लखनऊ में पुलिस उपायुक्त के पद पर तैनात रहे हैं। IPS अभिषेक दीक्षित के निलंबन के बाद बदलाव इसी तरह उन्नाव के माखी दुष्कर्म कांड में सीबीआई जांच में रडार पर आईं डीआइजी/एसएसपी रेलवे गोरखपुर की डीआईजी/एसएसपी श्रीमति पुष्पांजलि को अब डीआईजी रेलवे, लखनऊ के पद पर भेज दिया गया है। इसी तरह सेनानायक पीएसी 11वीं वाहिनी को पीएसी लखनऊ अनुभाग में भेज दिया गया है। ये भी पढ़ें : UP: 6 IAS अफसरों के तबादले, दो नगर आयुक्त, दो CDO बदले तबादलों के इस क्रम में आईपीएस गंगानाथ त्रिपाठी को डीआइजी भ्रष्टाचार निवारण संगठन (लखनऊ) के पद पर नियुक्ति दी ...
Update : अब UP में रविवार का लॉकडाउन भी खत्म, पहले की तरह होगी साप्ताहिक बंदी

Update : अब UP में रविवार का लॉकडाउन भी खत्म, पहले की तरह होगी साप्ताहिक बंदी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ, सीतापुर
समरनीति न्यूज, लखनऊ : यूपी में कोरोना के फैलाव को रोकने के लिए लागू हुआ दो दिन का लाकडाउन अब पूरी तरह खत्म हो चुका है। इससे पहले शनिवार का लाकडाउन खत्म किया गया था। अब रविवार को भी लाकडाउन नहीं लागू होगा। प्रदेशभर में अब पहले की तरह बस साप्ताहिक बंदी होगी। बता दें कि प्रदेश में अनलॉक-4 में रविवार की बंदी लागू की गई थी, लेकिन इस अनिवार्यता को भी खत्म कर दिया गया है। माना जा रहा है कि आर्थिक तेजी के लिए अहम कदम उठाया गया है। सुरक्षा संग आर्थिक गतिविधियों को भी रफ्तार दरअसल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस संबंध में जरूरी निर्देश दिए हैं। सीएम योगी ने कोरोना संक्रमण को लेकर लोगों को जागरुक करने के साथ ही आर्थिक गतिविधियों को भी तेज करने को कहा है। सीएम योगी ने कहा कि ‘दो गज की दूरी और मास्क है जरूरी’ को लेकर लोगों को खासतौर पर जागरुक किया जाए। ये भी पढ़ें : SSR Case : आखिरकार रिया चक्रवर्...
Update : बांदा पुलिस ने 13 किलो चांदी, 12 लाख 90 हजार की नगदी पकड़ी

Update : बांदा पुलिस ने 13 किलो चांदी, 12 लाख 90 हजार की नगदी पकड़ी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : शहर कोतवाली पुलिस ने बीती 4 सितंबर को अतर्रा चुंगी के पास से चेकिंग के दौरान एक कार की पिछली सीट पर बैग में रखकर ले जाई जा रही 13 किलो चांदी और 12 लाख 90 हजार की नगदी बरामद की है। कोतवाली पुलिस ने इसी कब्जे में लेने के बाद इंकम टैक्स और सेल्सटैक्स विभाग को सूचित किया। उधर, डिप्टी कमिश्नर इनकम टैक्स विभाग के अधिकारियों का कहना है कि जांच-पड़ताल के दौरान संबंधित व्यक्ति इस विषय में कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका है। जांच-पड़ताल जारी है। सेल्सटैक्स और इंकम टैक्स के अधिकारी जांच कर रहे हैं। इंकमटैक्स के अधिकारी कोतवाली पहुंचे बताया जाता है कि नगर कोतवाली प्रभारी के तौर पर काम संभाल रहे राजीव यादव 4 सितंबर को अतर्रा चुंगी के समीप माॅस्क चेकिंग अभियान चला रहे थे। इसी बीच अतर्रा की तरफ से एक कार आई है। उस कार को रोककर मास्क चेक किए गए। शक होने पर कोतवाली प्रभारी ने कार की प...
Update_SSR Case : आखिरकार रिया चक्रवर्ती गिरफ्तार, ड्रग्स मामले में एनसीबी की कार्रवाई

Update_SSR Case : आखिरकार रिया चक्रवर्ती गिरफ्तार, ड्रग्स मामले में एनसीबी की कार्रवाई

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, एंटरटेनमेंट, दुनिया, भारत
समरनीति न्यूज, मनोरंजन डेस्क : सुशांत सिंह केस में शक के दायरे में आईं उनकी गर्लफ्रैंड रिया चक्रवर्ती को आखिरकार आज मंगलवार को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो यानि एनसीबी की टीम ने गिरफ्तार कर लिया। हांलाकि, रिया की गिरफ्तारी की संभावना कई दिनों से चल रही थी। यह तय माना जा रहा था कि रिया को किसी भी वक्त गिरफ्तार किया जा सकता है। भाई शौविक पहले हो चुका गिरफ्तार वहीं रिया को कोर्ट में पेश किया गया। वहां से उन्हें 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।  बता दें कि रिया का भाई शोविक और सुशांत सिंह का मैनेजर सैम्युल मिरांडा पहले से ही एनसीबी की कस्टडी में है। वहीं रिया से हिरासत में पूछताछ जारी है। बताया जा रहा है कि रिया को ड्रग्स केस में गिरफ्तार किया गया है। बिहार के डीजीपी ने कही बड़ी बात ऐसे में रिया की गिरफ्तारी को काफी अहम माना जा रहा है। वहीं दूसरी ओर बिहार के डीजीपी ने रिया की ...