Saturday, October 17सही समय पर सच्ची खबर...

Author: समरनीति न्यूज

Banda : बेटे को सांप ने काटा, पिता डिब्बे में लेकर अस्पताल पहुंचा, देखने वालों की भीड़..

Banda : बेटे को सांप ने काटा, पिता डिब्बे में लेकर अस्पताल पहुंचा, देखने वालों की भीड़..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : यूपी के बांदा जिले में चौंकाने वाला मामला सामने आया है। देहात कोतवाली क्षेत्र के छनेहरा लालपुर गांव में आज एक बच्चे को सांप ने काट लिया। उसके पिता ने देखा तो सांप को पकड़कर डिब्बे में बंद कर लिया। साथ ही बेटे को प्लास्टिक की रस्सी से कई बंधन बांधने के साथ ब्लेड से कट भी लगाया। इससे दूषित खून बाहर निकला। बाद में पिता सांप और बच्चे दोनों को जिला अस्पताल लेकर पहुंचा। कक्षा-6 में पढ़ने वाले बच्चे को काटा जानकारी के अनुसार छनेहरा लालपुर के रहने वाले रामलखन का कक्षा-6 में पढ़ने वाला बेटा देवेंद्र घर के बाहर बाकी बच्चों के साथ खेल रहा था। बारिश की वजह से स्कूल नहीं जा सका था। खेलते समय उसके दाहिने हाथ के अंगूठे में सांप ने काट लिया। बच्चे की चीख सुनकर पिता रामलखन और बाकि परिवार के लोग वहां पहुंचे। पिता ने सांप को चिमटे से पकड़कर डिब्बे में बंद कर लिया। व...
बांदा में विहिप-बजरंग दल ने फूंका इस्लामिक जिहाद का पुतला, जमकर नारेबाजी

बांदा में विहिप-बजरंग दल ने फूंका इस्लामिक जिहाद का पुतला, जमकर नारेबाजी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : विहिप और बजरंग दल ने आज बांदा अशोक लाट तिराहे पर इस्लामिक जिहाद का पुतला फूंका। साथ ही कावड़ यात्रियों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान, जैसे नारे लगाते हुए मार्च भी निकाला। इस दौरान सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। बताते चलें कि हरियाणा के नूह मेवात में धार्मिक ब्रजमंडल यात्रा पर पथराव और गोलीबारी की गई। इसके बाद से लगातार हिंसा भड़की हुई है। इसे लेकर लोगों में काफी गुस्सा है। देशभर में इसकी निंदा हो रही है। विरोध में प्रदर्शन हो रहे हैं। अशोक लाट तिराहे पर फूंका पुतला इसी के विरोध में आज बांदा में प्रदर्शन करते हुए इस्लामिक जिहाद का पुतला दहन हुआ। विश्व हिंदु परिषद, बजरंग दल के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में संकटमोचन मंदिर प्रांगण में इकट्ठा हुए। ये भी पढ़ें : बांदा में बेटे को सांप ने काटा, पिता डिब्बे में लेकर अस्पताल पहुंचा, देखने वालों की भीड़.. फिर अ...
बिजनौर में स्कूल बस नहर में गिरी, एक बच्चे की मौत, कई घायल

बिजनौर में स्कूल बस नहर में गिरी, एक बच्चे की मौत, कई घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बिजनौर, मुरादाबाद
समरनीति न्यूज, लखनऊ : बिजनौर जिले के स्योहारा थाना क्षेत्र में आज एक बड़ा हादसा हो गया। एक स्कूल बस अनियंत्रित होकर नहर में पलट गई। हादसे में एक बच्चे की मौत हो गई। वहीं कई घायल हो गए हैं। हादसे के बाद परिजनों ने हंगामा किया। पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। पुलिस का कहना है कि चालक की तलाश की जा रही है। कई बच्चे हुए घायल जानकारी के अनुसार गांव सदाफल स्थित एनएस इंटरनेशनल स्कूल की बस छुट्टी के बाद बच्चों को छोड़ने जा रही थी। चालक कृपाल सिंह गाड़ी चला रहा था। बताते हैं कि उसकी लापरवाही से बस बड़ी नहर में पलट गई। मौके पर चीख-पुकार मच गई। ये भी पढ़ें : Kanpur : 10वीं के छात्र की क्लास में हत्या, चाकू मारते समय क्लासमेट चिल्ला रहा था ये बातें.. आसपास के लोगों ने काफी मशक्कत के बाद बच्चों को बाहर निकाला। हादसे में करीब एक दर्जन छात्र-छात्राएं घायल हुए हैं। व...
बांदा में एक और बड़ी दर्दनाक घटना, दो और भाइयों की सांप के काटने से मौत

बांदा में एक और बड़ी दर्दनाक घटना, दो और भाइयों की सांप के काटने से मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : हाल ही में करीब 8 दिन पहले बांदा के कमासिन क्षेत्र में दो सगे भाइयों की सांप के काटने से मौत की घटना को लोग भूले भी नहीं थे कि आज फिर दो सगे भाइयों की सर्पदंश से मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। परिवार के दोनों चिराग रात में सोते समय सांप ने काटा बुझ गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लोकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जानकारी के अनुसार बिसंडा थाना क्षेत्र के अलीहा गांव के रहने वाले चंद्रकुमार के बेटे अंकित (16) और सनी (10) घर में बिस्तर पर सो रहे थे। ये भी पढ़ें : BJP4UP : कौन बनेगा नया जिलाध्यक्ष, सिफारिशों के घोड़ों पर सवार ऐसे नाम.. इसी दौरान रात में किसी वक्त सांप ने काट लिया। हालत बिगड़ने में पर दोनों को बांदा जिला अस्पताल लाया गया। वहां छोटे बेटे सनी ने दम तोड़ दिया। बड़े बेटे को गंभीर हालत में मेडिकल कालेज...
PCS ज्योति मौर्या की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, नियुक्ति विभाग ने दिए जांच के आदेश, यह है पूरा मामला..

PCS ज्योति मौर्या की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, नियुक्ति विभाग ने दिए जांच के आदेश, यह है पूरा मामला..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : बरेली में एसडीएम रहीं पीसीएस अधिकारी ज्योति मौर्या की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। सरकार के नियुक्ति विभाग ने ज्योति के खिलाफ जांच के आदेश दिए हैं। ज्योति के पति आलोक मौर्या ने अनियमित लेन-देन संबंधी उनकी शिकाकयतें की हैं। अब इसकी जांच प्रयागराज के कमिश्नर विजय विश्वास पंत को सौंपी गई है। बताते हैं कि पंत ने अपने स्तर से एक जांच कमेटी का गठन किया है। कमांडेंट मनीष दुबे से करीबी रिश्तों को लेकर चर्चा में आई थीं ज्योति जानकारी के अनुसार ज्योति मौर्या हाल में होमगार्ड कमांडेंट मनीष दुबे के साथ करीबी रिश्तों को लेकर चर्चा में आई थीं। फिर उनके पति आलोक मौर्या ने कई फोरम पर उनकी शिकायतें दर्ज कराई थीं। ये भी पढ़ें : Kanpur : 10वीं के छात्र की क्लास में हत्या, चाकू मारते समय क्लासमेट चिल्ला रहा था ये बातें.. साथ ही नियुक्ति विभाग को भी शिकायतें भेजी हैं। शिकायतों पर व...
बांदा में तीन तलाक, दहेज में 2 लाख न देने पर पति ने ठुकराया, 7 पर मुकदमा

बांदा में तीन तलाक, दहेज में 2 लाख न देने पर पति ने ठुकराया, 7 पर मुकदमा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : दहेज में दो लाख रुपए न देने पर पति ने पत्नी को तीन तलाक दे दिया। इससे पहले उसे काफी प्रताड़ित भी किया गया। गर्भवती हालत में मारापीटा गया। इससे उसके पेट में ही उसके शिशु की मौत हो गई। विवाहिता की शिकायत पर पुलिस ने जांच के बाद पति समेत 7 ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ रिपोर्ट लिखी है। दहेज में 2 लाख रुपए मांग रहे थे पति और ससुराली जानकारी के अनुसार बांदा शहर के परशुराम तालाब की रहने वाली आसमा ने न्यायालय में वाद दायर किया है। उसका कहना है कि उसकी शादी हमीरपुर के टेढ़ा गांव के खुदाबक्स नाम के व्यक्ति से 21 नवंबर 2020 को हुई थी। शादी के बाद से ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे दहेज में दो लाख रुपए के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। ये भी पढ़ें : Banda : नए SP अंकुर हैं चित्रकूट की SP वृंदा शुक्ला के पति, पढ़िए पूरी खबर.. महिला का आरोप है कि बीती 12 मार्च 20...
भावभीनी विदाई : SP अभिनंदन, तेजतर्रार कार्यशैली और सरल-सौम्य स्वभाव के लिए आएंगे याद

भावभीनी विदाई : SP अभिनंदन, तेजतर्रार कार्यशैली और सरल-सौम्य स्वभाव के लिए आएंगे याद

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में शानदार पारी खेलने वाले आईपीएस अधिकारी अभिनंदन का तबादला हो गया है। वह अब मिर्जापुर के पुलिस कप्तान बना दिए गए हैं। एक सरल, सौम्य व्यक्तित्व के धनी आईपीएस अभिनंदन के तबादले की खबर ने सभी को थोड़ा मायूस करने का काम किया। पुलिस लाइन में उनका विदाई समारोह हुआ। महकमे के अधिकारियों के साथ-साथ युवा खिलाड़ियों ने भी उनको फूल-माला भेंटकर विदाई दी। 15 जून 2021 को आए थे बांदा के SP बनकर 15 जून 2021 को बांदा के एसपी बनकर आए अभिनंदन ने जिले की पुलिस को एक नया तेज-तर्रात पुलिसिंग वाला फेस दिया। बांदा पुलिस ने उनके नेतृत्व में कई एनकाउंटर किए। कई नामी बदमाशों, हिस्ट्रीशीटरों और गैंग का सफाया किया। उनके नेतृत्व में बांदा पुलिस ने सफलता के एक नहीं, बल्कि कई झंडे गाढ़े। ये भी पढ़ें : UP : देर रात 3 IPS के तबादले, अनिल कुमार बने चंदौली के SP   उनका व्यवहार ...
बांदा : नदी में कूदे अंशुल का शव मिला, परिजनों ने कही यह बात..

बांदा : नदी में कूदे अंशुल का शव मिला, परिजनों ने कही यह बात..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा के अतर्रा के रहने वाले गुलाब चंद्र वर्मा के बेटे अंशुल का आज शव नदी में उतराते मिला है। बताते हैं कि एक दिन पहले अंशुल (20) ने पुल से नदी में छलांग लगा दी थी। गोताखोरों ने उनके शव की काफी तलाश की थी, लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चला था। इसी बीच आज उनका शव उतराता मिलने पर पुलिस ने बाहर निकलवाया। इसके बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। वहीं सीओ अतर्रा का कहना है कि मृतक के परिजनों का कहना है कि युवक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। उनका प्रयागराज से इलाज भी चल रहा था। ये भी पढ़ें : बांदा में करंट से नवविवाहिता समेत दो की मौत, भाई के संदेह पर पुलिस ने कही यह बात..  ...
Kanpur : 10वीं के छात्र की क्लास में हत्या, चाकू मारते समय क्लासमेट चिल्ला रहा था ये बातें..

Kanpur : 10वीं के छात्र की क्लास में हत्या, चाकू मारते समय क्लासमेट चिल्ला रहा था ये बातें..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर : कानपुर में एक स्कूल की क्लास में एक छात्र की उसी के क्लासमेट ने चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी। आरोपी ने सभी वार उसके गले पर किए, ताकि जान बचने की कोई गुंजाइश न बचे। चाकू से प्रहार करते समय वह चिल्ला रहा था कि मुझे मार के बहुत उड़ रहा था न, ले अब मार के दिखा। फिलहाल हत्या करने वाला छात्र पुलिस की हिरासत में है। वहीं मृतक छात्र का परिवार बेहाल है। क्लास रूम में हुई वारदात से बाकी छात्र-छात्राओं में फैली दहशत यह पूरी घटना कानपुर के बिधनू थाना क्षेत्र की गंगापुर कालोनी के प्रयाग विद्या मंदिर इंटर कालेज में सोमवार की है। बताया जा रहा है कि 10वीं के इन छात्रों के बीच एक छात्रा को लेकर झगड़ा चल रहा था। किसी छात्रा को लेकर दोनों छात्रों के बीच चल रहा था झगड़ा बताते हैं कि चार दिन पहले भी दोनों छात्रों के बीच झगड़ा हुआ था। इसके बाद सोमवार को इंटरवल से पहले दोनों मे...
UP : देर रात 3 IPS के तबादले, अनिल कुमार बने चंदौली के SP

UP : देर रात 3 IPS के तबादले, अनिल कुमार बने चंदौली के SP

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश
समरनीति न्यूज, लखनऊ :  अब भदोहीके एसपी अनिल कुमार को चंदौली का पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है। इसी क्रम में यूपी 112 में तैनात ए. एलिजरसन को वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट में संयुक्त पुलिस आयुक्त के पद पर तैनाती दी गई है। नोएडा कमिश्नरेट में पुलिस उपायुक्त मीनाक्षी कात्यायन को भदोही का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण करने को कहा गया है। बताते चलतें कि अभी दो दिन पहले सरकार ने 14 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए थे। ये भी पढ़ें : 14 IPS के तबादले : अमरोहा-बांदा, सीतापुर-बरेली समेत कई जिलों में नए SP, पढ़िए पूरी लिस्ट.. https://samarneetinews.com/bandas-new-sp-ankur-agarwal-is-chitrakoots-sp-vrinda-shuklas-husband-read-full-news/...