Sunday, August 2सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा में सपा नेता के खिलाफ छात्रा हमला करने और फायरिंग का मुकदमा दर्ज

सपा नेता शेखर शर्मा और घायल बच्चों की ब्लैक एंड व्हाइट फोटो।

समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में सपा नेता शेखर शर्मा के खिलाफ एक छात्रा के पैर पर गाड़ी चढ़ाने, फायरिंग करने तथा मारपीट का मुकदमा दर्ज हुआ है। सपा नेता व चालक समेत 8-10 अज्ञात लोगों के खिलाफ यह मामला दर्ज हुआ है। शहर के आवास विकास कॉलोनी के रहने वाले शशांक शेखर सिंह ने शहर कोतवाली में यह रिपोर्ट दर्ज कराई है। तहरीर में कहा गया है कि उनकी बेटी ओजस्वी तिंदवारी रोड स्थित सेंट मैरी स्कूल में पढ़ती है।

यह है पूरा मामला

31 जुलाई को स्कूल की छुट्टी होने पर बच्ची को लेने उनका भतीजा शाश्वत राज व भांजा ईशु पहुंचे थे। बताया कि स्कूल के बाहर लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए चालक ने ओजस्वी के पैर पर गाड़ी चढ़ा दी। भांजे ईशु ने इसका विरोध किया। इस पर गाड़ी में सवार सपा नेता शेखर शर्मा और उनके साथी गाली गलौज करने लगे।

ये भी पढ़ें: बांदा पुलिस ने पकड़ा लाखों का जुआ, लग्जरी कारों संग 8 गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर..

आरोप है कि ओजस्वी के पैर के ऊपर दोबारा गाड़ी चढ़ाई। रिपोर्ट में कहा गया है कि भतीजा शाश्वत राज स्काॅर्पियो से बच्ची को लेकर घर लौटने लगा। तहरीर के अनुसार, छोटे बाईपास के आगे सपा नेता शेखर ने अपने हाते के पास मारपीट की। स्काॅर्पियो पर गोली भी चलाई।

ये भी पढ़ें: दुखद: बांदा में महिला अनुपमा की दर्दनाक घटना में गई जान, परिवार में कोहराम

पुलिस के अनुसार सपा नेता शेखर शर्मा, चालक व 8-10 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। बताते चलें कि दूसरी ओर सपा नेता शेखर शर्मा ने भी अज्ञात लोगों के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट लिखाई है। सीओ सिटी सुश्री मेविस टॉक का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें: बांदा में सपा नेता शेखर शर्मा की बेरहमी से पिटाई, अस्पताल में भर्ती

ये भी पढ़ें: बांदा सपा नेता पिटाई मामले में नया मोड़, दूसरे पक्ष के बच्चों से मारपीट-फायरिंग के आरोप