Sunday, November 8सही समय पर सच्ची खबर...

Author: समरनीति न्यूज

बांदा में छात्रों में विवाद, चाकू से हमले में एक छात्र घायल, गंभीर हालत में कानपुर रेफर

बांदा में छात्रों में विवाद, चाकू से हमले में एक छात्र घायल, गंभीर हालत में कानपुर रेफर

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः शहर में छात्रों के बीच बाइकें टकराने के बाद विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि नौबत चाकूबाजी तक जा पहुंची। एक छात्र ने अपने साथी के साथ मिलकर दूसरे छात्र पर चाकू से हमला कर दिया। चाकू छात्र के गले और पैर में लगा। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोपी दोनों छात्र वहां से फरार हो गए। बाद में घायल छात्र को अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां इलाज के दौरान छात्र को गंभीर हालत में डाक्टरों ने कानपुर रेफर कर दिया। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। हालांकि पीड़ित परिवार की ओर से कोतवाली में अभी तहरीर नहीं दी गई है। बाइकें टकराने से हुआ विवाद   बताया जाता है कि शहर के मर्दननाका निवासी छात्र इस्तियाक (22) पुत्र इदरिस बीएससी का छात्र है जो बुधवार शाम कोचिंग सेंटर से पढ़कर कालूकुआं अपने घर वापस जा रहा था। बताते हैं कि इसी दौरान रास्ते में उसकी बाइक एक दूसरे छात्र की बाइक से टक...
मिट्टी की रार पर थर्राई थी राजधानी, अंसल में प्रापर्टी डीलर सुनील सिंह पर गोलियां बरसाने वाले दो शूटर समेत 3 गिरफ्तार

मिट्टी की रार पर थर्राई थी राजधानी, अंसल में प्रापर्टी डीलर सुनील सिंह पर गोलियां बरसाने वाले दो शूटर समेत 3 गिरफ्तार

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः चार दिन पहले राजधानी में प्रापर्टी डीलर सुनील सिंह के उपर हुए कालिताना हमले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। दरअसल, पुलिस ने दो शूटरों को गिरफ्तार करते हुए दावा किया है कि चार दिन पहले के पीजीआई के पॅाश इलाके अंसल में प्रापर्टी डीलर सुनील सिंह पर हमले का कारण मिट्टी के उठान को लेकर हुई रार थी जिसे आशीष सिंह नाम के मुख्य आरोपी ने अंजाम दिलाया था और हमले में घायल प्रापर्टी डीलर से उसका इसी के चलते पुराना विवाद भी था। इंतकाम की आग और मिट्टी के उठान के धंधे पर वर्चस्व ही इस वारदात की वजह बन गई। बीते शनिवार 3 अगस्त को पीजेआई के अंशल में हुई थी वारदात   पुलिस ने एक टाटा सफारी गाड़ी, एक .30 रिवाल्वर, एक .315 बोर तमंचे और कारतूसों के साथ दो हमलावरों को गिरफ्तार करने का दावा किया है। हालांकि मुख्य आरोपी समेत दो आरोपी अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं जिनकी तलाश में पुलिस टीमें लगी ...
अब नहीं रहीं भाजपा की कद्दावर नेता सुषमा स्वराज, हार्ट अटैक से हुआ निधन

अब नहीं रहीं भाजपा की कद्दावर नेता सुषमा स्वराज, हार्ट अटैक से हुआ निधन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, नई दिल्लीः भाजपा की कद्दावर नेता एवं पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का मंगलवार देर रात दिल का दौरा पड़ने से 67 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। बता दें कि मंगलवार शाम को केंद्र सरकार द्वारा धारा-370 हटाने के बाद सुषमा स्वराज द्वारा ट्वीट करके बधाई दी गई। इसके कुछ घंटे बाद ही उन्हें हार्ट अटैक पड़ा। इसके बाद उनको रात करीब सवा 10 बजे एम्स में भर्ती कराया गया। वहां उनका निधन हो गया। परिवार में उनकी बेटी और पति राजकौशल हैं। आज होगा अंतिम संस्कार   बताया जाता है कि बुधवार सुबह 11 बजे तक उनका पार्थिव घर पर रखा जाएगा, ताकि लोग उनके अंतिम दर्शन कर सकें। इसके बाद दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक पार्टी कार्यालय में रखा जाएगा। दोपहर 3 बजे उनकी अंतिम यात्रा निकाली जाएगी। बाद में लोधी रोड के शवदाह गृह में उनका अंतिम संस्कार होगा। यह था सुषमा का अंतिम ट्वीट  बता दें कि मंगलवार शाम...
धारा-370 हटने पर लोक गायिका मालिनी अवस्थी बोलीं, हर हिंदुस्तानी को गर्व

धारा-370 हटने पर लोक गायिका मालिनी अवस्थी बोलीं, हर हिंदुस्तानी को गर्व

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, एंटरटेनमेंट, कानपुर, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कानपुरः एक ओर जहां धारा-370 की विदाई पर पूरे देश में बधाईयों का दौर चल रहा है, वहीं देश के दिग्गजों की प्रतिक्रियाएं भी खूब आ रही हैं। सुप्रसिद्ध लोक गायिका मालिनी अवस्थी ने भी जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटाने का स्वागत किया है। साथ ही कहा कि सरकार के इस फैसले से देश ने सोमवार को ही अपनी आजादी का जश्न मना लिया है। उन्होंने कहा कि आज हर हिंदुस्तानी खुद पर गर्व महसूस कर रहा है। मालिनी ने कहा कि उनकी पीढ़ी के कई लोग यह मान बैठे थे कि उनके जीवन काल में कश्मीर की समस्या का हल नहीं निकल सकेगा, लेकिन केंद्र सरकार ने दृढ़ इच्छा शक्ति के साथ समस्या का हल कर दिया। बोलीं-आगे बढ़कर कश्मीर व कश्मीरियत को अपनाएं कहा कि पूर्व की सरकारें कश्मीर को हमेशा विवाद का केंद्र बनाती रहीं, लेकिन अब केंद्र सरकार के इस फैसले से विकास के रास्ते खुल गए हैं। लोक गायिका ने कहा कि अब हमारी जिम्मेद...
बांदा में आग से झुलसी युवती ने दम तोड़ा, हत्या का आरोप

बांदा में आग से झुलसी युवती ने दम तोड़ा, हत्या का आरोप

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः करतल चौकी के भवानीपुर गांव निवासी युवती को बीती 28 जुलाई को संदिग्ध हालात में आग से जल जाने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां इलाज के दौरान सोमवार देर रात उसने दम तोड़ दिया। मृतक विवाहिता की मां ने अपने दामाद पर दहेज के लिए उसकी बेटी की हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। भवानीपुर गांव निवासी शोभना (23) पत्नी रामचंद्र बीती 28 जुलाई को घर में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग जाने के कारण झुलस गई थी। 28 जुलाई को संदिग्ध हालात में जली थी विवाहिता   उसके पति का कहना था कि मच्छर भगाने के लिए आग जलाते समय आग लगने से उसकी पत्नी जल गई थी। हालांकि मामला संदिग्ध था। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी हालत लगातार गंभीर बनी हुई थी। सोमवार रात उसकी मौत से परिजन बेहाल हो गए। मृतका की मां गेंदा रानी निवासी ग...
आगरा एक्सप्रेस-वे पर श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर ट्राली को बस ने मारी टक्कर, दो की मौत, 17 घायल

आगरा एक्सप्रेस-वे पर श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर ट्राली को बस ने मारी टक्कर, दो की मौत, 17 घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर/उन्नावः मंगलवार सुबह उन्नाव जिले में आगरा एक्सप्रेस-वे पर एक भीषण हादसा हो गया। इस दौरान दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 12 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घायल और मृतक श्रद्धालु थे और दर्शन करने जा रहे थे। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया। शवों को पोस्टमार्टम को भेजा गया है। कानपुर के बिल्हौर के बिर्रा गांव के हैं मृतक और घायल   बताया जाता है कि बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र में आगरा एक्सप्रेस-वे पर कानपुर के बिल्हौर के बिर्रा गांव के लोग ट्रैक्टर ट्राली से बाराबंकी स्थित लोधेश्वर महादेव के दर्शन करके लौट रहे थे। इसी दौरान ट्रैक्टर ट्राली में पीछे से एक तेज रफ्तार बस ने टक्कर मार दी। इससे ट्राली के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार...
रिफाइंड लदा तेज रफ्तार ट्रक पेड़ से टकराया, फिर धू-धूकर जलकर हुआ राख

रिफाइंड लदा तेज रफ्तार ट्रक पेड़ से टकराया, फिर धू-धूकर जलकर हुआ राख

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, फतेहपुरः राजस्थान से रिफाइंड लेकर बिहार जा रहा एक ट्रक मंगलवार तड़के सुबह तेज रफ्तार में अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराया। इसके बाद ट्रक में आग लग गई और देखते ही देखते ऊंटी लपटे उठने लगीं। आग रिफाइंड के कारण और भड़क उठी और पूरा ट्रक चलकर राख हो गया। बाद में सूचना पाकर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ी ने आग को काबू किया। हालांकि इस दौरान किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है। फतेहपुर जिले के भेलगांव के पास तड़के सुबह हादसा   बताया जाता है कि राजस्थान के अलवर जिले के नौगांव निवासी मंगल सिंह रविवार को ट्रक पर रिफाइंड के टीन लादकर बिहार के पटना के लिए रवाना हुआ था। मंगलवार तड़के सुबह करीब 3 बजे भेलगांव के पास नींद आने के कारण चालक ने गाड़ी से नियंत्रण खो दिया। तेज रफ्तार ट्रक सड़क किनारे पेड़ से जा टकराया। इससे ट्रक में तुरंत ही आग लग गई। चालक और खलासी ने कूदकर अपनी जान बचाई। इ...
उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता के बाद अब वकील को भी एयर लिफ्ट के जरिए भेजा जा रहा दिल्ली एम्स

उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता के बाद अब वकील को भी एयर लिफ्ट के जरिए भेजा जा रहा दिल्ली एम्स

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता को दिल्ली के एम्स अस्पताल में एयर लिफ्ट के जरिए शिफ्ट कर दिया गया है। अब उनके वकील महेंद्र सिंह को भी दिल्ली इलाज के लिए एयर लिफ्ट किया जा रहा है। दुष्कर्म पीड़िता को ट्रैफिक पुलिस ने कड़ी सुरक्षा घेरे में सोमवार शाम केजीएमयू के ट्रॉमा सेंटर से से ग्रीन कॉरिडोर बनाकर मात्र 38 मिनट में एयरपोर्ट पहुंचा दिया। सोमवार शाम को पीड़िता को भेजा गया था दिल्ली   सोमवार शाम 6.24 बजे करीब सीआरपीएफ और पुलिस की कड़ी सुरक्षा के घेरे में पीड़िता को एंबुलेंस के जरिए निकाला गया। 7:02 बजे पीड़िता एयरपोर्ट पहुंची और वहां से एयर लिफ्ट करके पीड़ता को एम्स ट्रॉमा केयर, दिल्ली ले जाया गया। वहां उसका इलाज भी शुरू हो गया है। इसके बाद पीड़िता के अधिवक्ता महेंद्र सिंह को भी ट्रॅामा सेंटर से एयरपोर्ट ले जाया गया। उनको भी सीआरपीएफ की मौज...
बांदा शहर में युवक की हत्या कर शव झाड़ियों में फेंक गए हत्यारे

बांदा शहर में युवक की हत्या कर शव झाड़ियों में फेंक गए हत्यारे

Breaking News, Today's Top four News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः बांदा शहर में शटरिंग का काम करने वाले एक युवक की घर से बुला ले जाकर हत्या करने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। हत्या का आरोप उसी के साथियों पर लग रहा है। हत्या का कारण लेन-देन का विवाद बताया जा रहा है। शव को देखकर लग रहा है कि हत्या किसी धारदार हथियार से सिर पर प्रहार करके की गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है।बताया जाता है कि शहर के निम्निपार मुहल्ले का रहने वाला नारायण राजपूत (28) वर्ष पुत्र बच्ची लाल शटरिंग बनाने का काम करता था। घर से बुलाकर ले गए थे दो साथी    रविवार सुबह उसके साथी विजय और प्रकाश उसे घर से बुलाकर ले गए। इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। बाद में उसका शव कच्चे तालाब के पास रेल पटरी के किनारे झाड़ियों में पड़ा मिला। उसके घर न लौटने पर परिवार वाले तलाश करने निकले, लेकिन कुछ पता नहीं चला। देर रात परिवार वालों को शव ...
बांदा में महिला हार्पर क्लब की सदस्यों ने रंगारंग कार्यक्रम करके मनाई हरियाली तीज

बांदा में महिला हार्पर क्लब की सदस्यों ने रंगारंग कार्यक्रम करके मनाई हरियाली तीज

Breaking News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः शहर के एक होटल में महिला हार्पर क्लब ओल्ड की सदस्यों ने बड़ी ही धूमधाम के साथ हरियाली तीज मनाई। इस कार्यक्रम में क्लब की 125 से अधिक सदस्यों और पदाधिकारियों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान कई रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। एकल नृत्य, समूह नृत्य, गजल, भजन, लोकनृत्य, लोकगीत और कवि सम्मेलन जैसे कार्यक्रमों के प्रस्तुतीकरण ने सबका मनमोह लिया। मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक की पत्नी कोमल साहा रहीं। संचालन सुनील कुमार सनी और निशा गुप्ता ने किया। महिला सदस्यों ने आयोजित किए रंगारंग कार्यक्रम   इनको महिला हार्पर क्लब की अध्यक्षा आशा सिंह व सचिव संतोष गुप्ता सहित कई वरिष्ठ सदस्यों ने सम्मानित भी किया। सावन तीज के दिन ही फ्रेडशिप-डे भी होने के कारण महिलाओं में दोगुना उत्साह देखने को मिला। ये सदस्या और अतिथि रहे मौजूद   इस दौरान नंदिता गोयल, मंजू बंसल, अर्चन...