
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में एक 12वीं की छात्रा और वृद्ध ने यमुना में छलांग लगा दी। दोनों घटना अलग-अलग जगहों पर हुई हैं। वृद्ध को लोगों ने नदी में कूदकर बचा लिया। वहीं छात्रा की तलाश में गोताखोरों और एनडीआरएफ की टीमें जुटी हैं। जानकारी के अनुसार, कमासिन थाना क्षेत्र में दादों-किशनपुर पुल से एक युवती ने यमुना में छलांग लगा दी।

घटना की यह वजह आ रही सामने
पुलिस का कहना है कि कमासिन कस्बा निवासी बसंत लाल प्रजापति की बेटी 19 साल की मंदाकिनी 12वीं की छात्रा थी। लोगों ने युवती को पुल से कूदते हुए देखा तो पुलिस को जानकारी दी। घटना गुरुवार सुबह की है।

पुलिस ने तुरंत बचाव कार्य शुरू कराया। एनडीआरएफ भी युवती की तलाश में जुटी है। स्टीमर और सुरक्षा उपकरणों के साथ युवती की तलाश की जा रही है।
ये भी पढ़ें: बांदा के 9 साल के पार्थ का वर्ल्ड रिकॉर्ड! 2 मिनट में पहचाने 200 देशों के झंडे
अन्य घटना में तिंदवारी थाना क्षेत्र के बेंदाघाट स्थित यमुना पुल से वृद्ध ने यमुना में छलांग लगा दी। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल नदी में कूदकर वृद्ध को बचा लिया।

उनकी पहचान सेमरी गांव के छोटेलाल (65) के रूप में हुई। बेंदा चौकी प्रभारी विवेक सिंह का कहना है कि मामले में कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि वृद्ध की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है।
ये भी पढ़ें: दर्दनाक: बांदा में दीवार गिरने से पिता और बेटी की मौत, मां-बेटी गंभीर
दर्दनाक: बांदा में दीवार गिरने से पिता और बेटी की मौत, मां-बेटी गंभीर
मौसम: यूपी में बुंदेलखंड समेत 7 जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट
बांदा के 9 साल के पार्थ का वर्ल्ड रिकॉर्ड! 2 मिनट में पहचाने 200 देशों के झंडे
