समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में एक और व्यक्ति का सिर कटा शव मिला है। यह व्यक्ति घर से 3 दिन पहले निकला था। इसके बाद उसका कुछ पता नहीं चला। आज खैराडा रेलवे स्टेशन के पास उसका शव मिला। उसका सिर धड़ से अलग था। माना जा रहा है कि उसने ट्रेन से कटकर जान दी है। जीआरपी मामले की जांच कर रही है। उधर, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताते चलें कि कुछ दिन पहले मटौंध थाना क्षेत्र में एक महिला का सिर कटा शव मिला था। पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा किया है।
स्टेशन मास्टर की सूचना पर पहुंची जीआरपी
जानकारी के अनुसार गिरवां थाना क्षेत्र के खुरहंड रेलवे स्टेशन के पास रहने वाले रामदीन (50) ने खैराड़ा रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन से कट कर जान दे दी।
ये भी पढ़ें : UP : पिज्जा हाउस में सेक्स रैकेट, रिटायर इंस्पेक्टर समेत 9 युवतियां और 11 युवक पकड़े गए
स्टेशन मास्टर की सूचना पर मौके पर पहुची जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन की। सूचना पाकर परिजन भी मौके पर पहुंचे। मृतक के बेटे माता प्रसाद का कहना है कि उनके पिता मजदूरी करते थे। वह मानसिक रूप से परेशान रहते थे। तीन दिन पहले घर से निकले थे। उनकी काफी तलाश की गई, लेकिन कुछ पता नहीं चला। मृतक के 5 बेटे और 3 बेटियां हैं।