समरनीति न्यूज, डेस्कः मुंबई हवाई अड्डे पर पश्चिमी अफ्रीका की एक महिला को अपने प्राइवेट पार्ट में 20 लाख रुपए (25 हजार यूरो) छिपाकर ले जाते हुए गिरफ्तार किया गया है। केंद्रीय औद्योगित सुरक्षाबल यानि सीआईएसएफ की ओर से यह जानकारी दी गई है। महिला से जब इतनी बड़ी रकम को ले जाने के संबंध में कागजात मांगे गए तो वह कोई जानकारी नहीं दे सकी। सीआईएसएफ की ओर से महिला को आगे की कार्रवाई के लिए सीमा शुक्ल विभाग के अधिकारियों को सौंप दिया गया है।
पश्चिम अफ्रीका के शहर सेनेगल की है महिला
बताया जाता है कि मंगलवार को मुंबई हवाई अड्डे पर पश्चिम अफ्रीका के शहर सेनेगल की एक महिला रोखायतू ग्यूये बैंकाक जाने के लिए थाई एयरवेज की उड़ान पकड़ने पहुंची थी। इस दौरान छत्रपति शिवाजी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षा जांच के दौरान सीआईएसएफ की महिला सिपाही शिल्पा जैन को महिला पर कुछ शक हुआ। उन्होंने महिला की सघन जांच की, इसके बाद महिला के जननांगों से 25 हजार यूरो बरामद हुए। बताते हैं कि सीआईएसएफ का कहना है कि इतनी बड़ी मात्रा में विदेशी मुद्रा ले जाने के संबंध में महिला कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखा सकी है। सीमा शुल्क के अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं।
ये भी पढ़ेंः पाकिस्तानी मूल की महिला ब्रिटिश सांसद को देखकर चलती बस में गंदी हरकत करने लगा शख्स..