
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में आज एक दर्दनाक हादसे में इंटर के छात्र की मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब छात्र बाइक से अपने दोस्त के साथ मंदिर जा रहा था। इसी दौरान बाइक अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
11वीं के छात्र थे मृतक शिवम
जानकारी के अनुसार, बिसंडा थाना क्षेत्र में बिसंडी गांव के कृष्ण कुमार गुप्ता के बेटे शिवम बाइक से मंदिर जा रहे थे। उनके साथ उनका एक दोस्त भी बाइक पर सवार था। बताते हैं कि शिवम ओरन स्थित एक इंटर कॉलेज में 11वीं के छात्र थे।
ये भी पढ़ें: बांदा में फिल्मी ड्रामा, पानी की टंकी पर चढ़ा युवक-कूदने की धमकी, पुलिस ने..
आज सोमवार सुबह लगभग 9 बजे वह घर से स्कूल जाने की बात कह कर निकले थे। बताया जाता है कि ओरन पहुंचने के बाद वह अपने दोस्त अभय के साथ मध्य प्रदेश के मड़फा स्थित शिव मंदिर के लिए निकले।
ये भी पढ़ें: बांदा में हिस्ट्रीशीटर गुड्डू की हत्या का खुलासा, दो गिरफ्तार
मड़फा से लगभग चार किलोमीटर पहले भरतकूप थाना क्षेत्र में बाइक अनियंत्रित होकर गड्ढे में जा पलटी। इससे शिवम गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें स्थानीय लोगों ने निजी वाहन से बांदा मेडिकल कालेज पहुंचाया।
ये भी पढ़ें: सावन: बांदा DIG और SP ने मंदिरों में परखी सुरक्षा, ये निर्देश..
इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। बताते हैं कि मृतक दो भाइयों में बड़े थे। बेटे की मौत की खबर से मां रेखा का रो-रोकर बुरा हाल है। बाइक सवार दूसरे युवक को भी चोटें आई हैं।
सावन: बांदा DIG और SP ने मंदिरों में परखी सुरक्षा, ये निर्देश..
बांदा में फिल्मी ड्रामा, पानी की टंकी पर चढ़ा युवक-कूदने की धमकी, पुलिस ने..
यूपी में BJP की नगर पंचायत अध्यक्ष बर्खास्त, उम्र छिपाने का आरोप
