समरनीति न्यूज, लखनऊ: झांसी में पूर्व मंत्री की बहू की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। पति और प्रेमी पर हत्या करने की आशंका जताई जा रही है। बताते हैं कि जिस कमरे में बहू का शव मिला है। उसी अंदर से बंद कमरे में प्रेमी और पति शराब के नशे में धुत्त मिले हैं। तीनों ने करीब 1 घंटे तक पहले शराब पार्टी की। इसके बाद मारपीट और चिल्लाने की आवाजें आईं। फिर पड़ोसी ने पुलिस को बुलाया। इसके बाद खुलासा हुआ।
शराब पार्टी के बाद विवाद में हत्या का अंदेशा
जानकारी के अनुसार, पूर्व मंत्री रतनलाल अहिरवार की बहू संगीता की हत्या के आरोप में उसके पति और प्रेमी को हिरासत में लिया गया है। कहा जा रहा है कि घर में दारू पार्टी करते हुए संगीता की हत्या हुई है।
ये भी पढ़ें: यूपी की बड़ी खबर, घूसकांड में IAS अभिषेक प्रकाश सस्पेंड, STF ने निकांत जैन को किया गिरफ्तार
जानकारी के अनुसार, पुलिस के घर पहुंचने पर दरवाजा अंदर से बंद था। बताते हैं कि कोतवाली के लक्ष्मी गेट मोहल्ले में रविंद्र रविंद्र बसपा में राज्य मंत्री रहे रतनलाल अहिरवार का भतीजा रहता है। भतीजे के अलावा उनकी पत्नी संगीता अहिरवार (36) और 3 बच्चे भी हैं।
तीनों ने कमरा बंद कर बच्चों को बाहर भेजा
पुलिस का कहना है कि शुक्रवार शाम संगीता से मिलने रोहित वाल्मिकी नामक युवक शराब लेकर पहुंचा। बताते हैं कि वह अक्सर संगीता के पास जाता था। उस समय संगीता का पति रविंद्र भी घर में मौजूद था। इसके बाद तीनों बेडरूम में चले गए और वहां शराब पीने लगे।
ये भी पढ़ें: UP : कोचिंग छात्रा से महीनों दुष्कर्म, दरिंदा शिक्षक कभी पिलाता था शराब-गांजा तो कभी सिगरेट, दो गिरफ्तार
तीनों बच्चों को ऊपर किरायदार के घर भेज दिया। करीब एक घंटे तक तीनों ने खूब शराब पी। इसके बाद अंदर से मारपीट और गाली-गलौज की आवाजें आने लगीं। आवाज सुनकर पड़ोसियों ने पुलिस को जानकारी दी। थोड़ी देर में पुलिस भी वहां पहुंची। बेडरूम अंदर से बंद था।
पति-प्रेमी हिरासत में, पूछताछ कर रही पुलिस
दरवाजा खुलवाने पर नशे में धुत्त रोहित ने दरवाजा खोला। अंदर संगीता की लाश पड़ी थी और सोफे पर उसका पति बेसुध पड़ा था। कमरे से शराब की तीन बोतलें और कुछ अन्य सामान पड़ा था। एसपी सिटी ज्ञानेंद्र सिंह का कहना है कि पूछताछ की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
UP: शातिर गर्लफ्रेंड ने बॉयफ्रेंड बदलने की चाहत में नए वाले से कराया पुराने का कत्ल