Wednesday, November 11सही समय पर सच्ची खबर...

Author: समरनीति न्यूज

चाचा का भतीजे पर चुनावी हमला, पूछा- करोड़ों में टिकट बेच रही सपा, कहां गए समाजवादी सिद्धांत..?

चाचा का भतीजे पर चुनावी हमला, पूछा- करोड़ों में टिकट बेच रही सपा, कहां गए समाजवादी सिद्धांत..?

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019
समरनीति न्यूज, पॉलीटिकल डेस्कः लोकसभा चुनावी सरगर्मी के बीच प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के संरक्षक शिवपाल सिंह यादव ने समाजवादी पार्टी पर गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने सपा पर टिकट बेचने का आरोप लगाते हुए कहा कि समाजवाद को दरकिनार कर लोकसभा चुनाव में दस से 25 करोड़ रुपया लेकर समाजवादी पार्टी में टिकट बेचा गया है। शिवपाल सिंह यादव ने लखनऊ में कहा कि समाजवादी पार्टी अपने सिद्धांत को भूल चुकी है। सपा में अब समाजवाद के सिद्धांत को बेचा जा रहा है। भतीजे पर हमलावर चाचा    बाहर से आए नेताओं से दस, 15, 20 व 25 करोड़ रुपया देकर लोकसभा का टिकट दिया जा रहा है। समाजवाद की राह पर चलने वाला पार्टी का कार्यकर्ता कैसे इतनी बड़ी धनराशि पर टिकट प्राप्त करेगा। शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि सपा से तो उन लोगों को टिकट दिया जा रहा है जो कि समाजवादी के बारे में कुछ भी जानते तक नहीं। शिवपाल इतने पर भी नहीं रूके। आगे ...
सुसाइड करना चाहता है इस बड़े डायरेक्टर का यह एक्टर बेटा, ट्वीट कर बताई दिल की बात..

सुसाइड करना चाहता है इस बड़े डायरेक्टर का यह एक्टर बेटा, ट्वीट कर बताई दिल की बात..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, एंटरटेनमेंट
समरनीति न्यूज, मनोरंजन डेस्कः उदय चोपड़ा के ट्वीट कर बताया कि उनके मन में आ रहे आत्महत्या करने का ख्याल फिल्म अभिनेता उदय चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर पर्सनल लाइफ से जुड़ी कई बातों का खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि उनके मन में सुसाइड करने के ख्याल आ रहे थे फिर बाद में उन्होंने ट्वीट्स को डिलीट कर दिया। उन्होंने ट्वीट पर लिखा- 'मैंने कुछ घंटों के लिए अपना ट्विटर अकाउंट डी-एक्टिवेट कर दिया था मैंने महसूस किया कि मैं मौत के करीब हूं। यह अभूतपूर्व था। मुझे लगता है कि सुसाइड करने का यह अच्छा विकल्प है। मैं जल्द ही इसे स्थायी रूप से कर सकता हूं। निराशा की वजह भी की जाहिर  सिने जगत के जाने माने फिल्म निर्देशक यश चोपड़ा के छोटे बेटे उदय चोपड़ा काफी समय से बड़े पर्दे से दूर है। वह आखिरी बार धूम 3 फिल्म में नजर आए थे। यह फिल्म 2013 में रिलीज हुई थी। इसके बाद उन्...
तो अब ‘हाथ’ के सहारे मैदान में ताल ठोकेंगे भाजपा के ‘शत्रु’ शत्रुघ्न सिन्हा! 

तो अब ‘हाथ’ के सहारे मैदान में ताल ठोकेंगे भाजपा के ‘शत्रु’ शत्रुघ्न सिन्हा! 

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019
समरनीति न्यूज, पॉलिटिकल डेस्कः बिहार में एनडीए ने आज प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी, जिसमें पटना साहिब से सांसद और मशहूर अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा का नाम नहीं है। सूची में शत्रुघ्न सिन्हा का नाम न होने से किसी को कोई हैरानी नहीं हुई। दरअसल वह काफी समय से मोदी सरकार के खिलाफ आक्रामक मुद्रा में है। सार्वजनिक मंच से वह कई बार सरकार के खिलाफ बोल चुके हैं। इसलिए कयास लगाया जा रहा था कि बीजेपी उनसे किनारा करेगी और ऐसा हुआ भी। जल्द ही कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने की चर्चा  फिलहाल उनका कांग्रेस में अब जाना तय माना जा हा है। ऐसी चर्चा है कि वह कल दिल्ली में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और सोनिया गांधी के समक्ष पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगे। राजनीतिक गलियारों में काफी दिनों से ऐसी चर्चा थी कि शत्रुघ्न सिन्हा कांग्रेस का हाथ...
लखनऊ में सनसनी, कृष्णानगर में बैग के भीतर टुकड़ों में मिली महिला की लाश

लखनऊ में सनसनी, कृष्णानगर में बैग के भीतर टुकड़ों में मिली महिला की लाश

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः राजधानी के कृष्णानगर इलाके में सनसनीखेज हत्याकांड का मामला सामने आया है। एक महिला की बेरहमी से हत्या कर दी गई। हत्या के बाद उसके शव को टुकड़े-टुकड़े कर दिया गया। बाद में बैग में भरकर लोहिया ला विश्वविद्यालय के सामने पार्किंग के बाहर बेंच पर रख दिया गया। लावारिस बैग की सूचना पर पहुंची थी पुलिस, जांच में खुलासा  कई घंटे तक जब बैग को लेकर कोई नहीं आया तो आसपास के लोगों ने शक होने पर पुलिस को इसकी जानकारी दी। बैग के पास से दुर्गंध आ रही थी और जब पुलिस ने उसे खोला तो लोगों के होश उड़ गए। लगभग 35 से 40 साल उम्र की महिला का शव उसमें रखा मिला। महिला का सिर, हाथ अलग थे। बताया जाता है कि पुलिस को मौके से एक फटा हुआ पत्र भी मिला है। उसके सहारे पुलिस मामले की कड़ियां जोड़ने में जुटी है। क्राइम ब्रांच की टीम मामले की जांचकर रही है। ये भी पढ़ेंः लखनऊ में दुस्साहसिक वारदात, बदमाशो...
होलिका दहन में माया-अखिलेश के पोस्टर जलाने वाले भाजपा नेता के खिलाफ एफआईआर

होलिका दहन में माया-अखिलेश के पोस्टर जलाने वाले भाजपा नेता के खिलाफ एफआईआर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019, सीतापुर
समरनीति न्यूज, लखनऊः होलिका दहन के दौरान बसपा मुखिया मायावती और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के पोस्टर जलाने वाले भाजपा नेता राम बाबू दिवेदी कानूनी कार्रवाई के लपेटे में  हैं। विधान परिषद सदस्य राजेश यादव ने थाने में आरोपी भाजपा नेता व उसके समर्थकों के खिलाफ तहरीर दी थी। इसके बाद अब मामला दर्ज कर लिया गया है। बताते चलें कि भाजपा नेता रामबाबू व उसके समर्थकों ने बाराबंकी के कस्बा रामनगर में होलिका दहन के दौरान बीती 19 मार्च को माया व अखिलेश के पोस्टर जलाए थे। अखिलेश ने खुद ट्वीट कर दिया था बयान   इसपर अखिलेश और उनके समर्थकों ने विरोध दर्ज कराया था। इतना ही नहीं विधान परिषद सदस्य राजेश यादव ने आरोपी भाजपा नेता और उसके समर्थकों के खिलाफ कार्रवाई के लिए तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। खुद सपा मुखिया अखिलेश यादव ने होलिका दहन में अपने व मायावती के पोस्टर जलाए जाने को लेकर भाजपा पर तंज कसा था। य...
फतेहपुर सीकरी से राजबब्बर, बांदा से बाल कुमार और बिजनौर से नसीमुद्दीन मैदान में..

फतेहपुर सीकरी से राजबब्बर, बांदा से बाल कुमार और बिजनौर से नसीमुद्दीन मैदान में..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बांदा, बुंदेलखंड, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019
समरनीति न्यूज, पालिटिकल डेस्कः कांग्रेस ने यूपी के लिए अपने 9 और उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है। उम्मीदवारों की इस लिस्ट में कांग्रेस ने कुल 35 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है। बाकी उम्मीदवार उड़ीसा, महाराष्ट्र, जम्मू-कश्मीर, छत्तीसगढ़, तमिलनाडू और पुडूचेरी जैसे राज्य शामिल हैं। यूपी के जिन 9 उम्मीदवारों के नाम इस सूची में प्रकाशित किए गए हैं उनमें कई दल बदलकर कांग्रेस में आए बड़े चेहरे भी शामिल हैं। मुरादाबाद से इमरान, हरदोई से वीरेंद्र, कौशांबी से गिरीश चंद्र उम्मीदवार  कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर को फतेहपुर सीकरी से मैदान में उतारा है। वहीं बसपा से कांग्रेस में शामिल हुए नसीमुद्दीन सिद्दीकी को बिजनौर लोकस भा सीट से उम्मीदवार बनाया गया है। नसीमुद्दीन बांदा जिले के रहने वाले हैं। वहीं बांदा लोकसभा सीट से कांग्रेस ने मिर्जापुर से पूर्व सपा सांसद बाल कुमार पटेल को उम्मीद...
लोकसभा बदायूंः दो बार हार के बावजूद बीजेपी का फिर संघमित्रा पर दांव…

लोकसभा बदायूंः दो बार हार के बावजूद बीजेपी का फिर संघमित्रा पर दांव…

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019
समरनीति न्यूज, पॉलिटिकल डेस्कः पश्चिमी उत्तर प्रदेश का बदायूं लोकसभा क्षेत्र समाजवादी पार्टी का गढ़ है। सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के भतीजे धर्मेंद्र यादव अभी यहां से सांसद हैं। वह लगातार दो बार यहां से चुनाव जीत चुके हैं। पिछले 6 लोकसभा चुनाव से समाजवादी पार्टी इस सीट पर अजेय है। इस बार बीजेपी ने यहां से धर्मेंद्र यादव को चुनौती पेश करने के लिए संघमित्रा मौर्य को मैदान में उतारा है। संघमित्रा, धर्मेंद्र यादव को कितना टक्कर दे पायेंगी यह चुनाव बाद पता चलेगा लेकिन सपा के गढ़ में बीजेपी के लिए चुनौती पेश कर आसान नहीं होगा क्योंकि बसपा का भी साथ सपा के साथ है। बदायूं में 1952 में पहला लोकसभा चुनाव हुआ था। 1952 में हुआ था पहला लोकसभा चुनाव  शुरुआती दौर में कांग्रेस का मिला जुला असर था। 1996 से समाजवादी पार्टी ने यहां पहली बार चुनाव जीता। इसके बाद से यहां सपा का एक छत्र राज है। 2009 में...
अब बीजेपी की पिच पर राजनीति के चौक्के-छक्के मारेंगे गौतम गंभीर..

अब बीजेपी की पिच पर राजनीति के चौक्के-छक्के मारेंगे गौतम गंभीर..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019, सीतापुर
समरनीति न्यूज, पॉलिटिकल डेस्कः क्रिकेटर गौतम गंभीर ने आज भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन कर लिया। बीते काफी समय से इसकी अटकलें लगाई जा रही थीं कि वह लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं। अब, इसकी पुष्टि होती दिख रही है। गौतम गंभीर जहां अपनी बेवाक बयान से अक्सर सुर्खियों में रहते हैं तो वहीं शहीदों के मदद की वजह से भी उनकी खूब वाहवाही होती रही है। दरअसल, बीते काफी समय में गौतम गंभीर देश के राजनीतिक मुद्दे और माहौल पर खुले तौर पर अपने विचार रखे हैं। गंभीर के लगातार ऐसे ही बयान और ट्वीट के कारण चर्चाएं थीं कि वह राजनीति में आ सकते हैं। सामाजिक कार्यों में आगे हैं गंभीर  वह हर बार सरकार की नीतियों की आलोचना करते रहे हैं, देशभक्ति के मुद्दे पर खुलकर सामने आते हैं और राष्ट्रवाद की बात करते हैं। गौतम गंभीर ने पार्टी में शामिल होने के बाद कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्...
जतिन ने ट्वीट कर साधे एक तीर से कई निशाने, कांग्रेस छोड़ने की अटकलों पर ऐसे लगाया विराम..

जतिन ने ट्वीट कर साधे एक तीर से कई निशाने, कांग्रेस छोड़ने की अटकलों पर ऐसे लगाया विराम..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019, सीतापुर
समरनीति न्यूज, पॉलीटिकल डेस्कः कांग्रेस नेता जितिन प्रसाद ने आज एक ट्वीट कर एक तीर से कई निशाने को साधा है। दरअसल राजनीतिक गलियारों में चर्चा थी कि जितिन प्रसाद बीजेपी में शामिल होने जा रहे हैं। बीजेपी में शामिल होने के पीछे की वजह कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी से नाराजगी बतायी जा रही थी। फिलहाल उनके ट्वीट से बीजेपी में शामिल होने के सारे कयासों पर विराम लग गया है। तेज थीं जितिन के भाजपा में जाने की खबरें  कांग्रेस नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने आज ट्वीट कर बीजेपी पर निशाना साधा। उन्होंने ट्विटर पर अमित शाह को संबोधित करते हुए लिखा है कि अमित जी, बीजेपी4इंडिया के कारण रोजगार की जो भयावह समस्या देश में व्याप्त है वह उत्तर प्रदेश में और भी गहरी है। कांग्रेस इसको दूर करने हेतु संघर्षरत है, हम यह संघर्ष और तेज करेंगे। आपके ...