Saturday, April 20सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा में भाजपा विधायक प्रकाश द्विवेदी ने कराया नामांकन, तिंदवारी से सपा प्रत्याशी ने भी भरा पर्चा

BJP MLA Prakash Dwivedi filed nomination from Banda, Brajesh Prajapati from Tindwari also filled form

समरनीति न्यूज, बांदा : आज सोमवार को बांदा सदर विधानसभा-235 से भाजपा विधायक प्रकाश द्विवेदी ने नामांकन दाखिल किया। कोरोना प्रोटोकाल का पालन करते हुए सदर विधायक रहे श्री द्विवेदी ने दो प्रस्तावकों के साथ पर्चा दाखिल किया। विधायक पूरी सादगी के साथ नामांकन कराने पहुंचे। बताते हैं कि मुहूर्त के अनुसार प्रथम सेट का आज सुबह साढ़े 11 बजे करीब पर्चा दाखिल किया। नामांकन को लेकर पुलिस सुरक्षा पूरी तरह से सख्त रही। जगह-जगह बैरिकेडिंग लगाई गई। वाहनों को रूट डायवर्ट कर दिया गया।

दूसरे व तीसरे पर्चे 3 फरवरी को होंगे दाखिल

प्रस्तावक के रूप में राजकुमार शिवहरे पूर्व विधायक व चुनाव अभिकर्ता के रूप में जगराम सिंह चौहान मौजूद रहे। बताते चलें कि दूसरे और तीसरे पर्चे 3 फरवरी को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों के साथ दाखिल किए जाएंगे।

ये भी पढ़ें : यूपी चुनाव 2022 : बीजेपी ने 91 प्रत्याशियों की सूची की जारी, यह है पूरी लिस्ट..

वहीं दूसरी ओर भाजपा छोड़ने वाले तिंदवारी विधायक रहे ब्रजेश प्रजापति ने भी अपना पर्चा दाखिल कर दिया है। वह भी अपने दो प्रस्तावकों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे। बता दें कि ब्रजेश प्रजापति ने हाल ही में भाजपा छोड़कर सपा का दामन थामा है। उधर, नामांकन को लेकर प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी सतर्क रहे। तहसील परिसर के आसपास भारी पुलिस और पीएसी बल मौजूद रहा।

ये भी पढ़ें : अपडेट : यूपी चुनाव 2022 : बुंदेलखंड में कांग्रेस ने बांदा की 3, हमीरपुर की 2 सीटों पर पत्ते खोले