
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा एसपी पलाश बंसल के निर्देशों पर अपराधियों की धड़-पकड़ जारी है। मर्का थाना पुलिस ने 10 जुआरी पकड़े हैं। इन जुआरी को पुलिस ने दो जुआ अड्डों पर छापेमारी करके पकड़ा है। पुलिस ने जुआरियों के कब्जे से 10 हजार से ज्यादा की रकम बरामद की है। अभियुक्तों कब्जे से पुलिस को ताश के पत्ते भी मिले हैं। यह जानकारी पुलिस की मीडिया सेल की ओर से दी गई है।
पुलिस ने दो जगहों पर की छापेमारी
जानकारी के अनुसार, मरका पुलिस ने हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेलते 10 जुआरियों को गिरफ्तार किया। इन लोगों को अलग-अलग जगहों से पकड़ा गया। पुलिस ने गोपनीय सूचना पर ग्राम मऊ-अरमार रोड व मऊ-इंगुवा रोड के पास से जुआ पकड़े।
ये भी पढ़ें: बांदा में दर्दनाक घटना, किसान ने कर्ज से तंग आकर उठाया आत्मघाती कदम
पकड़े गए अभियुक्तों की पहचान बांदा के मर्का थाना क्षेत्र के मऊ गांव निवासी रेवती रमन, राजू, रामू, राज किशोर, संतोष, भज्जी, विकास, बाला प्रसाद, वेद, योगेंद्र के रूप में हुई है। सभी अभियुक्त पुलिस हिरासत में हैं।
पुलिस टीम में ये लोग रहे शामिल
बताया जाता है कि सभी को जेल भेजा जा रहा है। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष मरका सुबेदार बिंद, दरोगा अनुराग सिंह, अजय पांडे, हेड कांस्टेबल दयाशंकर, शैलेंद्र सिंह, रईस अहमद शामिल रहे।
ये भी पढ़ें: बांदा पुलिस ने पकड़ा लाखों का जुआ, लग्जरी कारों संग 8 गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर..
बांदा पुलिस ने पकड़ा लाखों का जुआ, लग्जरी कारों संग 8 गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर..
बांदा में हड़कंप, जुए अड्डे पर पुलिस छापा-भारी कैश समेत 3 जुआरी गिरफ्तार
