Saturday, November 14सही समय पर सच्ची खबर...

Author: समरनीति न्यूज

UP: एक्सप्रेस-वे पर डंपर से टकराकर जली बस, चालक की जिंदा जलकर मौत

UP: एक्सप्रेस-वे पर डंपर से टकराकर जली बस, चालक की जिंदा जलकर मौत

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर डंपर से टकराकर बस में आग लग गई। देखते ही देखते बस जलकर राख हो गई। बस चालक की जिंदा जलकर मौत हो गई। चालक गंभीर रूप से झुलस गया। बताते  हैं कि यह डबल डेकर बस यात्रियों को लेकर गुड़गांव जा रही थी। बस यात्रियों को सुरक्षित बचा लिया गया है। कानपुर से गुड़गांव जा रही थी बस जानकारी के अनुसार, फिरोजाबाद के मटसेना थाना क्षेत्र में हुई इस घटना में दमकल की 6 गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि बस में 40 यात्री बैठे थे। हादसा रात लगभग 2 बजे हुआ। ये भी पढ़ें: यूपी में 5 IAS और कई PCS के तबादले, कानपुर-फिरोजाबाद के CDO बदले.. यह बस कानपुर से गुड़गांव जा रही थी। फिरोजाबाद के नसीरपुर थाना क्षेत्र में यह हादसा हुआ। एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद, सीओ तेजस त्रिपाठी ने मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य कराया। हादसे में बस कंडक्टर झुलस गया है। ये भ...
बांदा में स्व. राजीव गांधी को कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि

बांदा में स्व. राजीव गांधी को कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि

Breaking News, Feature, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर आज कांग्रेसियों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। रेलवे स्टेशन रोड पार्टी कार्यालय में जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित के नेतृत्व में सभी कांग्रेसी एकत्रित हुए। फिर स्व. राजीव गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। सभी कांग्रेसियों ने किया नमन साथ ही आधुनिक भारत के निर्माता स्व. राजीव गांधी जी के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। जिलाध्यक्ष श्री दीक्षित ने कहा कि 1984 से 1989 तक भारत के प्रधानमंत्री रहे स्व. राजीव गांधी ने देश में कंप्यूटर युग की शुरूआत की। ये भी पढ़ें: UP: राहुल गांधी बोले, ‘देश के सामने आर्थिक संकट और PM Modi विदेश घूम रहे’ कांग्रेस कार्यालय से सभी कांग्रेसी नेता नरैनी रोड स्थित वृद्धाश्रम पहुंचे। वहां जिलाध्यक्ष श्री दीक्षित द्वारा वृद्धजनों को बिस्कुट व दालमोट पैकेट के साथ शीतल पेयजल ...
बांदा: घर में बेटी पायल ने उठाया आत्मघाती कदम, परिवार में मच गया कोहराम

बांदा: घर में बेटी पायल ने उठाया आत्मघाती कदम, परिवार में मच गया कोहराम

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में अकेली बेटी पायल (19) ने आत्मघाती कदम उठाते हुए आत्महत्या कर ली। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। युवती की मां का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार के लोग यह नहीं बता सके कि आखिर बेटी पायल ने आत्मघाती कदम क्यों उठाया। उधर, सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। घटना बांदा जिले के मरका थाना क्षेत्र की है। परिजन भी नहीं बता सके घटना का कारण जानकारी के अनुसार, मरका थाना क्षेत्र के खड़ग़ ताला गांव के शिवऔतार की बेटी पायल (19) ने बुधवार को घर में फांसी लगा ली। पिता ने बताया कि घटना के समय बेटी घर में अकेली थी। ये भी पढ़ें: बांदा: शादी के बाद प्रेमी संग युवती ने की आत्महत्या, एक पेड़ पर लटकते मिले दोनों.. पिता और मां मजदूरी करके घर लौटे तब उनको घटना की जानकारी हुई। मां सहेरा देवी...
बांदा जिला पंचायत: सपा ने बीजेपी को घेरा, ‘गुंडा टैक्स’ संरक्षण का आरोप

बांदा जिला पंचायत: सपा ने बीजेपी को घेरा, ‘गुंडा टैक्स’ संरक्षण का आरोप

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा जिला पंचायत के खनिज परिवहन ठेके की आड़ में "गुंडा टैक्स" का काला कारनामा तूल पकडने लगा है। सपा ने इस मामले में अब बीजेपी को घेरा है। साथ ही स्थानीय बीजेपी नेताओं पर गंभीर आरोप लगाए हैं। दरअसल, बांदा में खनिज तहबाजारी परिवहन शुल्क के नाम पर सड़कों पर वाहनों से 'गुंडा टैक्स' वसूली हो रही है। इसकी शिकायतें सामने आई हैं। महोबा में कार्रवाई, लेकिन बांदा के अधिकारियों चुप्पी दूसरे प्रदेशों से आने वाले वाहनों से भी खनिज शुल्क सड़कों पर बैरियर लगाकर वसूला जा रहा है। मंडालयुक्त ने महोबा में इसी तरह के मामले में कार्रवाई की। वहीं बांदा के अधिकारी मामले में चुप्पी साधे हैं। सपा निवर्तमान जिलाध्यक्ष मधुसूदन कुशवाहा बोले.. सपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष मधुसूदन कुशवाहा ने कहा है कि स्थानीय भाजपा नेता ठेके की आड़ में गुंडा टैक्स वसूली कर रहे हैं। सपा नेता ने कहा ...
गजब हाल! बांदा डीएम के नाम पर साइबर ठगी की कोशिश-अफसरों को मैसेज..

गजब हाल! बांदा डीएम के नाम पर साइबर ठगी की कोशिश-अफसरों को मैसेज..

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में डीएम के नाम पर साइबर ठगी की कोशिश का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बांदा डीएम की फर्जी आईडी से साइबर अपराधियों ने ठगी के लिए मैसेज भेजकर अधिकारियों से पैसे मांगे। हालांकि, अच्छी बात यह है कि साइबर ठग कामयाब नहीं हुए। बांदा का कोई भी अधिकारी साइबर ठगों के जाल में नहीं फंसा। डीएम अमित आसेरी ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। घटना की काफी चर्चा है। मामले की जांच शुरू सूत्रों का कहना है कि साइबर ठगों ने जिले के कई अधिकारियों को मोबाइल पर मैसेज भेजे और पैसे मांगे। जिलाधिकारी के नाम और फोटो वाले इस व्हाट्सएप नंबर से मैसेज से अधिकारी चौंक गए। ये भी पढ़ें: पूरे एशिया में बांदा सबसे गर्म, 48.2 डिग्री पहुंचा तापमान-प्रदेश में लू का रेड अलर्ट  बताते हैं कि मैसेज में अधिकारियों से डीएम के नाम पर पैसे मांगे गए। हालांकि, उक्त अधिकारियों ने डीएम के ओएसडी को स...
बांदा: शादी के बाद प्रेमी संग युवती ने की आत्महत्या, एक पेड़ पर लटकते मिले दोनों..

बांदा: शादी के बाद प्रेमी संग युवती ने की आत्महत्या, एक पेड़ पर लटकते मिले दोनों..

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में आज एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। नवविवाहित युवती ने शादी के मात्र 13-14 दिन बाद ही प्रेमी के साथ आत्महत्या कर ली। युवती और युवक के शव एक ही पेड़ से लटकते मिले। युवती और प्रेमी की आत्महत्या की यह घटना विवाहिता के मायके में हुई है। एएसपी शिवराज ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। पुलिस का कहना है कि सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि युवती और युवक के बीच प्रेमपप्रसंग की बात सामने आ रही है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। 7 मई को हुई थी युवती रोशनी की शादी जानकारी के अनुसार बांदा के मरका थाना क्षेत्र के अंधाव गांव में बुधवार सुबह युवक और युवती के शव पेड़ से लटकते मिले। दोनों के शव साड़ी से फंदे पर लटक रहे थे। गांव के लोगों ने देखा तो हड़कंप मच गया। ये भी पढ़ें: पूरे एशिया में बांदा सबसे गर्म, 48.2 डिग्र...
पूरे एशिया में बांदा सबसे गर्म, 48.2 डिग्री पहुंचा तापमान-प्रदेश में लू का रेड अलर्ट

पूरे एशिया में बांदा सबसे गर्म, 48.2 डिग्री पहुंचा तापमान-प्रदेश में लू का रेड अलर्ट

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, बांदा: पूरा उत्तर प्रदेश इस समय भीषण गर्मी से तप रहा है। यूपी का बांदा शहर देश ही नहीं बल्कि पूरे एशिया में 48.2 डिग्री तापमान के साथ सबसे गर्म रहा। मंगलवार 19 मई को बांदा का तापमान अधिकतम तापमान 48.2 डिग्री सेल्सियस रहा। उधर, मौसम  विभाग ने बुधवार और गुरुवार को बांदा, फतेहपुर, आगरा, फिरोजाबाद, झांसी व आसपास लू का अलर्ट जारी  किया है। दो दिन बांदा समेत कुछ जगहों पर गर्मी का रेड अलर्ट यह कोई पहला मौका नहीं है जब बांदा का तापमान देश में सर्वाधिक रहा हो। इससे पहले मई 2019 में बांदा का तापमान 48.1 डिग्री और वर्ष  2022 में 49 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ था। आज 20 मई 2026 को भी सुबह से ही भीषण गर्मी पड़ रही है। ये भी पढ़ें: देश में बांदा 44.4 डिग्री तापमान से सबसे ज्यादा गर्म-झांसी-चित्रकूट में भी भीषण गर्मी का अलर्ट  हालत यह है कि सुबह 8 बजे की धूप तेज तपन महसूस क...
UP: राहुल गांधी बोले, ‘देश के सामने आर्थिक संकट और PM Modi विदेश घूम रहे’

UP: राहुल गांधी बोले, ‘देश के सामने आर्थिक संकट और PM Modi विदेश घूम रहे’

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत
समरनीति न्यूज, लखनऊ: रायबरेली में राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर बड़ा हमला बोला। राहुल ने कहा कि 'देश के सामने पर भीषण आर्थिक संकट खड़ा है और पीएम मोदी विदेश घूम रहे हैं।' राहुल ने कहा कि मोदी जनता से कह रहे हैं कि विदेश यात्रा मत करिए, सोना न खरीदिए। जबकि खुद विदेशों में घूम रहे हैं। दो दिवसीय दौरे पर रायबरेली पहुंचे राहुल गांधी ने आज अमेठी में कार्यक्रम कर रहे हैं। कहा-अडानी और अंबानी को नहीं, आम लोगों को लगेगा झटका कहा कि पीएम मोदी ने जो आर्थिक ढांचा बदला है उससे आम लोगों पर आर्थिक संकट का एक तूफान आने वाला है। ऐसे में आम जनता को बड़ा आर्थिक संकट का शॉक (झटका) लगेगा। राहुल गांधी ने कहा कि यह आर्थिक संकट का झटका अडानी, अंबानी या प्रधानमंत्री को नहीं लगेगा। दो दिवसीय यात्रा पर रायबरेली और अमेठी पहुंचे हैं कांग्रेस नेता बल्कि आम जनता को लगने वाला है। कहा कि यह झटका देश के युवाओं, किसा...
बांदा शहर: व्यवसाई ने पत्नी की तेरहवीं पर पियाऊ लगवाकर दी श्रद्धांजलि

बांदा शहर: व्यवसाई ने पत्नी की तेरहवीं पर पियाऊ लगवाकर दी श्रद्धांजलि

Feature, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा के व्यवसाई हरीश सचदेवा ने आज पत्नी की तेरहवीं पर पियाऊ लगवाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। साथ ही आम लोगों ने उनकी पत्नी लीना सचदेवा के लिए शांति की प्रार्थना की। भीषण गर्मी में पियाऊ की सराहना भी हुई। लोगों ने भी दी श्रद्धांजलि बताते चलें कि स्व. लीना सचदेवा का बीती 8 मई को बीमारी के चलते देहांत हो गया था। आज लोगों ने पियाऊ के जरिए जुड़ते हुए स्व. लीना की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। ये भी पढ़ें: यह 19 करोड़ का ठेका या रंगदारी का रैकेट? बांदा जिला पंचायत पर उठते सवाल  https://samarneetinews.com/mineral-tax-collection-or-organized-extortion-in-jila-panchayat-banda/ https://samarneetinews.com/jila-panchayat-banda-mineral-extortion-or-open-loot/ https://samarneetinews.com/in-banda-married-woman-dies-under-suspiciouscircumstances-murder-alleg...
सहारनपुर में सांसद इकरा हसन को पुलिस हिरासत में..सियासी पारा बढ़ा

सहारनपुर में सांसद इकरा हसन को पुलिस हिरासत में..सियासी पारा बढ़ा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: सहारनपुर की सांसद इकरा हसन को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। कैराना से सांसद इकरा हसन एक पीड़ित महिला के साथ डीआईजी से मिलने पहुंचीं थीं। बताते हैं कि सांसद इकरा हसन को पुलिस हिरासत में लेकर महिला थाने ले गई। वहां लगभग 10 मिनट तक सांसद को बैठाकर रखा गया। महिला के साथ DIG से मिलने गईं थीं सांसद मामले में सांसद इकरा हसन ने कहा कि वह जसाला गांव की पीड़ित महिला के साथ डीआईजी से मिलने गईं थीं। वहां डीआईजी को पूरे मामले की जानकारी दी। साथ ही र्कारवाई की मांग की। ये भी पढ़ें: ‘डार्लिंग तुम्हारे लिए पेपर आउट..’, लविवि के प्रोफेसर और छात्रा का ऑडियो वायरल होने से हड़कंप.. सपा सांसद इकरा ने कहा कि डीआईजी ने उनकी बात सुनीं, लेकिन पीड़िता की मांगें मानने से मना कर दिया। इसके बाद पीड़िता भावुक हो गई। इसपर उन्होंने डीआईजी से नाराजगी जताई। ये भी पढ़ें: सीएम योगी बड़ा ऐला...