Sunday, May 5सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा : कांग्रेस ने तिंदवारी से आदिशक्ति दीक्षित, तो सपा ने विशंभर पर फिर दांव लगाया

Banda Congress gave ticket to Adishakti Dixit from Tindwari seat

समरनीति न्यूज, बांदा : कांग्रेस ने बांदा की तिंदवारी विधानसभा-232 सीट से महिला प्रत्याशी आदिशक्ति दीक्षित को मैदान में उतारा है। श्रीमति दीक्षित कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं वरिष्ठ नेता राजेश दीक्षित की पत्नी हैं और तिंदवारी की बेटी भी हैं। उधर, समाजवादी पार्टी ने बांदा की बबेरू विधानसभा सीट से विशंभर सिंह यादव को मैदान में उतारा है। वह 2007 व 2012 में बबेरू में विधायक रह चुके हैं। 2017 में चली मोदी लहर में वह भाजपा के चंद्रपाल कुशवाहा से चुनाव हार गए थे।

ये भी पढ़ें : यूपी चुनाव 2022 : भाजपा ने 17 प्रत्याशियों की सूची की जारी, लखनऊ-चित्रकूट से इनको मिला टिकट..