Tuesday, March 17सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा में मर्डर, मरौली में पति ने धारदार हथियार से की पत्नी की नृशंस हत्या

In Chitrakoot aunt beheaded nephew with an axe, herself told reason for murder

समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में आपराधिक वारदातों का ग्राफ कम नहीं हो रहा है। आज मटौंध थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने धारदार हथियार से ताबड़तोड़ प्रहार कर पत्नी की नृशंस हत्या कर दी। हत्या करने के बाद आरोपी वहां से भाग निकला। बताते हैं कि शराब के नशे में पति ने पहले पत्नी से विवाद किया। इसके बाद वारदात को अंजाम दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन की। थाना प्रभारी ने कहा कि हत्यारोपी की तलाश की जा रही है।

वारदात से इलाके में फैली सनसनी

जानकारी के अनुसार मरौली गांव का रहने वाला दीपू सिंह आज दोपहर अपने घर पहुंचा। वहां पत्नी प्रियंका (30) से विवाद शुरू कर दिया। बाद में धारदार हथियार से ताबड़तोड़ प्रहार करके उसकी नृशंस ढंग से हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देकर

रोते-बिलखते मिले मृतका के 3 बच्चे

हत्यारोपी वहां से भाग गया। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।  महिला के 3 बच्चे हैं। पहले बेटा 5 साल का है। वहीं दूसरा 3 साल का है। तीसरा बेटा दूधमुंहा दो माह का है। परिजनों का कहना हैकि प्रियंका का ससुर बेटे की

हरकतों से परेशान होकर दो माह पहले कहीं चला गया है। घटना की रिपोर्ट मृतका की छोटी बहन सोनम ने दर्ज कराई है। मटौंध कोतवाली प्रभारी संदीप सिंह का कहना है कि पति शराबी है। आए दिन विवाद करता था। आज पत्नी की हत्या करके भाग निकला है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। मौके से धारदार हथियार मिल गया है।

ये भी पढ़ें : बांदा की छात्रा का शव उरई में हाइवे किनारे मिला, कानपुर के युवक को पुलिस ने उठाया-खुला यह राज..