Monday, May 20सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा में तीन तलाक, दहेज में 2 लाख न देने पर पति ने ठुकराया, 7 पर मुकदमा

Triple talaq in Banda, husband rejected for not giving 2 lakhs in dowry, sued 7

समरनीति न्यूज, बांदा : दहेज में दो लाख रुपए न देने पर पति ने पत्नी को तीन तलाक दे दिया। इससे पहले उसे काफी प्रताड़ित भी किया गया। गर्भवती हालत में मारापीटा गया। इससे उसके पेट में ही उसके शिशु

की मौत हो गई। विवाहिता की शिकायत पर पुलिस ने जांच के बाद पति समेत 7 ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ रिपोर्ट लिखी है।

दहेज में 2 लाख रुपए मांग रहे थे पति और ससुराली

जानकारी के अनुसार बांदा शहर के परशुराम तालाब की रहने वाली आसमा ने न्यायालय में वाद दायर किया है। उसका कहना है कि उसकी शादी हमीरपुर के टेढ़ा गांव के खुदाबक्स नाम के व्यक्ति से 21 नवंबर 2020 को हुई थी। शादी के बाद से ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे दहेज में दो लाख रुपए के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया।

ये भी पढ़ें : Banda : नए SP अंकुर हैं चित्रकूट की SP वृंदा शुक्ला के पति, पढ़िए पूरी खबर..

महिला का आरोप है कि बीती 12 मार्च 2023 को उसका पति उसे 3 तलाक देकर चला गया। 21 मई को कोतवाली में रिपोर्ट लिखने के लिए तहरीर दी। लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट नहीं ली। उसने न्यायालय की शरण ली। शहर कोतवाल मनोज शुक्ला ने बताया कि आसमा की तहरीर पर पति समेत 7 ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट लिखी गई है।

ये भी पढ़ें : UP : सिपाही के भाई की गोली मारकर हत्या, तीन हिरासत में..