
समरनीति न्यूज, बांदा : एक ससुराल में पक रही दाल में छिपकली गिर गई। जहरीली छिपकली दाल में गिरने का परिजनों को पता नहीं चला। दाल खाने से घर के दामाद समेत 4 लोगों की हालत बिगड़ गई। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अब उनकी हालत में सुधार है। जानकारी के अनुसार गिरवां थाना क्षेत्र के बछेई गांव का है। वहां बिसंडा के कछिया पुरवा के पीयूष (25) अपनी पत्नी संध्या (23) को लेकर ससुराल आए हुए थे।
जिला अस्पताल में चल रहा इलाज
बताते हैं कि बुधवार को घर में दाल पकाई गई। उसमें दाल बनाते समय छिपकली गिर गई। घर में मौजूद धर्मेद्र (29) पुत्र रामप्रकाश, उनकी 7 साल की बेटी दिव्यांजली के अलावा पीयूष और उनकी पत्नी संध्या ने जब खाना खाया।
Weather : कानपुर-बुंदेलखंड को गर्मी से राहत जल्द, पढ़ें! कब और कहां-कहां होगी बारिश..
बाद में घर की महिलाओं की नजर पतीली में दाल में पड़ी छिपकली पर पड़ी। इसके कुछ ही देर में घर के लोगों की हालत बिगड़ने लगी। सभी को बेहोशी और उल्टियां शुरू हो गईं। परिवार के बाकी लोग उन्हें उठाकर जिला अस्पताल लाए। वहां इलाज शुरू हुआ। पीड़ित धर्मेंद्र का कहना है कि अब उनकी हालत में सुधार है। दाल में छिपकली गिरने की बात बाद में पता चली।
ये भी पढ़ें : बांदा SP के निर्देश पर शहर कोतवाल का वाहन चेकिंग अभियान, सैकड़ों वाहन..
