Tuesday, May 21सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा में महिला से गैंगरेप, वीडियो वायरल होने के बाद 8 गिरफ्तार-पीड़िता कौन? पता लगा रही पुलिस..

Woman gang-raped in Banda, police arrested eight accused

समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक महिला से गैंगरेप किया गया है। इसका वीडियो वायरल होने के बाद मामला पुलिस के संज्ञान में पहुंचा। पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल के निर्देशों पर आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। हालांकि, पीड़ित महिला का अबतक पता नहीं चला है।

महिला के बारे में पता लगाने में जुटी पुलिस

पुलिस उसके बारे में जानकारी करने में जुटी है। मामला बदौसा थाना क्षेत्र का है। पुलिस का कहना है कि

आगे की कार्रवाई की जा रही है। जानकारी के अनुसार बदौसा थाना क्षेत्र के भदावल गांव के रहने वाले कल्लू के मोबाइल में एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म का वीडियो देखा गया। मामले में पुलिस तेजी से एक्टिव हो गई।

वीडियो वायरल होने के बाद सामने आया मामला

पुलिस ने 10 दिन तक सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर उनकी पूछताछ की। साथ ही सामूहिक दुष्कर्म के वीडियो को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा। महिला कौन है और कहां की रहने वाली है। इस बात का पता नहीं चला है।

ये भी पढ़ें : Banda : बेटे को सांप ने काटा, पिता डिब्बे में लेकर अस्पताल पहुंचा, देखने वालों की भीड़..

हालांकि, यह संभावना है कि महिला चित्रकूट या हमीरपुर जिले की रहने वाली होगी। एसआई रवि कुमार ने कल्लू समेत आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा लिखने के बाद एफआईआर दर्ज कर ली है।

सभी आठ आरोपियों को पुलिस ने भेजा जेल

आरोपियों में भदावल गांव का रामधनी, रामसनेही, कल्लू, देवकुमार उर्फ चुन्नी, इंद्रजीत उर्फ लोभी, भगवानदीन उर्फ बोगा, पहाडिय़ा, चित्रकूट का लवकुश व देवशरन भी शामिल हैं। सभी गिरफ्तार हो चुके हैं। प्रभारी निरीक्षक बदौसा विजय कुमार कुशवाहा का कहना है कि सभी आरोपियों को न्यायालय से 14 दिन की रिमांड लेकर जेल भेजा जा रहा है।

ये भी पढ़ें : UP : दरोगा की गोली मारकर हत्या, विवेचना कर लौटते समय वारदात

UP : दरोगा की गोली मारकर हत्या, विवेचना कर लौटते समय वारदात