समरनीति न्यूज, लखनऊ : (Deoria Murder News) यूपी के देवरिया जिले में सोमवार सुबह एक दिल दहला देने वाली बड़ी वारदात ने सभी को हिलाकर रख दिया। पुरानी रंजिश में दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। इसमें 6 लोगों की हत्या हो गई है। मरने वालों में पूर्व जिला पंचायत सदस्य और दो मासूम समेत महिला भी शामिल हैं।जानकारी के अनुसार देवरिया जिले के रुद्रपुर के पास फतेहपुर गांव में पुरानी जमीनी रंजिश में दो पक्षों में खूनी रंजिश हो गई।
पुराने जमीनी विवाद में वारदात
बताते हैं कि पहले एक पक्ष के व्यक्ति की दूसरे पक्ष ने हत्या कर दी। इसके बाद दूसरे पक्ष ने 5 लोगों को मार डाला। पुलिस अधिकारी मौके पर हैं। अधिकारियों का कहना है कि मौके पर पीएसी भी पहुंच रही है। गांव में तनाव का माहौल है। हत्याकांड की यह वारदात यादव और ब्राह्मण परिवार के बीच हुई है। घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। हत्याकांड की शुरुआत सुबह करीब 7 बजे हुई। विवाद इतना बढ़ गया कि गोली चलने से 6 लोग मारे गए। अपडेट जारी है..
ये भी पढ़ें : ‘हम मंत्री हैं यहां के ! बांदा में बीमार नर्स को कुर्सी से न उठना पड़ा भारी, संबद्धता गई-अब नौकरी जाने वाली..