समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में अलग-अलग जगहों पर एक पति और एक पत्नी ने फांसी लगाकर जान दे दी। दोनों ही मामलों में प्रथम दृष्टया आपसी विवाद कारण बताया जा रहा है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। जानकारी के अनुसार पहली घटना नरैनी कस्बे के देवीनगर मोहल्ले में हुई। वहां के महेश कुशवाहा (26) ने फांसी लगा ली।
लगभग 8 महीने पहले हुई थी शादी
बताते हैं कि वह रोज की तरह कमरे में सोने गए थे। सुबह पत्नी शिमला ने देखा तो कमरे में उनका शव लटकता मिला। पुलिस का कहना है कि पति-पत्नी में विवाद
की बात सामने आई है। जांच की जा रही है। घटना से मृतक की मां और पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार के बाकी लोगों को भी सूचना पहुंचा दी गई है।
मृतका के पिता का पति पर आरोप
बताते हैं कि मृतक की शादी लगभग 8 महीने पहले 6 मार्च 2024 को अतर्रा के बल्लान गांव से हुई थी। उधर, एक अन्य घटना में देहात कोतवाली क्षेत्र के पिपरी गांव के कमल यादव की पत्नी सुशीला (26) ने भी फांसी लगा ली। दोनों की शादी को लगभग 6 साल हुए थे। मृतका के पिता ने उनके पति पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। हालांकि, अभी पुलिस को तहरीर नहीं दी है।
ये भी पढ़ें : बांदा में डिप्टी सीएम मौर्य का बड़ा बयान, कहा-‘सपा जल्द बनेगी समाप्तवादी पार्टी’