Sunday, November 8सही समय पर सच्ची खबर...

Author: समरनीति न्यूज

फतेहपुर के आउटर पर खड़ी हुई वंदे भारत एक्स. ट्रेन, आनन-फानन पहुंचे अधिकारी, यह थी वजह..

फतेहपुर के आउटर पर खड़ी हुई वंदे भारत एक्स. ट्रेन, आनन-फानन पहुंचे अधिकारी, यह थी वजह..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, फतेहपुरः शुक्रवार को नई दिल्ली से बनारस जाते वक्त सुपर सेमी वंदे भारत एक्सप्रेस कानपुर से निकलने के बाद फतेहपुर रेलवे स्टेशन के आउटर पर जाकर अचानक रुक गई। रेलवे चालक दल ने तुरंत ही स्टेशन अधीक्षक और कंट्रोल रूम को सूचना दी। इसके बाद आनन-फानन में अधिकारी मौके पर पहुंचे। तब कहीं जाकर समस्या का निस्तारण हुआ और ट्रेन को वहां से रवाना किया गया। दरअसल,  एक मवेशी ट्रेन से टकराकर उसके इंजन में फंस गया। इसके बाद ट्रेन तकनीकि कारणों से रुक गई। मौके पर पहुंची टीम ने फटाफट निपटाया काम   यह घटना फतेहपुर रेलवे स्टेशन के आउटर पर आज सुबह करीब साढ़े 11 बजे हुई। इसके बाद ट्रेन के चालकों ने कट्रोल रूम और स्टेशन मास्टर को दी। ट्रेन के रुकने की जानकारी मिलते ही विभाग के अधिकारी और कर्मचारी हरकत में आ गए। बताते हैं कि अन्ना गाय ट्रेन के आगे आ गई। बाद में स्टेशन अधीक्षक राजीव लोचन शुक्ला मौके पर...
फिट इंडिया मूवमेंट, पं जेएन कालेज में छात्र-छात्राओं ने सीखे फिटनेस के टिप्स

फिट इंडिया मूवमेंट, पं जेएन कालेज में छात्र-छात्राओं ने सीखे फिटनेस के टिप्स

Breaking News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा फिट इंडिया मूवमेंट के मौके पर शहर के जेएन कालेज में भी छात्र-छात्राओं को फिटनेस के टिप्स दिए गए। इस मौके पर पीएम मोदी के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण कालेज के शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं को स्मार्ट क्लास में दिखाया गया। इसके बाद एक खास कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को फिटनेस के गुर सिखाए गए। छात्र-छात्राओं को बताया अनुशासित जीवन का महत्व   इस बात की जानकारी देते हुए महाविद्यालय के मनोज अस्थाना ने बताया कि प्राचार्य नंदलाल शुक्ल व खेल प्रभारी एसएन त्रिपाठी की इस कार्यक्रम में भागीदारी रही। छात्र-छात्राओं को अनुशासित तथा सामान्य एवं स्वस्थ जीवन जीने के लिए लिए प्रेरित किया गया। साथ ही आवश्यक व्यायाम और खेलकूद के साथ-साथ रहन-सहन के बारे में जानकारी दी गई। ये भी पढ़ेंः बांदा में नरैनी-गिरवां और फतेहगंज समेत 6 थानेदारों का तबादला...
मायावती बिजली का नंगा तार, जो छुएगा-वो मरेगा, योगी सरकार के नए मंत्री का बड़ा बयान

मायावती बिजली का नंगा तार, जो छुएगा-वो मरेगा, योगी सरकार के नए मंत्री का बड़ा बयान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, लखनऊ
समरनीति न्यूज, आगराः यूपी सरकार में हाल ही में मंत्री बनाए गए गिरिराज सिंह धर्मेश ने बसपा सुप्रीमो मायावती को लेकर बड़ा बयान दिया है। मंत्री ने मायावती की तुलना बिजली के नंगे तार से करते हुए कहा है कि मायावती बिजली के नंगे तार की तरह हैं जिसे छूने वाला मर जाता है और नष्ट हो जाता है। समाज कल्याण तथा अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति कल्याण राज्य मंत्री गिरिराज ने मायावती को बेईमान भी बताया। कहा, सपा को भी लोकसभा में दिया धोखा   कहा है कि बसपा सुप्रीमो मायावती कतई विश्वास के योग्य नहीं हैं और उन्होंने सभी को धोखा दिया है। कहा कि हाल के लोकसभा चुनाव में मायावती ने सपा से समझौता कर उसका उपयोग करके अपनी पार्टी को 10 सीटें दिलवाईं। कहा कि बाद में सपा को भी धोखा देकर उससे किनारा कर लिया। इतना ही नहीं योगी सरकार के मंत्री गिरिराज ने एक और बड़ा हमला मायावती पर बोला है। कांशीराम के निधन की जांच की मां...
पाकिस्तान ने बैलिस्टिक मिसाइल गजनवी का किया परीक्षण

पाकिस्तान ने बैलिस्टिक मिसाइल गजनवी का किया परीक्षण

Breaking News, Feature, Today's Top four News, दुनिया, भारत
समरनीति न्यूज, डेस्कः कश्मीर से धारा 370 हटने के बाद से बौखलाए पाकिस्तान ने भारत को लगातार गिदड़ भभकी देने के बीच बैलिस्टिक मिसाइल गजनवी का परीक्षण किया है। यह मिसाइल सतह से सतह पर 290 से 320 किलोमीटर की रेंज तक मार करने में सक्षम है जो 700 किलोग्राम विस्फोटक ले जा सकती है। इस परीक्षण से पहले पाकिस्तान ने अपना कराची एयरस्पेस बंदकर दिया था। दुनिया को तनाव का संदेश देने वाला कदम   पाकिस्तान का यह मिसाइल परीक्षण पूरी तरह से दुनिया को तनाव का संदेश देकर अपनी ओर ध्यान खींचने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है। भारत और पाकिस्तान के बीच समझौता है कि दोनों देश किसी भी मिसाइल परीक्षण की सूचना एक-दूसरे को तीन दिन पहले दे देंगे। ऐसे में पाकिस्तान ने बीती 26 अगस्त को ही भारत को इसकी जानकारी दे दी थी। ये भी पढ़ेंः Good News: चंदा मामा की राह चला भारत- प्रक्षेपण सफल, अंतरिक्ष की कक्षा में अपना चंद्रय...
यूपी में उपचुनाव के लिए बसपा ने घोषित किए उम्मीदवार, कानपुर में ब्राह्मण, हमीरपुर में मुसलिम और मानिकपुर से कोल.. 

यूपी में उपचुनाव के लिए बसपा ने घोषित किए उम्मीदवार, कानपुर में ब्राह्मण, हमीरपुर में मुसलिम और मानिकपुर से कोल.. 

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, उरई, चित्रकूट, झाँसी, बांदा, बुंदेलखंड, महोबा, लखनऊ, ललितपुर, हमीरपुर
समरनीति, लखनऊः यूपी में 12 सीटों पर होने वाले उपचुनावों के लिए बसपा ने अपने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है। बुधवार को बसपा की केंद्रीय कार्यकारिणी समिति की बैठक में प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी गई। इस दौरान कानपुर में कांग्रेस से पाला बदलकर आए देवी तिवारी को बसपा ने अपना प्रत्याशी बनाया है। कांग्रेस से पाला बदलकर आए हैं देवी तिवारी   वहीं हमीरपुर से नौशाद अली तथा मानिकपुर से राजनारायण को बसपा ने अपना प्रत्याशी घोषित किया है। नौशाद अली के बारे में बताया जाता है कि पूर्व माया सरकार में वह प्रमुख सचिव तथा कन्नौज में एमएलसी रह चुके हैं। वहीं देवी तिवारी 2012 में कानपुर की कल्याणपुर सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ चुके हैं जिसमें वह हार गए थे। वहीं बांदा-चित्रकूट क्षेत्र में मानिकपुर विधानसभा सीट के लिए बसपा ने मीरजापुर से राजनीतिक पारी खेलने वाले राज नारायण कोल ...
चित्रकूट में श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्राली पलटने से 20 घायल, 12 की हालत गंभीर

चित्रकूट में श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्राली पलटने से 20 घायल, 12 की हालत गंभीर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा/चित्रकूटः तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रैक्टर पलटने से जिले में 20 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में 12 को गंभीर हालत में पुलिस ने एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया। यह हादसा नया गांव थाना क्षेत्र में सुबह करीब 8 बजे सतना-चित्रकूट मार्ग के बगदरा घाटी में हुआ। मैहर दर्शन करके लौट रहे थे सभी अपने घर   बताया जाता है कि ट्रैक्टर पर सभी लोग मैहर से दर्शन करके चित्रकूट लौट रहे थे। हादसे का शिकार हुए लोग पहाड़ी थाना क्षेत्र के ममसी गांव के रहने वाले हैं।  सभी घायलों को अस्पताल भेजा गया। वहां सभी का उपचार शुरू किया गया। बताया जाता है कि 12 श्रद्धालुओं की हालत गंभीर है। उनको रेफर किया जा रहा है। ये भी पढ़ेंः थाने में पति-पत्नी ने खुद को जिंदा जलाया, रोता-बिलखता बेटा बनाता रहा वीडियो.....
प्राइवेट पार्ट में छिपाकर 25 हजार यूरो ले जा रही थी विदेशी महिला, सीआईएसएफ ने पकड़ा तो..

प्राइवेट पार्ट में छिपाकर 25 हजार यूरो ले जा रही थी विदेशी महिला, सीआईएसएफ ने पकड़ा तो..

Breaking News, Feature, दुनिया, भारत
समरनीति न्यूज, डेस्कः मुंबई हवाई अड्डे पर पश्चिमी अफ्रीका की एक महिला को अपने प्राइवेट पार्ट में 20 लाख रुपए (25 हजार यूरो) छिपाकर ले जाते हुए गिरफ्तार किया गया है। केंद्रीय औद्योगित सुरक्षाबल यानि सीआईएसएफ की ओर से यह जानकारी दी गई है। महिला से जब इतनी बड़ी रकम को ले जाने के संबंध में कागजात मांगे गए तो वह कोई जानकारी नहीं दे सकी। सीआईएसएफ की ओर से महिला को आगे की कार्रवाई के लिए सीमा शुक्ल विभाग के अधिकारियों को सौंप दिया गया है। पश्चिम अफ्रीका के शहर सेनेगल की है महिला   बताया जाता है कि मंगलवार को मुंबई हवाई अड्डे पर पश्चिम अफ्रीका के शहर सेनेगल की एक महिला रोखायतू ग्यूये बैंकाक जाने के लिए थाई एयरवेज की उड़ान पकड़ने पहुंची थी। इस दौरान छत्रपति शिवाजी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षा जांच के दौरान सीआईएसएफ की महिला सिपाही शिल्पा जैन को महिला पर कुछ शक हुआ। उन्होंने महिला की स...
बांदाः अब 30 को आगरा में ध्यानाकर्षण सभा करेंगे विद्युत इंजीनियर

बांदाः अब 30 को आगरा में ध्यानाकर्षण सभा करेंगे विद्युत इंजीनियर

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर संगठन की केन्द्रीय कार्यकारिणी के आहवान पर प्रदेश व्यापी क्षेत्रीय स्तर पर ध्यानाकर्षण सभा मुख्य अभियन्ता कार्यालय परिसर में तीसरे दिन जारी रही। शीर्ष उर्जा प्रबंधन पर हठधर्मिता और वादा खिलाफी का आरोप लगाते हुए जूनियर इंजीनियर का आंदोलन जारी है। जूनियर इंजीनियर संगठन द्वारा तीसरे दिन जारी रही ध्यानाकर्षण सभा  क्षेत्रीय सचिव आरपी सिंह ने बताया है कि आगरा में होने वाली सभा में बांदा क्षेत्र के चारों जिलों के समस्त अवर अभियंता, प्रोन्नत अभियंता शामिल होंगे। बुधवार को सभा में केंद्रीय पर्यवेक्षक के रूप में क्षेत्रीय अध्यक्ष मो सिद्दीक अहमद ने अध्यक्षता की। क्षेत्रीय स्तर पर आयोजन 3 दिवसीय सभा का बुधवार को समापन हो गया है। इसमें चारों जिलों के अवर अभियंता शामिल रहे। इस दौरान ज्ञानेश कुमार, केके कमल, निरंजन चैधरी, महेन्द्र कुरील, प...
दिल्ली में 88 साल की बुजुर्ग महिला तस्कर गिरफ्तार, 16 ग्राम हेरोइन हुई बरामद

दिल्ली में 88 साल की बुजुर्ग महिला तस्कर गिरफ्तार, 16 ग्राम हेरोइन हुई बरामद

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत
समरनीति न्यूज, डेस्कः आपको सुनने में भले ही यह बात थोड़ी अटपटी लगेगी, लेकिन है सौ फीसदी सच। दिल्ली में एक 88 साल की बुजुर्ग महिला मादक पर्दार्थों की तस्करी में गिरफ्तार हुई है। जी हां, यह कोई पहला मामला नहीं है, बल्कि राजरानी उर्फ तोपली नाम की यह महिला दिल्ली के इंद्रपुरी थाने की घोषित अपराधी भी है। पुलिस का कहना है कि राजरानी उर्फ तोपली नाम की यह बुजुर्ग महिला बीते 30 साल से मादक पदार्थों के इस धंधे से जुड़ी है और उसके खिलाफ इंद्रपुरी थाने में आबकारी और एनडीपीएस के कुल 9 मामले भी दर्ज हैं। तस्करी की दुनिया में हेरोइन अम्मा से है पहचान  वह कई बार जेल जा चुकी है और तस्करों की दुनिया में वह हेरोइन अम्मा के नाम से पहचानी जाती है। अबकी बार पुलिस ने उसे नारकोटिक्स की टीम के साथ 16 ग्राम हेरोइन रखने के जुर्म में गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि जिले के नारकोटिक्स स्कवाड में तैनात एएसआ...
हास्पिटल का ओटी टेक्निशियन निकला नर्स के पिता का हत्यारा, इस छोटे से सबूत ने खोली पोल..

हास्पिटल का ओटी टेक्निशियन निकला नर्स के पिता का हत्यारा, इस छोटे से सबूत ने खोली पोल..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः एक प्राइवेट अस्पताल से शुरू हुई नर्स और ओटी टेक्नीशियन की दोस्ती एक बड़े हत्याकांड का वजह बन गई। बेहद शातिराना अंदाज में हुए इस हत्याकांड को पुलिस ने काफी बारीकि से सुलझाया। दरअसल, हत्याकांड में एक दूसरे व्यक्ति पर अपहरण और हत्या का अंदेशा जताते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। फिर हत्यारों के एक सुराग ने पुलिस की जांच की सुईं दूसरी ओर घूमा दी। इसके बाद जो सच्चाई सामने आई, उसने लोगों के होश उड़ा दिए। बताया जाता है कि हत्या को मृतक की नर्स बेटी के दोस्त रहे ओटी टेक्नीशियन ने ही अंजाम दिया था। कत्ल की वजह हत्यारोपी का नर्स से शादी करने की जिद्द बनी, जिसका पिता विरोध करता था। कानपुर देहात क्षेत्र में मिला था शव   पिता ने बेटी के बेहतर भविष्य के लिए उसकी दूसरी जगह शादी तय कर दी थी। अब पुलिस हत्यारोपी टेक्नीशियन और उसके चचेरे भाई को जेल भेज रही है। पुलिस का कहना है कि दोनों...