Thursday, May 2सही समय पर सच्ची खबर...

चित्रकूट में श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्राली पलटने से 20 घायल, 12 की हालत गंभीर

अस्पताल में भर्ती घायल।

समरनीति न्यूज, बांदा/चित्रकूटः तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रैक्टर पलटने से जिले में 20 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में 12 को गंभीर हालत में पुलिस ने एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया। यह हादसा नया गांव थाना क्षेत्र में सुबह करीब 8 बजे सतना-चित्रकूट मार्ग के बगदरा घाटी में हुआ।

मैहर दर्शन करके लौट रहे थे सभी अपने घर  

बताया जाता है कि ट्रैक्टर पर सभी लोग मैहर से दर्शन करके चित्रकूट लौट रहे थे। हादसे का शिकार हुए लोग पहाड़ी थाना क्षेत्र के ममसी गांव के रहने वाले हैं।  सभी घायलों को अस्पताल भेजा गया। वहां सभी का उपचार शुरू किया गया। बताया जाता है कि 12 श्रद्धालुओं की हालत गंभीर है। उनको रेफर किया जा रहा है।

ये भी पढ़ेंः थाने में पति-पत्नी ने खुद को जिंदा जलाया, रोता-बिलखता बेटा बनाता रहा वीडियो..