Thursday, October 22सही समय पर सच्ची खबर...

Author: समरनीति न्यूज

UP : गोसेवक ने कलेक्ट्रेट गेट के पास खुद को आग लगाई, मवेशियों की दुर्दशा से आहत..

UP : गोसेवक ने कलेक्ट्रेट गेट के पास खुद को आग लगाई, मवेशियों की दुर्दशा से आहत..

Uncategorized
समरनीति न्यूज, डेस्क : यूपी में एक बेहद अजीबों-गरीब घटनाक्रम ने सभी को हिलाकर रख दिया। एक गोसेवक ने आज उन्नाव जिले में कलेक्ट्रेट के पास खुद को आग लगा ली। हालांकि, समय रहते पुलिस कर्मियों ने किसी तरह आग को काबू करने के बाद उसे बचा लिया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहां उसका इलाज चल रहा है। बताते हैं कि आग लगाने वाले व्यक्ति गोसेवक एवं हनुमंत जीव आश्रय के संस्थापक अखिलेश अवस्थी गायों की दुर्दशा से आहत था। बताते हैं कि वह करीब 35 प्रतिशत झुलसे हैं। उनको बेहतर इलाज के लिए कानपुर हैलट रेफर कर दिया गया है। पहले की थी यह मांग आज मंगलवार दोपहर कलेक्ट्रेट गेट के पास उसने खुद को आग लगा ली। वहां मौजूद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने किसी तरह उसे बचाया। बताते हैं कि अखिलेश अवस्थी ने मंगलवार सुबह इंटरनेट मीडिया पर सदर क्षेत्र के गांव डीह भौनीखेड़ा चौराहा के पास एक प्लाट में ब...
बांदा में सपा, बसपा और कांग्रेस प्रत्याशियों समेत 9 उम्मीदवारों ने दाखिल किया नामांकन

बांदा में सपा, बसपा और कांग्रेस प्रत्याशियों समेत 9 उम्मीदवारों ने दाखिल किया नामांकन

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : विधान सभा चुनाव-2022 के लिए नामांकन प्रक्रिया जारी है। इसी क्रम में मंगलवार को बांदा जिले की चारों विधान सभाओं के लिए बसपा, सपा और निर्देलीय उम्मीदवारों ने नामांकन कराया। भाजपा और सपा और कांग्रेस के 1-1 प्रत्याशी समेत बसपा के चारों उम्मीदवारों ने पूरे उत्साह के साथ सादगीपूर्ण ढंग से नामांकन कराया। सभी प्रत्याशियों ने अपनी गाड़ियों को दूर ही खड़ा किया। इसके बाद सादगी से पैदल ही मतगणना स्थल तक पहुंचे। पुलिस कर्मियों ने उनकी तलाशी ली। इसके बाद अंदर भेजा। बसपा के 4, भाजपा व सपा, कांग्रेस के 1-1 और 2 निर्दलीय प्रत्याशियों का नामांकन बांदा सदर सीट से सपा प्रत्याशी मंजूलता रानी ने नामांकन कराया। वहीं बबेरू से भाजपा प्रत्याशी अजय पटेल, कांग्रेस प्रत्याशी गजेंद्र पटेल ने पर्चा दाखिल किया। इसी तरह जिले की चारों सीटों में बांदा सदर, नरैनी (सुरक्षित), बबेरू और तिंदवारी से बसपा...
बांदा : कांग्रेस ने तिंदवारी से आदिशक्ति दीक्षित, तो सपा ने विशंभर पर फिर दांव लगाया

बांदा : कांग्रेस ने तिंदवारी से आदिशक्ति दीक्षित, तो सपा ने विशंभर पर फिर दांव लगाया

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : कांग्रेस ने बांदा की तिंदवारी विधानसभा-232 सीट से महिला प्रत्याशी आदिशक्ति दीक्षित को मैदान में उतारा है। श्रीमति दीक्षित कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं वरिष्ठ नेता राजेश दीक्षित की पत्नी हैं और तिंदवारी की बेटी भी हैं। उधर, समाजवादी पार्टी ने बांदा की बबेरू विधानसभा सीट से विशंभर सिंह यादव को मैदान में उतारा है। वह 2007 व 2012 में बबेरू में विधायक रह चुके हैं। 2017 में चली मोदी लहर में वह भाजपा के चंद्रपाल कुशवाहा से चुनाव हार गए थे। ये भी पढ़ें : यूपी चुनाव 2022 : भाजपा ने 17 प्रत्याशियों की सूची की जारी, लखनऊ-चित्रकूट से इनको मिला टिकट.....
दर्दनाक : बांदा में हादसे के बाद लोडर चालक की जिंदा चलकर मौत

दर्दनाक : बांदा में हादसे के बाद लोडर चालक की जिंदा चलकर मौत

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले में हुए एक दर्दनाक हादसे में खड़ी ट्रैक्टर ट्राली में एक लोडर जा टकराया। टक्कर इतनी तेज थी कि लोडर धू-धूकर जल उठा। आग इतनी तेजी से फैली कि चालक को बचने का मौका नहीं मिला। उसी में जिंदा चलकर उसकी मौत हो गई। पुलिस ने किसी तरह आग बुझवाकर चालक का शव बाहर निकलवाया। बताया जाता है कि हमीरपुर जिले के ग्राम छानी बाग के रहने वाले मुकेश सेन (30) पुत्र श्रवण सेन लोडर चालक हैं। बताते हैं कि बीती रात वह बबेरू से खाली लोडर लेकर घर वापस जा रहे थे। खड़ी ट्रैक्टर ट्राली से टकराया लोडर, आग लगी इसी बीच रास्ते में पपरेंदा के पास विद्युत सबस्टेशन के सामने धान से लदी खड़ी ट्रैक्टर ट्राली से उनका लोडर जा टकराया। टक्कर इतनी तेज थी कि लोडर में आग लग गई और वह धू-धूकर जलने लगा। लोडर को जलता देख लोगों ने पुलिस को सूचना दी। ये भी पढ़ें : बांदा में पुलिस ने बोलेरो में साढ़े 7 लाख की नगदी प...
यूपी चुनाव 2022 : सपा ने लखनऊ-बांदा समेत 10 और प्रत्याशियों की सूची की जारी

यूपी चुनाव 2022 : सपा ने लखनऊ-बांदा समेत 10 और प्रत्याशियों की सूची की जारी

Uncategorized
समरनीति न्यूज, लखनऊ : UP Election 2022 : यूपी चुनाव 2022 को लेकर समाजवादी पार्टी ने अपने प्रत्याशियों की एक और सूची जारी की है। इसमें 10 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की गई है। बांदा, उन्नाव और रायबरेली के साथ-साथ सुल्तानपुर के उम्मीदवारों को भी मैदान में उतारा गया है। समाजवादी पार्टी ने लखनऊ के बक्शी का तालाब से पूर्व मंत्री गोमती यादव और लखनऊ पश्चिम से अरमान को चुनावी मैदान में उतारा है। वहीं लखनऊ उत्तरी से पूजा शुक्ला और लखनऊ पूर्वी से अनुराग भदौरिया को प्रत्याशी बनाया है। लखनऊ कैंट से राजू गांधी, बांगरमऊ से मुन्ना अल्वी को टिकट इसी तरह लखनऊ मध्य से पूर्व मंत्री रविदास मेहरोत्रा को टिकट दिया है। लखनऊ कैंट से राजू गांधी को उम्मीदवार बनाया है। सपा ने लखनऊ से लखनऊ उत्तरी से अभिषेक मिश्र और पश्चिम से मो. रेहान का टिकट काट दिया है। ये भी पढ़ें : यूपी चुनाव 2022 : अखिलेश यादव ने मैनप...
बांदा पुलिस लाइन्स में डांस कंपटीशन, बच्चों ने दिखाया टैलेंट

बांदा पुलिस लाइन्स में डांस कंपटीशन, बच्चों ने दिखाया टैलेंट

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : पुलिस लाइन में आयोजित डांस कंप्टीशन में बच्चों ने जमकर अपना टैलेंट दिखाया। बच्चों का डांस देखकर दर्शक दीर्घा में मौजूद लोगों ने जमकर तालियां बजाईं। बाद में पुलिस अधीक्षक अभिनंदन की पत्नी एकता सिंह ने बच्चों को पुरस्कार भी दिए। पुलिस लाइन में वामा सारथी यूपी पुलिस फैमिली वेलफेयर फाउंडेशन के तत्वाधान में पुलिस परिवार के बच्चों के बीच नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। कंपटीशन में अव्वल बच्चों को पुरस्कार वहां बड़ी संख्या में पुलिस परिवार के बच्चों ने प्रतियोगिता में भाग लिया। इसमें बच्चों ने जमकर टैलेंट दिखाया। प्रतियोगिता में अव्वल आए बच्चों को पुरस्कृत किया गया। ये भी पढ़ें : कानपुर में बड़ा हादसा : बेकाबू बस ने कई वाहनों को रौंदा, 6 की मौत और 9 घायल उनका उत्साहवर्धन किया गया। उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई। पुलिस अधीक्षक की पत्नी एकता सिंह ने कहा कि पढ़ाई के साथ-स...
बांदा में पुलिस ने बोलेरो में साढ़े 7 लाख की नगदी पकड़ी, पूछताछ जारी-खदान की..

बांदा में पुलिस ने बोलेरो में साढ़े 7 लाख की नगदी पकड़ी, पूछताछ जारी-खदान की..

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस लगातार वाहन चेकिंग कर रही है। इसी क्रम में सोमवार को चिल्ला पुलिस ने थाने की सीमा पर वाहन चेकिंग के दौरान बोलेरो जीप से 7 लाख 50 हजार रुपए की नगदी बरामद की। ड्राइवर तेज नारायण सिंह और निर्भय सिंह पुत्र माता सिंह निवासी बिजलीखेड़ा (कोतवाली नगर) से पुलिस ने पूछताछ की। पुलिस का कहना है कि घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों व संबंधित विभाग को दी जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। खदान की बताई जा रही रकम पुलिस का कहना है कि पूछताछ में दोनों ने बताया है कि पकड़ी गई रकम अडावल खदान के खंड-5 से लाई जा रही थी। गाड़ी फतेहपुर रोड होते हुए बांदा की ओर आ रही थी। ये भी पढ़ें : बांदा में भाजपा विधायक प्रकाश द्विवेदी ने कराया नामांकन, तिंदवारी से सपा प्रत्याशी ने भी भरा पर्चा दोनों ने पुलिस ने बताया कि इस नकदी को आईसीआईसी बैंक में जमा करन...
बांदा में भाजपा विधायक प्रकाश द्विवेदी ने कराया नामांकन, तिंदवारी से सपा प्रत्याशी ने भी भरा पर्चा

बांदा में भाजपा विधायक प्रकाश द्विवेदी ने कराया नामांकन, तिंदवारी से सपा प्रत्याशी ने भी भरा पर्चा

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : आज सोमवार को बांदा सदर विधानसभा-235 से भाजपा विधायक प्रकाश द्विवेदी ने नामांकन दाखिल किया। कोरोना प्रोटोकाल का पालन करते हुए सदर विधायक रहे श्री द्विवेदी ने दो प्रस्तावकों के साथ पर्चा दाखिल किया। विधायक पूरी सादगी के साथ नामांकन कराने पहुंचे। बताते हैं कि मुहूर्त के अनुसार प्रथम सेट का आज सुबह साढ़े 11 बजे करीब पर्चा दाखिल किया। नामांकन को लेकर पुलिस सुरक्षा पूरी तरह से सख्त रही। जगह-जगह बैरिकेडिंग लगाई गई। वाहनों को रूट डायवर्ट कर दिया गया। दूसरे व तीसरे पर्चे 3 फरवरी को होंगे दाखिल प्रस्तावक के रूप में राजकुमार शिवहरे पूर्व विधायक व चुनाव अभिकर्ता के रूप में जगराम सिंह चौहान मौजूद रहे। बताते चलें कि दूसरे और तीसरे पर्चे 3 फरवरी को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों के साथ दाखिल किए जाएंगे। ये भी पढ़ें : यूपी चुनाव 2022 : बीजेपी ने 91 प्रत्याशिय...
छात्रा से दुष्कर्म के आरोपी PCS अफसर का सरेंडर, अदालत ने जेल भेजा

छात्रा से दुष्कर्म के आरोपी PCS अफसर का सरेंडर, अदालत ने जेल भेजा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, उरई, चित्रकूट, बुंदेलखंड, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्क : छात्रा को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोपी फरार पीसीएस अधिकारी ने अदालत में सरेंडर कर दिया। कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया है। बताते हैं कि यह पीसीएस अधिकारी बीते दो साल से फरार था। मामला वर्ष 2019 में जालौन जिले का है और आरोपी अधिकारी चित्रकूट में तैनात था। अफसर पर पीड़ित छात्रा ने उसका वीडियो बनाने का भी आरोप लगाया था। झांसी में दर्ज था मुकदमा, चित्रकूट में तैनाती बताया जाता है कि झांसी पुलिस ने पीसीएस अफसर सौजन्य कुमार के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया था। मुकदमा दर्ज होने के वक्त वह चित्रकूट जिले में एसडीएम के तौर पर तैनात थे। इसके बाद एसडीएम फरार हो गए थे। अब दो साल बाद उन्होंने सरेंडर किया है। यह है पूरा मामला दरअसल, यह पूरा मामला 2017 से शुरू हुआ था। झांसी में पढ़ने वाली एक छात्रा की मुलाकात पीसीएस अधिकारी सौजन्य कुमार से हुई। छात्रा का आरोप हैै कि सौजन्य...
Big News Covid19 : CBSE की 10वीं की परीक्षा रद्द, 12वीं की..

Big News Covid19 : CBSE की 10वीं की परीक्षा रद्द, 12वीं की..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ, सेहत
समरनीति न्यूज, ब्यूरो : वैश्विक महामारी कोरोना के बढ़ते मामलों के बाद देश में हालात भयावह हो गए हैं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए शिक्षा मंत्रालय ने सीबीएसई की 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं रद्द कर दी हैं। वहीं 12वीं की परीक्षाओं को फिलहाल टाल दिया गया है। यह फैसला लेने के बाद केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। 12वीं की परीक्षा टाली गईं बताया है कि 10वीं के नतीजे इंटरनल एसेसमेंट यानी बोर्ड के बनाए ऑबजेक्टिव क्राइटेरिया के आधार जारी किए जाएंगे। वहीं 12वीं की परीक्षा को फिलहाल के लिए टाला गया है। अब 12वीं की परीक्षा कराने का फैसला बाद में होगा। शिक्षा मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि 1 जून को फिर से कोरोना के हालात पर समीक्षा होगी। तब आगे कोई फैसला लिया जाएगा। बताते चलें कि कोविड19 की दूसरी लहर ने देश में हालात काफी भयानक रूप से लिया है। रोज हजारों...