Monday, September 28सही समय पर सच्ची खबर...

Author: समरनीति न्यूज

मथुरा-गौतमबुद्धनगर अपर पुलिस अधीक्षक बदले, 5 और इधर से उधर

मथुरा-गौतमबुद्धनगर अपर पुलिस अधीक्षक बदले, 5 और इधर से उधर

Breaking News, उत्तर प्रदेश
समरनीति न्यूज, लखनऊः शासन ने सूबे के सात अपर पुलिस अधीक्षकों (पीपीएस) के तबादले किए हैं। इनमें प्रीतिबाला गुप्ता को अपर पुलिस अधीक्षक एटीसी सीतापुर के पद पर स्थानांतरित किया गया है। अबतक वह एएसपी क्राइम, जिला गौतमबुद्धनगर में तैनात थीं। उनके स्थान पर आगरा से अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार (प्रथम) को गौतमबुद्धनगर भेजा गया है। एएसपी निहारिका शर्मा को उपसेना नायक, एसडीआरएफ (लखनऊ) के पद पर भेजा गया है। वहीं हाथरस से एएसपी अरविंद कुमार को उप सेनानायक, 49 वाहिनी पीएसी, गौतमबुद्धनगर बनाकर भेजा गया है। मथुरा में तैनात एएसपी (सुरक्षा) सिद्धार्थ वर्मा को हाथरश का एएसपी बनाया गया है। उनके स्थान पर अपर पुलिस अधीक्षक, विशेष जांच रहे ज्ञानेंद्र सिंह को भेजा गया है। वाराणसी में एडीजी जोन के स्टाफ अफसर रहे अपर पुलिस अधीक्षक रहे राजेश श्रीवास्तव को बागपत का अपर पुलिस अधीक्षक बनाकर भेजा गया है...
कन्नौज में सात मौतों का जिम्मेदार बस ड्राइवर गिरफ्तार

कन्नौज में सात मौतों का जिम्मेदार बस ड्राइवर गिरफ्तार

Breaking News, Today's Top four News, कानपुर
समरनीति न्यूज, कन्नौजः कन्नौज में सोमवार को हुए सड़क हादसे में छह बीटीसी छात्राओं और एक शिक्षक की मौत का जिम्मेदार रोडवेज बस ड्राइवर गिरफ्तार हो गया है। पुलिस ने उसे आगरा से गिरफ्तार किया है। बताया जाता है कि रोडवेज बस (नंबर-यूपी-77-एएन-1962) आगरा के बाउंड्रीनगर डिपो की थी और आरोपी चालक ब्रजेश कुमार था। चालक समताबाद का रहने वाला था और उसके खिलाफ हादसे के बाद पुलिस ने गुड़सहायगंज थाने में मुकदमा दर्ज किया था। एएसपी केसी गोस्वामी ने जानकारी दी है कि चालक को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस जेल भेज रही है। साथ ही उसके खिलाफ कार्रवाई के लिए परिवहन विभाग को भी लिखा जा रहा है।...
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की हालत स्थिर, एम्स में रहेंगे अभी 

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की हालत स्थिर, एम्स में रहेंगे अभी 

Breaking News, Feature, भारत
समरनीति न्यूज, नईदिल्लीः पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई की हालत स्थिर है। भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में उनका इलाज जारी है और अभी उनको एम्स में ही रखा जाएगा। उनकी सेहत को लेकर एक बुलेटिन 9 बजे जारी होगा। उनको देखने बीती शाम प्रधानमंत्री मोदी करीब 8 बजे एम्स पहुंचे और लगभग 1 घंटे वहां रूके। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री की देखभाल कर रही चिकित्सकों की टीम से भी बात की। इससे पहले गृहमंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा नेता अमित शाह के अलावा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई का हालचाल लिया। बताया जाता है कि श्री वाजपेई को रूटीन चेकअप के लिए एम्स ले जाया गया है। उनकी हालत स्थिर है और उनका इलाज एम्स के निदेशक डा रणदीप गुलेरिया की देख-रेख में चिकित्सकों की टीम उनका इलाज कर रही है। इससे पहले भाजपा नेता लालकृष्ण आडवानी भी उनका हालचाल लेने एम्स जा...
बांदा पहुंचे सिंचाई मंत्री ने कोतवाली का किया मुआयना

बांदा पहुंचे सिंचाई मंत्री ने कोतवाली का किया मुआयना

बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः यूपी सरकार के सिंचाई मंत्री कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह आज बांदा पहुंचे। यहां उन्होंने सर्किट हाउस में लोगों की समस्याएं सुनीं। इसके बाद पत्रकारों से भी वार्ता की। कहा कि लोगों की समस्याएं जल्द दूर करने की दिशा में प्रयास किए जाएंगे। इसके बाद सिंचाई मंत्री शहर कोतवाली का मुआयना करने पहुंचे। वहां पुलिस अधीक्षक शालिनी ने उनको पुलिस व्यवस्था की जानकारी दी। कोतवाली का मुआयना करने के बाद वे कालिंजर के लिए निकल गए। इस दौरान उनका शहर के मुख्य चौराहे पर स्वागत भी हुआ। बताया जाता है कि सिंचाई मंत्री कालिंजर में ही रात्रि विश्राम करेंगे। वहां उनका चौपाल लगाकर लोगों की समस्या सुनने का भी कार्यक्रम है।  ...
वाणिज्यकर कर्मचारियों का धरना, मांगें दोहराईं

वाणिज्यकर कर्मचारियों का धरना, मांगें दोहराईं

कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः वाणिज्य कर कर्मचारियों द्वारा आज सामूहिक अवकाश पर रहते हुए अपनी मांगों को लेकर धरना दिया गया। इस दौरान कर्मचारियों ने अपनी मांगें दोहराते हुए नारेबाजी भी की। धरने की अध्यक्षता अविनाश दीक्षित द्वारा की गई। सभी वक्ताओं ने मांगें पूरी होने तक धरना जारी रखने की बात पर सहमति जताई। धरने की समाप्ति पर अपर मुख्य सचिव वाणिज्यकर को संबोधित ज्ञापन, ज्वाइंट कमिश्नर केएम मिश्रा के माध्यम से भेजा गया। इस दौरान बाबूराम, सदफ फातिमा, अंशुमलिका, दीक्षा रानी, पूजा दिव्या, मोनिका, विनोद दीक्षित, अतुल शर्मा, दीपक चंदेल, मनीष शर्मा, राजेश पटेल, शोभित अग्रवाल आदि मौजूद रहे। धरना सभा का संचालन जोन मंत्री संजय श्रीवास्तव द्वारा किया गया। ये हैं वाणिज्यकर कर्मचारियों की प्रमुख मांगेः वैट लागू होने के बाद 951 प्रधान सहायक व 512 कनिष्ठ सहायक के पदों का शासनादेश जारी नहीं हुआ है जिस...
कानपुर में पुलिस ने छात्र-छात्राओं पर चलाईं लाठियां, सिर फोड़ा

कानपुर में पुलिस ने छात्र-छात्राओं पर चलाईं लाठियां, सिर फोड़ा

Breaking News, Today's Top four News, कानपुर, वीडियो
सिर से खून बह रहा था और छात्र चिल्लाता रहा कि इसी पुलिस वाले ने मारी सिर में लाठी   समरनीति न्यूज, कानपुरः सोमवार को कानपुर यूनिवर्सिटी गेट पर बीएससी के खराब रिजल्ट के विरोध और उत्तर पुस्तिकाओं के पुनर्मूल्यांकन की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्र-छात्राओं के साथ पुलिस कुछ ज्यादा ही सख्ती से पेश आ गई। पुलिस ने लाठियां चलाना शुरू कर दिया। इससे डीएवी के एक छात्र का सिर भी फूट गया। इससे छात्रों का गुस्सा भड़क गया और कुछ छात्रों ने पत्थरबाजी भी की। यूनवर्सिटी के गेट पर पुलिस की सख्ती की कहानी एक छात्र ने मौके पर ही खुद बयां कर दी। छात्र के सिर से खून बहता रहा और वह चिल्ला-चिल्लाकर सबको बता रहा था कि एक पुलिसकर्मी ने लाठी मारकर उसका सिर फोड़ दिया है। वह कोई बवाल नहीं कर रहा था। इत्तेफाक से वही पुलिसकर्मी उस युवक के सामने आ गया तो वह चिल्लाने लगा और मीडिया वालों से कहने लगा कि फोटो खींचे। ह...
चौपाल में भाजपा नेताओं ने सुनीं समस्याएं, समाधान का आश्वासन

चौपाल में भाजपा नेताओं ने सुनीं समस्याएं, समाधान का आश्वासन

बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः तिन्दवारी ग्राम स्वराज अभियान के अंतर्गत पलरा सेक्टर के ग्राम गजनी में आयोजित चौपाल कार्यक्रम में केंद्र व प्रदेश सरकारों द्वारा चलाई जा रहीं लोक कल्याणकारी एवं विकासपरक योजनाओं की जानकारी ली गई। वहीं योजनाओं को रफ्तार देने के निर्देशों के साथ-साथ क्रियान्वयन में  लेटलतीफी के चलते जनता को हो रही परेशानियों के लिए नाराजगी व्यक्त की गई। तिंदवारी के गजनी गांव में हुआ चौपाल कार्यक्रम का आयोजन, जनता से पूछा योजनाओं का हाल  ग्राम गजनी में आयोजित चौपाल के मुख्य अतिथि जिला मीडिया प्रभारी भाजपा आनन्द स्वरूप द्विवेदी ने शौचालय निर्माण व अन्य योजनाओं में लेटलतीफी पर नाराजगी व्यक्त की। कहा कि इन योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में प्रशासनिक शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। योजनाओं को अटकाने वाले कर्मचारियों की खैर नहीं है। चौपाल के दौरान जनमानस द्वारा गांव में लो वोल्टेज की समस...
बांदाः अज्ञात किशोर का शव मिला, हादसे में मौत की आशंका

बांदाः अज्ञात किशोर का शव मिला, हादसे में मौत की आशंका

Breaking News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले के तिंदवारी थाना क्षेत्र में एक लगभग 17 साल के किशोर का शव मिलने से हड़कंप मच गया है। यह शव सड़क के किनारे पड़ा मिला है और क्षतविक्षत है। प्रथमदृष्टया शव को देखकर लग रहा है कि उसकी मौत किसी वाहन की चपेट में आने के कारण हुई है। पुलिस भी फिलहाल यही मानकर चल रही है। सही कारण पुलिस की जांच के बाद ही सामने आ सकेगा। पुलिस ने आसपास के लोगों को बुलाकर शव की पहचान कराने का काफी प्रयास किया। लेकिन पहचान नहीं हो सकी। बाद में पुलिस ने शव को परीक्षण के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। पुलिस चौकी इंचार्ज शिवसागर ने बताया है कि सड़क हादसे में किशोर घायल हुआ है जिसकी मौत हो गई है। मरने वाला किशोर कत्थई रंग की पेंट व सफेद-नीली शर्ट पहने हुए था। उसने नीले रंग की बनियान पहन रखी है।...
कानपुर में छात्र-छात्राओं का यूनिवर्सिटी गेट पर धरना, हंगामा

कानपुर में छात्र-छात्राओं का यूनिवर्सिटी गेट पर धरना, हंगामा

Breaking News, Today's Top four News, कानपुर, लखनऊ, वीडियो
समरनीति न्यूज, कानपुरः बड़ी संख्या में फेल हुए छात्र-छात्राओं ने आज कानपुर यूनिवर्सिटी गेट पर जमकर हंगामा किया। दरअसल, बड़ी संख्या में फेल हुए छात्र-छात्राएं यूनिवर्सिटी से पुनर्मूल्यांकन की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि जिस तरह से छात्र-छात्राएं फेल हुए हैं। उससे लगता है कि कहीं न कहीं कोई गड़बड़ी उत्तर पुस्तिकाओं को जांचने में जरूर बरती गई है। इसलिए कापियां फिर से जांची जानी चाहिए। बीएससी में बड़े स्तर पर फेल हुए छात्र-छात्राएं कापियों के पुनर्मूल्यांकन की कर रहे हैं मांग  छात्राएं कुलपति से मिलने की मांग कर रहे थे लेकिन छात्र-छात्राओं की मांग को अनसुना करते हुए यूनिवर्सिटी प्रबंधन ने गेट बंद करा दिया। इससे छात्राओं का गुस्सा और भड़क गया। छात्र भी हंगामे में शामिल हो गए। छात्राओं ने यूनिवर्सिटी गेट पर ही धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। हालात बिगड़ते देख पुलिस बुला ली गई। पुलिस ने छा...
बांदा में महिला बच्चों के साथ लापता, रिपोर्ट दर्ज

बांदा में महिला बच्चों के साथ लापता, रिपोर्ट दर्ज

Breaking News, Today's Top four News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः तिंदवारी के रामनगर मुहल्ले में एक चौंकाने वाला मामला प्रकाश में आया है। वहां किराये पर रहने वाले एक व्यक्ति ने रिपोर्ट लिखाई है कि उसकी पत्नी बच्चे के साथ लापता है। काफी तलाश के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चल रहा है। पीड़ित को शक है उसकी पत्नी का कहीं अपहरण हो गया है या किसी ने उसके साथ कुछ बुरा करके उसकी हत्या कर दी है। उधर, पुलिस ने मामले की रिपोर्ट लिखकर महिला की तलाश शुरू कर दी है। पीड़ित फतेहपुर जिले के गांव मोहना थाना क्षेत्र के   कल्याणपुर का रहना वाला है। पीड़ित व्यक्ति बांदा के तिंदवारी में रहकर काम करके परिवार का पालनपोषण कर रहा है। कस्बे में ही किराये का मकान लेकर परिवार को रखे हुए था। उसका कहना है कि बीते दिन काम से बाहर आया था और वापस लौटा तो पत्नी और बच्चे कमरे में नहीं थे। आसपास पूछने पर भी उनका कुछ पता नहीं चला।...