Monday, October 12सही समय पर सच्ची खबर...

Author: समरनीति न्यूज

सपा में बड़ा फेरबदल, नए प्रदेश अध्यक्ष बने श्याम लाल पाल, पढ़िए इनके बारे में..

सपा में बड़ा फेरबदल, नए प्रदेश अध्यक्ष बने श्याम लाल पाल, पढ़िए इनके बारे में..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
आशा सिंह, लखनऊ : लोकसभा चुनाव के बीच समाजवादी पार्टी ने बड़ा फेरबदल किया है। सपा ने अपने प्रदेश अध्यक्ष को बदल दिया है। अखिलेश यादव के निर्देशों पर पार्टी ने नरेश उत्तम की जगह श्याम लाल पाल को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। सोमवार को जैसे ही श्याम लाल पाल के प्रदेश अध्यक्ष बनने की सूचना आई, उनको बधाई देने वालों का तांता लग गया। नरेश उत्तम को हटाकर सौंपी जिम्मेदारी नए प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल मूलरूप से प्रयागराज के प्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र के आला नगरी मोहिउद्दीनपुर गांव के हैं। वह जनसेवा इंटर कालेज मोहिउद्दीनपुर से प्रधानाचार्य के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। ये भी पढ़ें : UP : होटल पर छापे में सेक्स रैकेट का खुलासा, आपत्तिजनक हाल में मिले युवक-युवतियां-पुलिस भी हैरान उन्होंने 2007 में अपना दल के टिकट पर प्रतापपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था, लेकिन हार गए। इसके बाद सपा में शाम...
बसपा ने जौनपुर से काटा धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला का टिकट

बसपा ने जौनपुर से काटा धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला का टिकट

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : उत्तर प्रदेश के जौनपुर में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। बसपा ने जौनपुर लोकसभा सीट से पूर्व सांसद बाहुबली धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला रेड्डी का टिकट काट दिया है। बसपा ने अब जौनपुर से श्याम सिंह यादव को उम्मीदवार घोषित किया है। बताते चलें कि श्रीकला नामांकन करा चुकी हैं। इसके बाद उनका टिकट काटा गया है। माना जा रहा है कि श्याम सिंह यादव आज सोमवार को नामांकन कराएंगे। धनंजय के अगले कदम पर सबकी नजर उधर, जौनपुर में हुई इस बड़ी सियासी उठापटक की पुष्टि बसपा जिलाध्यक्ष संग्राम भारती ने कर दी है। अब सभी की नजर धनंजय सिंह के अगले कदम पर टिकी है। https://samarneetinews.com/loksabha2024-babu-singh-kushwaha-was-beloved-by-all-parties/ धनंजय राजनीतिक के मझे हुए खिलाड़ी हैं। हालांकि, जौनपुर से भाजपा प्रत्याशी कृपाशंकर सिंह और सपा प्रत्याशी के रूप में बाबू सिंह कुशवाहा अपना ...
Breaking : बांदा में छात्र की नदी में डूबने से मौत, परिवार में कोहराम

Breaking : बांदा में छात्र की नदी में डूबने से मौत, परिवार में कोहराम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : दोस्तों के साथ नदी में नहाने गए छात्र की डूबकर मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। बांदा की नरैनी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जानकारी के अनुसार नरैनी क्षेत्र के गंगा पुरवा के अनिल पाठक का बेटा सत्यम (12) कक्षा 6 का छात्र था। बताया जाता है कि आज रविवार को दोस्तों के साथ केन नहर में नहाने गया था। गहरे पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। दोस्तों ने घर जाकर परिजनों को जानकारी दी। इसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा। पुलिस ने गोताखोरों को नदी में उतारकर शव को बाहर ये भी पढ़ें : UP : होटल पर छापे में सेक्स रैकेट का खुलासा, आपत्तिजनक हाल में मिले युवक-युवतियां-पुलिस भी हैरान निकलवाया। मृतक के पिता ने बताया कि वह कक्षा 6 में पढ़ते थे। परिवार में चार भाइयों में तीसरे नंबर के थे। घटना से परिवार में सभी का रो-रोकर बुरा हाल है।  ...
बांदा : मंदिर में नन्हे कान्हा ने सबका मन मोहा

बांदा : मंदिर में नन्हे कान्हा ने सबका मन मोहा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा के अयोध्यावासी मंदिर में श्री मद्भागवत कथा का आयोजन चल रहा है। इससे सुनने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। इस अवसर पर महिला श्रद्धालुओं और बाल भक्तों की संख्या भी काफी है। कथावाचक राजेंद्र शास्त्री कथा सुना रहे हैं। कुछ श्रद्धालु महिलाएं भगवान श्री कृष्णा की वेशभूषा में सजे बालक के साथ तस्वीर खिंचवाती नजर आईं। कान्हा के इस बाल रूप में सजे बालक ने सभी भक्तों का मन मोह लिया। कथा में राधे-राधे और जय राधा श्याम की के नारों से पूरा माहौल भक्तिमय बन जा रहा है। भक्तों ने जमकर फूल भी बरसाए। पूरे भक्तिमय माहौल में भजन-कीर्तन भी हुआ। बाद में प्रसाद का वितरण भी कराया गया। ये भी पढ़ें :  क्या भाजपा प्रत्याशी आरके सिंह पटेल चुनाव से पहले ही मान चुके हार? ये भी पढ़ें : बांदा लोकसभा : 12 नामांकन खारिज, अब 12 प्रत्याशी ही..   ...
बांदा लोकसभा : 12 नामांकन खारिज, अब 12 प्रत्याशी ही..

बांदा लोकसभा : 12 नामांकन खारिज, अब 12 प्रत्याशी ही..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में बांदा-चित्रकूट लोकसभा सीट के लिए दाखिल 12 नामांकन खारिज कर दिए गए हैं। कुल24 उम्मीदवारों ने दावेदारी ठोकी थी, अब 12 बचे हैं। इनके बीच 20 मई को टक्कर होगी। बताते चलें कि लोकसभा चुनाव में 26 अप्रैल से 3 मई तक नामांकन दाखिल किए गए थे। जिला निर्वाचन अधिकारी ने जांच के दौरान खामियां मिलने पर 12 उम्मीदवारों के पर्चे खारिज किए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी ने जांच के दौरान विभिन्न खामियों के चलते 12 उम्मीदवारों के नामांकन खारिज कर दिए। 12 प्रत्याशियों के बीच 20 मई को होगा मुकाबला अब चुनाव मैदान में मात्र 12 ही उम्मीदवार एक-दूसरे के खिलाफ ताल ठोक रहे हैं। हालांकि अभी सोमवार को नाम वापसी है। यह भी हो सकता है कि कोई प्रत्याशी अपना नाम वापस ले। हालांकि, इसकी उम्मीद बहुत कम ही है। शनिवार को नामांकन पत्रों की जांच का काम पूरा करने के बाद जिला निर्वाचन अधिकारी दुर्गाश...
UP : होटल पर छापे में सेक्स रैकेट का खुलासा, आपत्तिजनक हाल में मिले युवक-युवतियां-पुलिस भी हैरान

UP : होटल पर छापे में सेक्स रैकेट का खुलासा, आपत्तिजनक हाल में मिले युवक-युवतियां-पुलिस भी हैरान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : यूपी के मैनपुरी के पावर हाउस रोड स्थित शिवम होटल एंड रेस्टोरेंट पर पुलिस ने रेड मारी। पुलिस का कहना है कि यह होटल अशोक का है। पुलिस ने छापा मारते हुए होटल मैनेजर समेत वहां से 3 युवक और 3 युवतियों को पकड़ा। युवक-युवतियां होटल के कमरे में आपत्तिजनक हालत में थे। पुलिस का कहना है कि होटल संचालक समेत सभी के खिलाफ रिपोर्ट लिखी गई है। 3 लड़कियों को लड़कों संग आपत्तिजनक हाल में पकड़ा जानकारी के अनुसार इंस्पेक्टर क्राइम छत्रपाल सिंह का कहना है कि देह व्यापार की सूचना मिली थी। इसके बाद पावर हाउस रोड स्थित शिवम होटल एंड रेस्टोरेंट पर छापा मारा गया। वहां होटल मैनेजर राजबैस निवासी खरपरी से पूछताछ की। ये भी पढ़ें : 17 साल की नाबालिग चला रही थी सेक्स रैकेट, पुलिस छापे में खुलासा-4 महिलाएं मुक्त साथ ही होटल के कमरों में से 3 युवतियों और युवकों को बेहद आपत्तिजनक हालत म...
क्या भाजपा प्रत्याशी आरके सिंह पटेल चुनाव से पहले ही मान चुके हार?

क्या भाजपा प्रत्याशी आरके सिंह पटेल चुनाव से पहले ही मान चुके हार?

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
मनोज सिंह शुमाली, बांदा : कभी भरे मंच से माफी मांगना, तो कभी वोटरों से खुद को नहीं तो गठबंधन को मतदान की अपील। बांदा-चित्रकूट लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी आरके सिंह पटेल के चौंकाने वाले बयानों के वीडियो वायरल हो रहे हैं। लोग सवाल उठा रहे हैं कि लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर भाजपा प्रत्याशी आरके सिंह पटेल क्या सोच रहे हैं? कहीं ऐसा तो नहीं उन्होंने चुनाव से पहले ही हार मान ली है? यह बात सही है कि इस सीट पर भाजपा, सपा और बसपा के बीच लड़ाई कांटे की होने वाली है। चुनावी चौपालों में चर्चाओं का बाजार गरम यह भी सच है कि कहीं ब्राह्मण नाराज दिख रहे हैं तो कहीं पिछड़े मतदाता। ऐसे में चुनौतियां तो हैं। बहरहाल, कुछ दिन पहले बांदा के जीआईसी मैदान में बांदा-चित्रकूट लोकसभा सीट से प्रत्याशी आरके पटेल की नामांकन सभा को खुद डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने संबोधित किया था। उस दौरान प्रत्याशी श्री पटेल ने भर...
कानपुर में PMModi का रोड शो, पहले गुरुद्वारा में टेका माथा

कानपुर में PMModi का रोड शो, पहले गुरुद्वारा में टेका माथा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, भारत
समरनीति न्यूज, कानपुर : PM Modi Road Show in Kanpur प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज कानपुर में भव्य रोड शो हुआ। पहले प्रधानमंत्री एयरफोर्स स्टेशन से सड़क मार्ग से गुमटी नंबर-5 स्थित कीर्तनगढ़ गुरुद्वारा पहुंचे। वहां सबसे पहले उन्होंने माथा टेका और प्रार्थना की। इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ भी उनके साथ मौजूद रहे। सीएम योगी भी रहे साथ कार्यक्रम स्थल पर प्रधानमंत्री का स्वागत करने के लिए हजारों की संख्या में एकत्रित हुए। प्रधानमंत्री ने सभी का अभिवादन स्वीकार किया। रोड शो के दौरान छज्जों पर खड़े लोगों ने प्रधानमंत्री पर पुष्प वर्षा की। प्रधानमंत्री का शोभायात्रा का रथ शहर के प्रमुख मार्गों पर निकला। ये भी पढ़ें : Varansi : ‘मोदी गंगा पुत्र, तो मैं शिखंडी’, काशी से चुनाव लड़ रहीं किन्नर महामंडलेश्वर हिमांगी का बड़ा हमला रथ पर प्रधानमंत्री के रथ पर मुख्यमंत्री योगी, कानपुर से बीजेपी...
UP : ट्रैक्टर पलटने से तीन बच्चों की मौत, 6 घायल, एक रेफर

UP : ट्रैक्टर पलटने से तीन बच्चों की मौत, 6 घायल, एक रेफर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, सीतापुर
समरनीति न्यूज, सीतापुर : सीतापुर जिले में आज एक दर्दनाक हादसा हो गया। ट्रैक्टर के पलटने से तीन बच्चों की मौत हो गई। वहीं 6 गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब नाला पार करते हुए ट्रैक्टर पलट गया। चालक सहित ट्रैक्टर और गन्ना बोने वाले हल पर बैठे 8 बच्चे उसके नीचे दब गए। इनमें से 3 बच्चों की मौत हो गई। वहीं 5 बच्चे घायल हो गए। चालक भी घायल हो गया। उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया। ट्रैक्टर चालक लखनऊ रेफर जानकारी के अनुसार सीतापुर जिले के सदरपुर थाना क्षेत्र के पहाड़ापुर के विश्राम सुबह खेत में गन्ने की बुआई करने निकले थे। बताते हैं कि साथ में गांव के बच्चों को भी ले गए। ये भी पढ़ें : अमरोहा रेलवे स्टेशन पर सिपाही ने रायफल से खुद को गोली मारी, मचा हड़कंप वहां से लौटते समय गांव के पूरब बनी पुलिया के पास ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर नाले में पलट गया। इसमें पहाड़ापुर के अंबरीश (10) पुत्र...
Banda : विवाहित महिला की हत्या का आरोप, जांच शुरू

Banda : विवाहित महिला की हत्या का आरोप, जांच शुरू

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : कमासिन कस्बा के सुमित की पत्नी शिवकुमारी (24) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया है। वहीं दूसरी ओर मायके वालों का कहना है कि विवाहिता की बीमारी से मौत हुई है। मृतका के पिता चित्रकूट के खोह के मोतीलाल ने बेटी की हत्या की सूचना पुलिस को दी।  मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी। पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं मृतका के जेठ सुनील का कहना है कि शादी बीते वर्ष 15 मई को हुई थी। लगभग 10 दिन बाद उनकी शादी को 1 साल पूरे होने वाले थे। घटना को लेकर मायके पक्ष के लोग काफी दुखी हैं। उधर, पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। ये भी पढ़ें : Hamirpur : सड़क हादसे में डाॅक्टर घायल, गंभीर हालत में कानपुर रेफर...