Friday, March 13सही समय पर सच्ची खबर...

Author: admin

बांदा में करंट लगने से किसान की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

बांदा में करंट लगने से किसान की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Breaking News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः पैलानी थाना क्षेत्र के खप्टिहाकला में नया डेरा के किसान रामकुमार निषाद (50) की करंट लगने से मौत हो गई। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। बताते हैं कि रामकुमार निजी नलकूप के पास बने खंभे पर चढ़कर बिजली ठीक कर रहा था। इस दौरान अचानक खंभे में कंरट आ गया। करंट लगने से किसान खंभे से दूर जा गिरा। आसपास के लोगों ने उसे उठाकर परिजनों के साथ जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया। वहां से उसे गंभीर हालत में कानपुर रिफर कर दिया गया। उसकी मौत हो गई। मामले में एसडीएम सुरेंद्र यादव ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद नियमानुसार पीड़ित की मदद की जाएगी।...
बांदा में 60 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव मिला, हत्या की आशंका

बांदा में 60 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव मिला, हत्या की आशंका

Breaking News, Today's Top four News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले के नरैनी कोतवाली क्षेत्र में एक 60 वर्षिय अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। मरने वाले की पहचान नहीं हो पा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टमके लिए भेज दिया है। बताया जाता है कि कस्बा के मुख्य चौराहे पर बने प्रतीक्षालय में कस्बे के लोगों ने एक लगभग 60 वर्षिय वृद्ध का शव पड़ा देखा। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। मरने वाली की पहचान कराने की पुलिस ने काफी कोशिश की। लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कुछ लोगों का कहना है कि मरने वाला व्यक्ति चित्रकूट से अमावस्या मेला से लौटने वाला श्रद्धालु हो सकता है। वहीं कुछ लोगों ने मामले में हत्या की भी आशंका जाहिर की है। लोगों का कहना है कि हो सकता है कि उसकी हत्या करके शव को यहां डाल दिया गया हो। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट...
वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, हवाई अड्डे पर स्वागत, आजमगढ़ में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का शिलान्यास

वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, हवाई अड्डे पर स्वागत, आजमगढ़ में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का शिलान्यास

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश
समरनीति न्यूज, लखनऊः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत वाराणसी पहुंच गए हैं। हवाई अड्डे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल रामनाइक ने उनका स्वागत किया। कुछ देर बाद पीएम मोदी वहां से आजमगढ़ के लिए रवाना हो जाएंगे। वहां पीएम करोड़ों की कई परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी पहुंच चुके हैं और वहां से जल्द ही आजमगढ़ के लिए रवाना हो जाएंगे। अपने दो दिवसीय यूपी दौरे पर आज वाराणसी पहुंचे पीएम मोदी का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ योगी और राज्यपाल रामनाईक ने स्वागत किया। तय कार्यक्रम के अनुसार पीएम मोदी आजमगढ़ और मिर्जापुर के अलावा वाराणसी में कई परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। आजमगढ़ में आज पीएम पूर्वांचल एक्सप्रेस का शिलान्यास करेंगे और जनसभा को भी संबोधित करेंगे। वहां से वाराणसी लौटकर पीएम मोदी 33 अन्य परियोजनाओं का भी उद्घाटन करेंगे।...
झांसी में नाबालिग से तांत्रिक ने की दुष्कर्म का प्रयास, पिता ने पहुंचकर बचाई इज्जत

झांसी में नाबालिग से तांत्रिक ने की दुष्कर्म का प्रयास, पिता ने पहुंचकर बचाई इज्जत

Breaking News, Today's Top four News, झाँसी, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, झांसीः जिले के मोठ थाना क्षेत्र में एक दरिंदे तांत्रिक ने एक गांव में एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का प्रयास किया। लेकिन समय रहते लड़की के पिता ने बेटी की इज्जत बचा ली। बाद में आसपास के लोगों ने तांत्रिक को पकड़ने का प्रयास किया। लेकिन वह मौके पर मचे बवाल का फायदा उठाकर भागने में कामयाब रहा। इस मामले में पीड़िता पिता की ओर से मोठ थाना पहुंचकर आरोपी तांत्रिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।        ...
शारदा, घाघरा और बनबसा बैराज पर भारी बारिश, नदियों में उफान से तबाही की आशंका तेज

शारदा, घाघरा और बनबसा बैराज पर भारी बारिश, नदियों में उफान से तबाही की आशंका तेज

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश
समरनीति न्यूज, लखनऊः पहाड़ों पर बारिश से शारदा और घाघरा नदियों का जलस्तर एकाएक बढ़ गया है। इससे लखीपुर व आसपास के तराई इलाके में बाढ़ जैसी तबाही की आशंका बढ़ गई है। विभाग की मानें तो शारदा बैराज से पानी का डिस्चार्ज भी बढ़ गया है। शारदा बैराज से करीब 1.26 लाख क्यूसेक पानी का डिस्चार्ज हो रहा है। वहीं गिरिजा बैराज से घाघरा में 1.3 लाख क्यूसेक पानी का डिस्चार्ज किया जा रहा है। शारदा बैराज से करीब 1.26 लाख क्यूसेक और गिरिजा बैराज से घाघरा में 1.3 लाख क्यूसेक पानी का हो रहा डिस्चार्ज  वहीं लगातार बारिश से पानी का स्तर उपर उठता जा रहा है जो आने वाले दिनों में भारी तबाही मचा मचा सकते हैं। इससे लखीमपुर ही नहीं आसपास के तराई इलाके व सीतापुर, बहराइच और अन्य जिलों में भी नदियों के आसपास वाले इलाकों में भारी तबाही मचा सकते हैं। इसे लेकर प्रशास ने सतर्क हो गया है। प्रशासन ने बचाव कार्यों को और ...
साक्षी महाराज का बड़ा बयान, 2019 में जाने से पहले शुरू होगा राम मंदिर निर्माण 

साक्षी महाराज का बड़ा बयान, 2019 में जाने से पहले शुरू होगा राम मंदिर निर्माण 

Breaking News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, बांदाः उन्नाव में भाजपा सांसद साक्षी महाराज का बड़ा बयान आया है। उन्होंने कहा है कि 2019 लोकसभा चुनाव में जाने से पहले मंदिर का निर्माण शुरू हो जाएगा। भाजपा सांसद ने कहा कि राम मंदिर मामले में कोर्ट से कभी भी निर्णय हो सकता है। साथ ही कहा है कि अगर कोर्ट से निर्णय नहीं भी होता है हमारी धर्म संसद होगी। कहा कि साधू-सन्यासी धर्म संसद में बैठकर निर्णय लेंगे। इस दौरान साक्षी महाराज ने विपक्षी पार्टियों पर भी जमकर हमला बोला। कहा कि शशि थरूर ने हिंदू पाकिस्तान का बयान देकर पूरे राष्ट्र का अपमान किया है। इसके लिए कांग्रेस को देश से माफी मांगनी चाहिए और शशि थरूर को पार्टी से निकाल देना चाहिए।       संबंधित खबरः आयोध्या में सरयू के तट पर 150 मुस्लिम वज़ू कर पढ़ेंगे कुरान, राममंदिर बनाने को मांगेंगे दुआ  ...
रणबीर फिर नजर आएंगे भंसाली की Movie में, बस साथ नहीं होंगी दीपिका

रणबीर फिर नजर आएंगे भंसाली की Movie में, बस साथ नहीं होंगी दीपिका

एंटरटेनमेंट
मंनोरंजन डेस्कः साल की starting में संजय लीला भंसाली, रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने मिलकर थिएटर्स में जी-तोड़ कमाई की। अपनी सबसे बड़ी विवादित फिल्‍म ‘पद्मावत’ से। हां, हालांकि फिल्‍म के रिलीज़ होने से पहले लोगों ने इसका जमकर विरोध किया था। ऐसा लग रहा था फिल्‍म तो रिलीज़ ही नहीं हो पाएगी, लेकिन फिल्‍म रिलीज़ हुई और इसने जबरदस्‍त कमाई की। तीनों की तिगड़ी खूब हिट हुई। इस फिल्‍म के हिट होने के बाद अब फिर खबर सुनने को मिल रही है कि संजय लीला भंसाली एक बार फिर से रणवीर सिंह के साथ नई फिल्‍म बनाने जा रहे हैं, लेकिन इस बार उनके साथ दीपिका पादुकोण नजर नहीं आएंगी। है न चौंकाने वाली बात। आखिर उनके साथ फिर कौन नजर आएगा, आइए जानें यहां। That is the news  खबर कुछ ऐसी मिली है कि एक्‍ट्रेस आलिया भट्ट और रणवीर सिंह ने हाल ही में जोया अख्तर की ...
ब्रेस्लेट नेल आर्ट ट्राई किया क्या, नहीं तो जल्दी देखिए यहां

ब्रेस्लेट नेल आर्ट ट्राई किया क्या, नहीं तो जल्दी देखिए यहां

एंटरटेनमेंट
लाइफ़स्‍टाइल डेस्‍कः नेल आर्ट के बारे में तो आप लोग भी बहुत अच्‍छे से जानते होंगे। वैसे बता दें कि अब नेल आर्ट के लिए आपको अपनी पसंद ज़रा अपडेट करने की जरूरत है। ज्‍़यादा फेर में मत पड़िए, इसका जवाब भी हम देते हैं आपको। दरअसल इस क्रम में आजकल ब्रेस्‍लेट नेल आर्ट ज्‍यादा ट्रेंडी हो चला है। इसको इस्‍तेमाल कर आप अपने हाथों को एक अलग लुक और अदा दे सकते हैं। देखिए, कैसे। यहां मिलेंगे सभी सवालों के जवाब  जी हां, ब्रेसलेट नेल आर्ट। आपको अगर नेल आर्ट पसंद है तो इस समय ब्रेसलेट नेल आर्ट को आज़माना बिल्‍कुल न भूलें। अब आप भी अगर सोच में पड़ गए हैं कि आखिर ये ब्रेसलेट नेल आर्ट क्‍या है। क्‍या नाखूनों के लिए भी किसी तरह के ब्रेसलेट मार्केट में आए हैं, तो आपको बता दें कि ऐसा बिल्‍कुल भी  नहीं है। दरअसल इस ब्रेसलेट नेल आर...
बांदा में नकली एसपी के साथ असली सिपाही गिरफ्तार, पिस्टल, 23 कारतूस और इनोवा गाड़ी बरामद

बांदा में नकली एसपी के साथ असली सिपाही गिरफ्तार, पिस्टल, 23 कारतूस और इनोवा गाड़ी बरामद

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में आज एक चौंकाने वाला घटनाक्रम के तहत पुलिस ने एक नकली एसपी यानि पुलिस अधीक्षक को असली सिपाही और उसके साथी के साथ गिरफ्तार करते हुए अवैध वसूली के गौरखधंधे का खुलासा किया। इतना ही नहीं नकली एसपी को उस वक्त गिरफ्तार किया गया जब वह नीली बत्ती लगी इनोवा कार से ट्रकों से अवैध वसूली कर रहा था। कार को भी बिल्कुल असली पुलिस अधिकारी की गाड़ी की तरह तैयार कर रखा गया था। पुलिस को इन लोगों के पास से एक 32 बोर का पिस्टल और दो मैग्जीन के साथ 24 कारतूस भी बरामद हुए हैं। तीनों को धोखाधड़ी और आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई करके जेल भेजा जा रहा है। पकड़ा गया सिपाही अमेठी जिले में तैनात था जिसका तबादला लखनऊ हो चुका है। अमेठी में तैनात है पकड़ा गया सिपाही, लखनऊ तबादले के बाद साथी को नकली एसपी बनाकर शुरू कर दी वसूली   बांदा पुलिस को खबर मिली थी कि एक नीली बत्ती लगी गाड़ी जिले में...
पाकिस्तान लौट रहे नवाज व उनकी बेटी मरियम, एयरपोर्ट से सीधे भेजे जाएंगे जेल

पाकिस्तान लौट रहे नवाज व उनकी बेटी मरियम, एयरपोर्ट से सीधे भेजे जाएंगे जेल

दुनिया
समरनीति न्यूज, अंतरराष्ट्रीय डेस्कः पाकिस्तान के इतिहास में आज का दिन एक अलग घटनाक्रम के लिए याद किया जाएगा। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ और उनकी बेटी मरियम शरीफ अपने देश लौट रहे हैं और वहां हवाई अड्डे से उनको गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहां से सीधे उनको जेल भेज दिया जाएगा। नवाज की गिरफ्तारी से लेकर सुरक्षा तक के सारे इंतजाम कर लिए गए हैं। बताते हैं कि 10 हजार से ज्यादा पुलिस बल लाहौर हवाई अड्डे पर तैनात किया गया है ताकि नवाज शरीफ के समर्थक कोई गड़बड़ी न कर सकें। बताते चलें कि नवाज शरीफ और उनकी बेटी को पनामा पेपर लीड प्रकरण में भ्रष्टाचार के तीन मामलों में से एक मामले में सजा सुनाई गई है। नवाज शरीफ को 11 साल और उनकी बेटी मरियम को 7 साल की कैद की सजा सुनाई गई है। पाक के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ जेल जाने की परवाह किए बगैर पाक लौट रहे हैं और उनकी पत्नी इस समय वेंटिलेटर पर हैं औ...