समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में बीते 24 घंटों में अलग-अलग जगहों पर दो छात्राओं ने फांसी लगा ली। पुलिस ने दोनों ही मामलों में शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं। घटना से परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। एक मामला शहर के छाबी तालाब का है। जानकारी के अनुसार शहर के छाबी तालाब मोहल्ले के रहने वाले नंदू अनुरागी की बेटी भूमि (14) ने घर में फांसी लगा ली। घटना सोमवार देर शाम की है।
शहर के छाबी तालाब में हुई घटना
बताते हैं कि कुछ देर के बाद मौके पर पहुंची छोटी बहन ने शव देखा तो घर में शोर मच गया। किसी तरह परिजनों ने शव को नीचे उतारा। जीवित होने की संभावना में परिवार के लोग उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। मृतका की मौसी गीता का कहना है कि भूमि कक्षा 9 में
पढ़ती थीं। वह चार बहनों में सबसे बड़ी थीं। कहा कि परिवार को नहीं पता कि उन्होंने यह कदम क्यों उठाया। उधर, एक अन्य घटना मर्का थाना क्षेत्र के पिंडारन गांव में है। वहां रहने वाले श्री प्रकाश
परिजनों ने बीमारी को बताया कारण
की बेटी 16 वर्षीय अंजलि ने घर के बाहर बबूल के पेड़ से लटकर फांसी लगा ली। घटना आज दोपहर की है। कुछ देर के बाद ग्रामीणों ने देखा तो परिजनों को जानकारी दी। मृतका के
चाचा रामनरेश का कहना है कि मृतका गांव के विद्यालय में हाई स्कूल में पढ़ती थी। 5 बहनों में छोटी थी। वह बीमार रहती थी। इलाज के बाद भी ठीक नहीं हो रही थीं। इसी कारण फांसी लगा ली है। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
ये भी पढ़ें : Breaking : बांदा में घर के बाहर घायल पड़ा मिला युवक, अस्पताल में मौत