Wednesday, May 20सही समय पर सच्ची खबर...

गजब हाल! बांदा डीएम के नाम पर साइबर ठगी की कोशिश-अफसरों को मैसेज..

cyber crime by using Banda DM's name

समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में डीएम के नाम पर साइबर ठगी की कोशिश का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बांदा डीएम की फर्जी आईडी से साइबर अपराधियों ने ठगी के लिए मैसेज भेजकर अधिकारियों से पैसे मांगे। हालांकि, अच्छी बात यह है कि साइबर ठग कामयाब नहीं हुए। बांदा का कोई भी अधिकारी साइबर ठगों के जाल में नहीं फंसा। डीएम अमित आसेरी ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। घटना की काफी चर्चा है।

मामले की जांच शुरू

सूत्रों का कहना है कि साइबर ठगों ने जिले के कई अधिकारियों को मोबाइल पर मैसेज भेजे और पैसे मांगे। जिलाधिकारी के नाम और फोटो वाले इस व्हाट्सएप नंबर से मैसेज से अधिकारी चौंक गए।

ये भी पढ़ें: पूरे एशिया में बांदा सबसे गर्म, 48.2 डिग्री पहुंचा तापमान-प्रदेश में लू का रेड अलर्ट 

बताते हैं कि मैसेज में अधिकारियों से डीएम के नाम पर पैसे मांगे गए। हालांकि, उक्त अधिकारियों ने डीएम के ओएसडी को सीधे काॅल कर पूरी बात बताई। इसके बाद सच्चाई सबके सामने आई।

ये भी पढ़ें:बांदा: शादी के बाद प्रेमी संग युवती ने की आत्महत्या, एक पेड़ पर लटकते मिले दोनों..

हालांकि डीएम की ओर से अबतक इस संबंध में कोई शिकायत दर्ज नहीं हुई है। लेकिन मामले को लेकर सरकारी अधिकारियों में काफी चर्चा है।

ये भी पढ़ें:बांदा: शादी के बाद प्रेमी संग युवती ने की आत्महत्या, एक पेड़ पर लटकते मिले दोनों..

उधर, डीएम अमित आसेरी का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है। मामले की पूरे दिन कलेक्ट्रेट से लेकर कचेहरी तक चर्चा होती रही। लोगों का कहना है कि साइबर अपराधियों ने बड़ा दुस्साहस दिखाया है।

ये भी पढ़ें: यह 19 करोड़ का ठेका या रंगदारी का रैकेट? बांदा जिला पंचायत पर उठते सवाल

यह 19 करोड़ का ठेका या रंगदारी का रैकेट? बांदा जिला पंचायत पर उठते सवाल

बांदा जिला पंचायत: खनिज तहबाजारी या खुली लूट? गिरवां-मटौंध में हाइवे पर गुंडाटैक्स वसूली

पूरे एशिया में बांदा सबसे गर्म, 48.2 डिग्री पहुंचा तापमान-प्रदेश में लू का रेड अलर्ट

बांदा: शादी के बाद प्रेमी संग युवती ने की आत्महत्या, एक पेड़ पर लटकते मिले दोनों..