Thursday, March 12सही समय पर सच्ची खबर...

Author: admin

भ्रष्टाचार में नवाज को 10 साल और बेटी मरियम को 7 साल की कैद

भ्रष्टाचार में नवाज को 10 साल और बेटी मरियम को 7 साल की कैद

Feature, Today's Top four News, दुनिया
समरनीति न्यूज, डेस्कः भ्रष्टाचार के एक मामले में पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को तगड़ा झटका लगा है। पाकिस्तान की अदालत ने हाई प्रोफाइल पनामा पेपर्स स्कैंडल के मामले की सुनवाई के बाद नवाज शरीफ को 10 साल का कठोरतम कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही उनकी बेटी मरियम नवाज को 7 साल की सजा सुनाई है। अदालत ने उनके दामाद कैप्टन (सेवानिवृत) सफदर को भी 1 साल की सजा सुनाई है। बताते हैं कि अदालत ने पनामा पेपर्स स्कैंडल को लेकर दर्ज तीन मामलों में एक में यह सजा सुनाई है। सजा बंद कमरे में सुनाई गई। सजा में नवाज पर 73 करोड़ और बेटी मरियम पर 18.2 करोड़ का जुर्माना भी लगाया है। नवाज के बेटे भगोड़े घोषित  नवाज शरीफ के बेटे हसन और हुसैन भी इस मामले में अभियुक्त हैं लेकिन दोनों ही कभी अदालत के सामने पेश नहीं हुए हैं। दोनों को अदालत भगोड़ा घोषित कर चुकी है। बताते चलें कि सजा सुनाए जाने के दौरान ...
खिदमत-हजूरीः मंत्री जी के स्वागत को सरपट दौड़े अफसर, कोई बना रसोइया तो कोई वेटर

खिदमत-हजूरीः मंत्री जी के स्वागत को सरपट दौड़े अफसर, कोई बना रसोइया तो कोई वेटर

Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कानपुरः नेताओं की चरण वंदना के लिए अधिकारियों का अपने पद की मर्यादा दरकिनार कर खुशामदगिरी में नीचे गिर जाना कोई नई बात नहीं है। अक्सर इस तरह के मामले जनता के सामने सुर्खियां बटोरते मिल जाते हैं लेकिन इस बार एक ऐसा मामला सामने आया है जब मंत्री जी की खिदमत-हजूरी में नाक पर मक्खी न बैठने देने वाले अधिकारियों खुद वेटर और रसोइया बनकर काम कर डाला। अफसरों ने पत्र जारी कर मंत्री की सेवादारी का जारी किया ड्यूटी चार्ट     एडीओ से लेकर अपर संख्याअधिकारी तक डेढ़ दर्जन अधिकारी और कर्मचारी मंत्री जी के लिए वेटर से लेकर रसोइया बनकर खूब दौड़े। मंत्री जी के कार्यक्रम में ये अधिकारी अपना पद भी भूल गए और पूरी तरह सेवादार बनकर सेवादारी में लगे रहे। ये भी पढ़ेंः अब सीतापुर में भाजपा नेता समेत दो पर गैंगरेप का मुकदमा दरअसल, मामला बीती 5 मई 2018 को सहकारिता मंत्री/ प्रभारी मंत्री मुकुट...
योग से कमर दर्द और ब्लड प्रेशर दुरुस्त करने के उपाय सीखे

योग से कमर दर्द और ब्लड प्रेशर दुरुस्त करने के उपाय सीखे

बांदा, बुंदेलखंड
बांदाः तेरहीमाफी संपर्क मार्ग पर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर के परिसर में पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के तत्वाधान में पांच दिवसीय निशुल्क योग शिविर का आयोजन किया गया है। योग शिविर में आसन के माध्यम से रोगोपचार की विधि बताई गई। योग प्रचारक रामखेलावन आर्य ने संगीतमय योग साधना के माध्यम से आसन और प्राणायाम से रोगों को दूर करने की सरल विधि बताई। योग साधकों ने योगाभ्यास कर निरोगी काया रखने के गुर सीखे। कमर दर्द, ब्लड प्रेशर, मानसिक तनाव और गैस व कब्ज को दूर करने की योग क्रियाओं की विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम आयोजक आशीष कुमार श्रीवास्तव, शीतल यादव, गोपाल गुप्ता, संजय सोनी, अंकित श्रीवास्तव तथा स्कूल के प्रधानाचार्य मूलचंद प्रजापति समेत योग प्रशिक्षण में युवाओं ने भागीदारी निभाई।...
अगर आप वैष्णों देवी दर्शन को जा रहे हैं तो जरूर जाने..

अगर आप वैष्णों देवी दर्शन को जा रहे हैं तो जरूर जाने..

Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत
समरनीति न्यूज, नेशनल डेस्कः अगर आप माता वैष्णोदेवी के दर्शन को जा रहे हैं तो आपके लिए यह जानना जरूरी है क्योंकि वहां कटड़ा से लेकर मां के भवन लगभग 13.5 किमी की यात्रा घोड़े से करने के दौरान परिवार की सुरक्षा को लेकर आपकी चिंता लाजमी है लेकिन अब इसकी जरूरत नहीं है। श्री माता श्राइन बोर्ड ने यह फैसला किया है कि इस घोड़ा यात्रा करने वालों को अब निशुल्क हैल्मेट उपलब्ध कराए जाएंगे। ताकि अगर फिसलन या किसी अन्य कारण से घोड़ा सवार श्रद्धालु गिर जाता है तो उसे गंभीर चोट न लगे। बताते चलें कि अक्सर इस यात्रा के दौरान श्रद्धालु बरसात के मौसम में फिसलन व अन्य कारणों से घोड़े से गिरकर चुटहिल हो जाते हैं। इतना ही नहीं हैल्मेट की यह व्यवस्था कटड़ा से 75 किमी दूर भगवान शिव के धाम शिवखोड़ी में रहेगी। वहां भी आधार शिविर रनसू से 3 किमी का सफल हैल्मेट पहनकर ही होगा।  ...
कायराना हरकतः कश्मीर में आतंकियों ने एक और जवान को अगवाकर मार डाला, हज करने जा रही मां के लिए दवा लेने निकले थे जावेद

कायराना हरकतः कश्मीर में आतंकियों ने एक और जवान को अगवाकर मार डाला, हज करने जा रही मां के लिए दवा लेने निकले थे जावेद

Breaking News, Feature, भारत
समरनीति न्यूज, नेशनल डेस्कः श्रीनगर के शोपियां जिले में एक बार फिर आतंकियों ने पुलिस के एक जवान को अगवा करके उसकी हत्या कर दी है। इस पुलिसकर्मी का नाम जावेद अहमद डार है और उसकी हत्या की जिम्मेदारी हिजबुल मुजाहिद्दीन ने ली है। सुरक्षाबलों ने अलर्ट जारी करते हुए आतंकियों की तलाश में सर्च आपरेशन तेज कर दिया है। बताया जा रहा है कि जवान जावेद अहमद डार इस वक्त एसएसपी के साथ तैनात थे और आतंकियों ने उनको उस वक्त अगवा किया जब वह अपने मां के लिए दवा लेने जा रहे थे। उनकी मां जल्द ही हज पर खाने वाली थीं। यही वजह थी कि जावेद अहमद डार छुट्टी लेकर अपने घर आए हुए थे। खास बात यह है कि जावेद को भी आतंकियों ने उसी जगह से अगवा किया जहां से जवान औरंगजेब को गिरफ्तार किया गया था और बाद में उनकी भी हत्या कर दी थी। प्रत्यक्षदर्शियों ने अधिकारियों को बताया है कि कार से 4-5 आतंकी आए और फायरिंग करते हुए जा...
बांदा में सोती बच्चियों को अगवाकर ले गया ई रिक्शा चालक, एक बचकर भागी, दूसरी से दुष्कर्म

बांदा में सोती बच्चियों को अगवाकर ले गया ई रिक्शा चालक, एक बचकर भागी, दूसरी से दुष्कर्म

Breaking News, Today's Top four News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः डीआईजी द्वारा मंडल के पुलिस कप्तानों को महिला एवं बाल अपराधों पर अंकुश लगाने की हिदायत को 5 घंटे भी नहीं बीते थे कि बांदा में बच्चियों के साथ दरिंदगी का ऐसा मामला सामने आया कि जिसे सुनकर रूह कांप जाए। शहर में एक ई-रिक्शा चालक दरिंदे ने बच्चियों को घर से उठाकर दुष्कर्म की वारदात ने लोगों को हिलाकर रख दिया। बच्ची को गंभीर हालत में कानपुर रिफर किया गया है। दूसरी बच्ची ठीक बताई जा रही है। गंभीर हालत में कानपुर रिफर हुई पीड़ित बच्ची, आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा  बताया जाता है कि बीती रात शहर के एक मुहल्ला निवासी एक 5 साल की बच्ची अपने परिवार के साथ सो रही थी इसी दौरान पास में रहने वाला रिक्शा चालक कल्लू वर्मा पुत्र मइयादीन वहां पहुंचा औऱ उसे सोते हुए मुंह दबाकर उठा ले गया। वहां से करीब 2 किमी दूर बच्ची को बेनीपुरवा के पास सुनसान जगह पर ले जाकर उसके साथ हैव...
बांदा में भाजपा नेता के होटल पर पुलिस रेड, लाखों की नगदी के साथ 6 जुआरी गिरफ्तार

बांदा में भाजपा नेता के होटल पर पुलिस रेड, लाखों की नगदी के साथ 6 जुआरी गिरफ्तार

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, वीडियो
समरनीति न्यूज, बांदा :  बांदा में गुरूवार देर रात करीब साढ़े 11 बजे कोतवाली पुलिस ने भाजपा नेता के होटल पर छापा मारा। इस दौरान होटल से पुलिस ने छह जुआरियों को पकड़ा और उनके कब्जे से लाखों की नगदी बरामद की है। भाजपा नेता के होटल से जुआरियों के पकड़े जाने से लोग सकते में आ गए हैं। छाबनी मुहल्ले में स्थित भाजपा नेता के होटल पर पुलिस के छापे से हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ भी वहां जुट गई। इस दौरान कुछ मीडिया कर्मियों ने भाजपा नेता से पुलिस रेड के बारे में पूछने का प्रयास किया। वह कुछ भी बोलने से बचते दिखाई दिए। पुलिस सभी जुआरियों को लेकर कोतवाली पहुंची। वहां उनके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है। सूत्रों की माने तो पुलिस को शिकायत मिली थी कि भाजपा नेता के होटल में बड़ा जुआ होता है। पुलिस ने जुआरियों को पकड़ने के लिए जाल बिछा रखा था। सूत्र बताते हैं कि आज पुलिस ने सटीक जानकारी पर रे...
रेप जैसे आरोप के बावजूद 7 जुलाई को ही होगी मिथुन के बेटे मिमोह की शादी

रेप जैसे आरोप के बावजूद 7 जुलाई को ही होगी मिथुन के बेटे मिमोह की शादी

एंटरटेनमेंट
बॉलीवुड एक्‍टर मिथुन चक्रवर्ती की फैमिली को लेकर पिछले दिनों बड़ी खबर सामने आ रही थी. दरअसल उनके बेटे महाअक्षय (मिमोह) पर एक भोजपुरी एक्‍ट्रेस ने रेप का आरोप लगाया था. उसके बाद उनके खिलाफ़ दिल्‍ली में एक FIR भी दर्ज कराई गई थी. इस पूरे मामले के सामने आने के बाद 7 जुलाई को होने वाली उनकी शादी पर संशय के बादल मंडराने लगे थे, लेकिन अब ये बादल पूरी तरह से छट गए हैं. खुद मिथुन की समधन यानि मिमोह की सास ने इस बात को कन्‍फर्म किया है कि उनकी शादी 7 को ही होगी. जानकारी मिली है कुछ ऐसी  याद दिला दें कि मिथुन चक्रवर्ती के बेटे महाअक्षय पर अभी हाल ही में एक भोजपुरी एक्‍ट्रेस ने रेप का आरोप लगाया था. मंगलवार को ही मिमोह के खिलाफ दिल्ली में एक FIR दर्ज कराई गई थी. इस खबर के सामने आने के बाद मिमोह की शादी को लेकर भी सवाल उठने लगे थे, लेकिन अब मिमोह की सास ने इस प...
बांदा-फतेहपुर मार्ग पर ट्रक की टक्कर से कार सवार परिवार हादसे का शिकार, महिला की मौत

बांदा-फतेहपुर मार्ग पर ट्रक की टक्कर से कार सवार परिवार हादसे का शिकार, महिला की मौत

Breaking News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिला मुख्यालय से फतेहपुर जाने वाले राजमार्ग पर ग्राम छापर के पास जा फतेहपुर की ओर से आ रही कार को सामने से आए तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे कार में सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें पुलिस ने उपचार के लिए पीएचसी तिन्दवारी में भर्ती कराया। वहां से गंभीर हालत में बेहतर इलाज के लिए उनको जिला चिकित्सालय बाँदा रिफर कर दिया गया। वहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। बताते हैं कि रायबरेली के परसेदपुर गांव निवासी पुट्टी लाल कोर्टाय ने बताया है कि वह सूरत गुजरात में कारोबार करते हैं कुछ दिन पहले वह घरेलू काम से गांव आए थे। गुरुवार को वह कार से सूरत गुजरात अपनी पत्नी अमरपति (50) के साथ सूरत गुजरात जा रहे थे। रास्ते में तिंदवारी थाने के छापर गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। ट्रक चालक घटना को अंजाम देकर वहां से भाग निकला। घायल महिला को इला...
आनरकिलिंग निकली रूचि मिश्रा और सुनीत पांडे की मौत, बाप ने ही बेटे-भतिजे और दामाद संग रचा था हत्या का षड़यंत्र

आनरकिलिंग निकली रूचि मिश्रा और सुनीत पांडे की मौत, बाप ने ही बेटे-भतिजे और दामाद संग रचा था हत्या का षड़यंत्र

Breaking News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ, सीतापुर
समरनीति न्यूज, सीतापुरः जिले में बीती 29 जून को मिली रूचि मिश्रा और उसके आशिक सुनीत पांडे की मौत आत्महत्या नहीं थी बल्कि आनरकिलिंग निकली। रूचि के बाप और सगे व चचेरे भाईयों और जीजा ने मिलकर झूठी इज्जत की दुहाई देते हुए दोनों की गोली मारकर हत्या की थी। पुलिस ने इसकी खुलासा करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना की रिपोर्ट मृतक युवती की मां की ओर से दर्ज कराई गई है। बताते चलें कि सीतापुर के रामकोट थाना क्षेत्र में बीती 26 जून से घर से गायब एक प्रेमी युगल की सनसनीखेज मौत का मामला प्रकाश में आया था। दोनों का शव मरने वाले युवक के खेत में पड़े मिले हैं। शवों से उठती दुर्गंध औऱ सड़न से आसपास के लोगों को इसकी जानकारी हुई थी। घटना के बाद यह बात खुलकर सामने आई थी कि रामकोट थाना क्षेत्र में सकरापुर गांव निवासी हरिकांत मिश्रा की पुत्री रुचि मिश्रा (20) व गांव के ही सुभाष पांडे (23) का पु...