समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में आज एक अजीबो-गरीब घटना हुई। अपनी मंगेतर से मिलकर लौटे युवक ने फांसी लगा ली। परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस का कहना है कि मामले में छानबीन की जा रही है। जानकारी के अनुसार शहर कोतवाली क्षेत्र क्योटरा मोहल्ले के रहने वाले अजय (22) ने रविवार शाम घर में फांसी लगाकर जान दे दी।
![](https://samarneetinews.com/wp-content/uploads/2024/05/BPM-Add.jpg)
शहर के क्योटरा मोहल्ले की घटना
काफी देर तक जब वह कमरे से बाहर नहीं निकला। मां ने वहां जाकर देखा तो बेटे को फांसी पर लटकते देख चीख पड़ीं। परिवार में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर छानबीन की।
ये भी पढ़ें : बड़ी खबर : बांदा शहर में छात्रों पर चाकुओं से हमला, 3 घायल, संकटमोचन मंदिर..
मृतक के फूफा लालू प्रसाद का कहना है कि मृतक की मां कचेहरी चौराहे पर फुटपाथ पर सब्जी बेचती हैं। मृतक परिवार की इकलौती संतान था। बताया कि अक्सर मंगेतर से मिलने गांव जाता था। रविवार को मिलकर वापस लौटा और घर में फांसी लगा ली। कहा कि आत्महत्या करने का कारण समझ नहीं आ रहा है।
ये भी पढ़ें : बड़ी खबर : बांदा शहर में छात्रों पर चाकुओं से हमला, 3 घायल, संकटमोचन मंदिर..