
समरनीति न्यूज, लखनऊ: बाॅय फ्रैंड बदलने की चाहत में एक शातिर गर्लफ्रैंड ने नए से पुराने का कत्ल करा दिया। मगर एक फोन काॅल ने इन शातिर दिमाग जोड़े का पूरा खेल बिगाड़ दिया। शातिर दिमाग गर्ल फ्रैंड भी पकड़ी गई और उसके कहने पर हत्या करने वाला बाॅय फ्रैंड भी।अब दोनों जेल की हवा खाएंगे। यह चौंकाने वाली घटना वाराणसी की है।
होली के दिन हुई थी दिलजीत की हत्या
जानकारी के अनुसार, वाराणसी के औसानगंज (बघवावीर रोड) के रहने वाले दिलजीत उर्फ रंगोली की होली के दिन गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। दिलजीत की हत्या उसकी प्रेमिका सरस्वती ने ही अपने नए बाॅय फ्रैंड से कराई थी। एक फोन काॅल से वारदात का खुलासा हो गया। पुलिस ने युवती और उसके नए बाॅय फ्रैंड चंदौली के डीडीयू के मड़िया पड़ाव के राजकुमार को भी गिरफ्तार कर लिया है।
हत्याकर घर जाकर सो गया अभियुक्त
दरअसल, पुलिस का कहना है कि होली के दिन हत्या करने के बाद आरोपी राजकुमार अपने घर जाकर सो गया था। देर रात एसीपी गौरव कुमार फोर्स के साथ जांच के लिए शातिर दिमाग युवती के घर पहुंचे। पुलिस के जाने के बाद युवती ने
ये भी पढ़ें: UP : गर्लफ्रेंड की स्कूटी से करते थे लूट, डिग्गी में छिपाते थे जेबर-नगदी, पुलिस ने दिल्ली के पालम से पकड़े दो लुटेरे
नए प्रेमी को काॅल करके जानकारी दी। उसे भागने के लिए अलर्ट किया। बस तभी पुलिस का शक पक्का हो गया। पुलिस ने जलालीपुरा रेलवे क्रासिंग के पास से अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। वहीं युवती को संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय-लकड़ी मंडी तिराहा के पास से गिरफ्तार किया। एसीपी सरवणन टी ने पुलिस टीम की पीठ थपथपाई है।
अब दोनों को जेल भेज रही है पुलिस
बताया जाता है कि युवती के पहले दिलजीत से संबंध थे। दोनों के बीच काफी समय तक हर तरह के संबंध रहे। फिर दोनों का रिश्ता टूट गया और युवती को नया बाॅय फ्रैंड राजकुमार मिल गया। मगर पुराना बाॅय फ्रैंड दिलजीत अब भी उसे छेड़ा करता था। युवती ने इसकी शिकायत नए वाले से की। इसके बाद दोनों ने दिलजीत की हत्या की साजिश रची। होली के दिन दिलजीत को आरोपी ने दो गोलियां मारी। एक मिस कर गई। दूसरी उसके सीने में धंसी। 3 घंटे इलाज के बाद उसने दम तोड़ दिया था। पुलिस युवती और युवक को जेल भेज रही है।
ये भी पढ़ें: UP : हॉस्पिटल के स्टडी रूम में रेप, लड़की के प्रेग्नेंट होने पर खुलासा-वार्ड बॉय गिरफ्तार
UP : हॉस्पिटल के स्टडी रूम में रेप, लड़की के प्रेग्नेंट होने पर खुलासा-वार्ड बॉय गिरफ्तार
